By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पोंजी स्कीम में फंसे साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज, जानिए यह स्कीम कैसे करती है फ्रॉड?
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पोंजी स्कीम में फंसे साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज, जानिए यह स्कीम कैसे करती है फ्रॉड?
देशफीचर्ड

पोंजी स्कीम में फंसे साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज, जानिए यह स्कीम कैसे करती है फ्रॉड?

The Hill India News
Last updated: November 24, 2023 9:48 am
The Hill India News
Published: November 24, 2023
Share
फ़ाइल फ़ोटो
SHARE

Ponzi Scam: पोंजी स्कीम मामले में ईडी ने तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली स्थित प्रणव ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के बाद ED अब दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज से पूछताछ करेगी. जानिए क्या है पोंजी स्कीम, कहां से आया यह नाम, प्रणव ज्वैलर्स ने ऐसा क्या किया कि ईडी ने शिकंजा कसा और प्रकाश राज क्यों फंसे? पोंजी स्कीम फिर चर्चा में है. पोंजी स्कीम मामले में ईडी ने तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली स्थित प्रणव ज्वैलर्स के ठिकानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के बाद ED अब दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज से पूछताछ करेगी. ज्वैलर्स पर कार्रवाई के बाद अब ईडी ने प्रकाश राज को समन भेजकर तलब किया है. अब जांच एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी.

Contents
प्रणव ज्वैलर्स का क्या मामला है?पोंजी स्कीम (Ponzi Scam) क्या है?इसका नाम पोंजी (Ponzi) कैसे पड़ा?

ED ने प्रकाश राज को समन क्यों भेजा?

देश के जाने माने एक्‍टर प्रकाश राज को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है. उन्‍हें चेन्नई में अगले 10 दिनों के भीतर ED के समक्ष पेश होने को कहा है. यह मामला प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा हुआ है. इस पोंजी स्कीम घोटाले मामले में ईडी ने तमिलनाडु के त्रिची के मशहूर प्रणव ज्वेलर्स के यहां छापा मारा था. यहां छापेमारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्‍हें नोटिस जारी किया है. क्योकि प्रणव ज्वेलर्स का एंड्रोसेमेंट प्रकाश राज करते हैं. पता चला है कि संघीय एजेंसी ने यह जानकारी हासिल करने के लिए प्रकाश राज को समन जारी किया है कि क्‍या उन्हें प्रणव ज्वैलर्स से भुगतान प्राप्त हुआ.

फ़ाइल फ़ोटो

प्रणव ज्वैलर्स का क्या मामला है?

तमिलनाडु के प्रणव ज्वैलर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने ग्राहकों को सोने में निवेश के जरिए अच्छा रिटर्न देने की बात कही थी. इस तरह ज्यादा फायदा देने के नाम पर प्रणव ज्वैलर्स ने ग्राहकों से 100 करोड़ रुपए इकट्ठा कर लिए. इसके बाद में न तो लोगों को रिटर्न मिला और न ही लोगों के पैसे वापस किए गए. शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला कि यह कंपनी लोगों से पैसे इकट्ठे करके शैल कंपनियों को डायवर्ट कर देती थी. शैल कंपनियां ऐसी कंपनी होती है जो संदिग्ध होती है. आमतौर पर ये मनी लॉन्डिंग के लिए अवैध फंड का इस्तेमाल करती हैं. देश में कई शैल कंपनियों से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके हैं.

पोंजी स्कीम (Ponzi Scam) क्या है?

यह एक ऐसी स्कीम होती हैं जिसमें निवेशकों को बिना किसी जोखिम के बड़ा मुनाफा देने का लालच दिया जाता है. जोखिम न होने के कारण लोग आसानी से ऐसी योजनाओं से जुड़ते हैं. कई मामलों में शुरुआती निवेशकों को कुछ रिटर्न देकर योजना को प्रचारित कराया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें. इनके रिटर्न को देखकर नए निवेशक इससे जुड़ते जाते हैं. लेकिन जब निवेशकों की संख्या घटने लगती हैं और पैसे निवेश होना बंद हो जाता है तो योजना पर सवाल उठते हैं तो स्कीम का पर्दाफाश होता है.

इसका नाम पोंजी (Ponzi) कैसे पड़ा?

पोंजी स्कीम का यह नाम इटली के बिजनेसमैन चार्ल्स पोंजी के नाम पर पड़ा. ऐसी योजना जिसमें निवेशकों से झूठे वादे बोलकर उन्हें निवेश करने के लिए आकर्षित किया जाता है. इस स्कीम के जरिए कई कंपनियां अपना बिजनेस चलाती है. या बुरे दौर में सर्वाइव करने का रास्ता ढूंढती हैं. 1920 में चार्ल्स पोंजी ने अमेरिका में इस स्कीम की शुरुआत की. जिसमें निवेशकों के बड़े पैमाने पर पैसा लिया गया. इनकी योजना डाक टिकट से जुड़ी थी. लेकिन उन्होंने जल्द ही नए निवेशकों का पैसा पुराने निवेशकों और खुद को भुगतान करने के लिए लगाना शुरू कर दिया. अमेरिका में इसकी काफी चर्चा हुई. अखबारों की सुर्खियां बनी. अंत में इस योजना का भी हाल बुरा हुआ. बाद में इस तरह से निवेश की योजनाओं का नामकरण पोंजी स्कीम के तौर पर किया जाने लगा.

You Might Also Like

उत्तराखंड: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग, डोईवाला में तीखी झड़प
भीषण हादसा-लोडिंग वाहन से टकराई यात्रियों से भरी बस,एक बच्चे सहित दो की मौत,चौदह अन्य घायल
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला GST और कस्टम मामलों में FIR के बिना भी मिल सकती है अग्रिम जमानत
ऐतिहासिक कदम का एक साल: उत्तराखंड में 27 जनवरी को मनेगा ‘यूसीसी दिवस’; CM धामी ने नैनीताल से भरी हुंकार
कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई के चलते चल गया अश्लील वीडियो, जज ने तुरंत लिया फैसला
TAGGED:Ponzi schemePrakash Rajscheme fraudSouth film actor
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?