By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चारधाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था एकदम पुख्ता की जाएः धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था एकदम पुख्ता की जाएः धामी
उत्तराखंडदेश

चारधाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था एकदम पुख्ता की जाएः धामी

The Hill India Desk
Last updated: April 28, 2025 3:01 pm
The Hill India Desk
Published: April 28, 2025
Share
SHARE

चारधाम यात्रियों से अधिक वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई
सीएम ने वर्जुअल माध्यम से ली प्रदेश के जिलाधिकारियों की बैठक
यात्रा को लेकर फेक न्यूज व अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राज्य की सुरक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, बिजली-पानी आपूर्ति, वनाग्नि प्रबंधन, डेंगू नियंत्रण और अन्य विकास कार्यों से संबंधित निर्देश दिए। चारधाम यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा एक अत्यंत संवेदनशील और प्रतिष्ठित धार्मिक आयोजन है। इसके दृष्टिगत सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी करें। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन और सड़क की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि घोड़ा-खच्चर चालकों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिकता दी जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेट लिस्ट की जांच कर ओवररेटिंग को रोकने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने राज्य में रह रहे किरायेदारों, ठेली-फड़ लगाने वालों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का अनिवार्य सत्यापन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सत्यापन नहीं कराता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज अपात्र लोगों को जारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने गर्मियों में बिजली और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्मार्ट मीटर की प्रगति की भी नियमित समीक्षा करने को कहा। आगामी कैंचीधाम वार्षिकोत्सव के दृष्टिगत सड़कों की मरम्मत, बेहतर यातायात प्रबंधन और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राज्य में 10 करोड़ तक के टेंडरों को स्थानीय ठेकेदारों को दिए जाने की नीति को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय रोजगार को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी जनपदों को लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के साथ सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
चारधाम यात्रा एवं अन्य संवेदनशील मामलों में फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह भी कहा कि वे समय-समय पर सही जानकारी विभिन्न माध्यमों से साझा करें ताकि भ्रम की स्थिति न बने।

डेंगू नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाएं
डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नियमित फॉगिंग और जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ अस्पतालों में बिजली की रोस्टिंग न करने के निर्देश भी दिए गए।

वनाग्नि प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए जन सहभागिता भी आवश्यक है।

प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें जिससे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने बहुद्देशीय शिविरों, तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

You Might Also Like

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 29-30 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे
बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा संकेत: क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में रखेंगे औपचारिक कदम?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की पीसीएस-जे प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी
साहित्य, संस्कृति और सृजन का केन्द्र लेखक गांव : पद्मश्री डॉ. संजय
Uttarakhand: जंगल में मिली खून से लथपथ लाश, प्रधान पत्नी की मौत से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?