By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कार्गी चौक में अवैध हॉस्टल में बच्चों के यौन शोषण का खुलासा, स्कूल बंद, संचालक ट्रस्ट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > कार्गी चौक में अवैध हॉस्टल में बच्चों के यौन शोषण का खुलासा, स्कूल बंद, संचालक ट्रस्ट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

कार्गी चौक में अवैध हॉस्टल में बच्चों के यौन शोषण का खुलासा, स्कूल बंद, संचालक ट्रस्ट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

The Hill India News
Last updated: June 1, 2025 3:11 pm
The Hill India News
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून। राजधानी के कार्गी चौक क्षेत्र में संचालित एक प्री-प्रेपरेटरी स्कूल और उससे जुड़े अवैध हॉस्टल में मानसिक रूप से असक्षम बच्चों के यौन शोषण की गंभीर घटना सामने आई है। इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन और बाल संरक्षण आयोग हरकत में आ गया है। आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है और स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Contents
पंजीकरण विहीन स्कूल और अवैध हॉस्टल का संचालनयौन शोषण की पीड़ित दो भाईस्कूल सील, अन्य बच्चों से होगी पूछताछदोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

पंजीकरण विहीन स्कूल और अवैध हॉस्टल का संचालन

जानकारी के अनुसार, “पेंसिल बॉक्स” नामक यह स्कूल दिल्ली में पंजीकृत एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा था। चूंकि यह सिर्फ प्री-प्रेपरेटरी स्तर तक सीमित था, इसलिए इसके संचालन हेतु किसी भी शैक्षणिक मान्यता या अनुमति की आवश्यकता को दरकिनार किया गया था।

आयोग की जांच टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया कि स्कूल की संचालिका ने पास ही के एक किराए के भवन के प्रथम तल पर मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण बच्चों के लिए अवैध रूप से हॉस्टल संचालित कर रखा था। न तो कोई लाइसेंस, न कोई सुरक्षा मानक, न मेडिकल स्टाफ और न ही किसी भी प्रकार की अनुमति इस हॉस्टल के पास मौजूद थी।

यौन शोषण की पीड़ित दो भाई

प्रकरण तब सामने आया जब एकल माता अपने दो मानसिक रूप से असक्षम बेटों से मिलने हॉस्टल पहुंचीं। बाहर आने पर दोनों बच्चों ने मां से यौन शोषण की आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक अटेंडेंट उनके साथ कई बार अश्लील हरकतें और दुर्व्यवहार करता रहा।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अटेंडेंट, जो बनारस निवासी है, को हिरासत में ले लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी 16 मई से हॉस्टल में कार्यरत था लेकिन उसका कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया गया था।

स्कूल सील, अन्य बच्चों से होगी पूछताछ

प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से पेंसिल बॉक्स प्री-प्रेपरेटरी स्कूल को सील कर दिया है। आगामी सोमवार को स्कूल में पढ़ रहे अन्य 15 बच्चों से बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा बातचीत की जाएगी, ताकि किसी और बच्चें के साथ भी यदि ऐसा कोई अपराध हुआ हो तो उसकी जानकारी मिल सके।

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण आयोग और संबंधित विभागों की निगरानी में पूरे मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ट्रस्ट, संचालिका और अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

You Might Also Like

तालिबान की पाबंदियों से अफगानिस्तान पर गहराता संकट: शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंडराया बड़ा खतरा
रुद्रपुर : दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप, पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हत्या
नई दिल्ली : सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय आज दूसरी बार कर सकती है पूछताछ
देहरादून में आधी रात खूनी संघर्ष: लूट के बाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, थाना प्रभारी को लगी गोली; जवाबी फायरिंग में एक अपराधी ढेर
फ्लाइट के पहिये में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंचा 13 साल का लड़का: सुरक्षा एजेंसियां सकते में
TAGGED:illegal hostelinstructions for strict actionKargi Chowk exposedoperating trustSchool closedSexual abuse of children
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
उत्तराखंड SIR में चौंकाने वाले आंकड़े: 40 हजार से ज्यादा मतदाता लापता, एक व्यक्ति ने दर्ज कराईं 5,906 आपत्तियां
पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?