By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शामली में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने बिना बुर्के के मायके जाने पर पत्नी और दो मासूम बेटियों की कर दी हत्या
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > शामली में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने बिना बुर्के के मायके जाने पर पत्नी और दो मासूम बेटियों की कर दी हत्या
क्राइमफीचर्ड

शामली में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने बिना बुर्के के मायके जाने पर पत्नी और दो मासूम बेटियों की कर दी हत्या

The Hill India News
Last updated: December 17, 2025 4:23 am
The Hill India News
Published: December 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र स्थित गांव गढ़ी दौलत में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर इज्जत के नाम पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शवों को घर के आंगन में बने शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में दबा दिया।

Contents
छह दिन से लापता थे पत्नी और बेटियांपुलिस पूछताछ में सनसनीखेज कबूलनामारात में पत्नी को गोली मारी, बेटियों की भी ली जानगड्ढे से बरामद हुए तीनों शवगांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तारसमाज के लिए गंभीर चेतावनी

छह दिन से लापता थे पत्नी और बेटियां

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी ताहिरा (32) और उसकी दो बेटियां आफरीन (14) तथा सहरीन (7) बीते छह दिनों से लापता थीं। आरोपी फारुख के पिता दाउद ने जब बार-बार बहू और पोतियों के बारे में पूछा, तो वह हर बार टालमटोल करता रहा। उसने परिजनों को बताया कि उसने पत्नी और बच्चों को शामली में किराए के मकान में रखा है।

संतोषजनक जवाब न मिलने और व्यवहार संदिग्ध लगने पर दाउद ने मंगलवार शाम पुलिस को सूचना दी और बेटे पर गंभीर आशंका जताई।


पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज कबूलनामा

पुलिस ने फारुख को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने तीनों हत्याओं की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह पेशे से शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता है और गांव में पत्नी व पांच बच्चों के साथ रहता था। पारिवारिक विवाद के चलते वह कुछ महीनों से अपने माता-पिता से अलग मकान में रह रहा था।

आरोपी के अनुसार, उसकी पत्नी उससे अक्सर झगड़ा करती थी और घर अपने तरीके से चलाना चाहती थी। करीब एक महीने पहले ताहिरा बिना बुर्का पहने मायके चली गई, जिसे उसने अपनी सामाजिक बदनामी और इज्जत से जोड़ लिया।


रात में पत्नी को गोली मारी, बेटियों की भी ली जान

फारुख ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर की रात करीब 12 बजे उसने रसोई में अपनी पत्नी ताहिरा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बड़ी बेटी आफरीन जाग गई और मौके पर पहुंची, तो उसने उसे भी गोली मार दी।

इसके बाद छोटी बेटी सहरीन वहां पहुंची, जिसे आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने तीनों शवों को आंगन में शौचालय के लिए खोदे गए करीब 9 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया और ऊपर ईंटों का फर्श बिछा दिया, ताकि किसी को शक न हो।


गड्ढे से बरामद हुए तीनों शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर खुदाई करवाई, जहां से पत्नी और दोनों बेटियों के शव बरामद किए गए। इस दौरान मौके पर एसपी एनपी सिंह और सीओ कैराना भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि शादी के बाद से ही वह पत्नी को पर्दे में रखता था और बिना बुर्का मायके जाना उसे बर्दाश्त नहीं था।


गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

घटना के खुलासे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी की मां असगरी ने बताया कि बच्चों ने उन्हें बताया था कि छह दिन पहले सभी एक साथ सोए थे, लेकिन सुबह ताहिरा और दोनों बेटियां घर में नहीं थीं। इसके अलावा, तीन दिन पहले आरोपी द्वारा पत्नी के कपड़े जलाने की घटना ने शक को और गहरा कर दिया था।

पुलिस ने आरोपी फारुख को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


समाज के लिए गंभीर चेतावनी

यह वारदात न सिर्फ एक आपराधिक घटना है, बल्कि कट्टर सोच, पारिवारिक असहिष्णुता और तथाकथित इज्जत के नाम पर हिंसा के खतरनाक परिणामों को भी उजागर करती है।

You Might Also Like

पंतनगर में ‘119वें अखिल भारतीय किसान मेले’ का शंखनाद: CM धामी बोले- “किसान ही हमारे असली नायक, विकसित भारत के संकल्प का आधार”
Uttarakhand: ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव’ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू
RCB ने रचा इतिहास, 17 साल बाद पहला आईपीएल खिताब जीता पंजाब को 6 रनों से हराया
उत्तराखण्ड: सीएम धामी किया BEYOND THE MISTY VEIL, Temple Tales OF Uttarakhand का विमोचन
प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डमौसम

दिल्ली-NCR में आसमान से आफत! भारी बारिश का रेड अलर्ट, सड़कें बनीं तालाब; दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जाम से बेहाल लोग

The Hill India News
The Hill India News
August 7, 2026
‘चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकलती थी’, सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला; 706 करोड़ की परियोजनाओं के बीच गरमाई सियासत
मक्का में बना नया रणनीतिक मोर्चा! पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की की बड़ी डिफेंस डील, ‘एक पर हमला यानी तीनों पर हमला’ से बदलेगा क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण
विजय-संगीता तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट! अचानक वापस ली गई याचिका, बंद हुई कोर्ट की कार्यवाही; क्या सुलझ गए दोनों के बीच मतभेद?
धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, सामान्य वर्ग को भी गौ पालन योजना का लाभ; मजदूरों से लेकर छात्रों और किसानों तक कई अहम निर्णय
उत्तराखंड के लाल का कमाल! हवा में उड़ने वाला ‘फ्लाइंग व्हीकल’ तैयार, सड़क का 90 मिनट का सफर आसमान में महज 10 मिनट में पूरा करने का दावा
मसूरी में बारिश बनी आफत! एसडीएम कैंपस के सरकारी आवास में घुसा विशाल बोल्डर, बाल-बाल बचे कर्मचारी; दहशत में 5 परिवार बोले- ‘जरूरत पड़ी तो नौकरी छोड़ देंगे, लेकिन यहां नहीं रहेंगे’
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खेत में अब फसल के साथ ‘बिजली’ भी उगाएंगे किसान, सोलर पंप पर सब्सिडी और खाली जमीन से कमाई का मौका; PM-KUSUM के अगले चरण पर बढ़ी उम्मीदें
पंजाब की सियासत में फिर बन रही ‘पुरानी जोड़ी’? PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद BJP-अकाली गठबंधन की अटकलें तेज, क्या 2027 में बदल जाएगा चुनावी समीकरण?
सावधान! देसी घी के नाम पर बिक रहा था ‘जहर’ का कारोबार, पामोलिन- सोयाबीन तेल में हल्दी मिलाकर तैयार कर रहे थे नकली घी; सूरत में बड़ा खुलासा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?