दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने सतीश गोलचा, 1992 बैच के IPS अधिकारी

सीएम पर हमले के एक दिन बाद हुआ बदलाव, एसबीके सिंह का 21 दिन में हटा चार्ज

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वह 1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। गोलचा फिलहाल तिहाड़ जेल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (इंटेलिजेंस) भी रह चुके हैं।

सीएम पर हमले के अगले दिन बदलाव

यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। उसके ठीक एक दिन बाद ही एसबीके सिंह से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज वापस लेकर गोलचा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

21 दिन ही कमिश्नर रहे एसबीके सिंह

एसबीके सिंह को 31 जुलाई को पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया था। लेकिन महज 21 दिनों में यह जिम्मेदारी उनसे वापस ले ली गई। यह पहली बार नहीं है जब इतनी जल्दी दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदले गए हों। 2021 में भी बालाजी श्रीवास्तव को 29 दिन के अंदर हटाकर राकेश अस्थाना को फुल-टाइम कमिश्नर बनाया गया था।

अनुभव और अहम जिम्मेदारियां

गोलचा ने अपने करियर में दिल्ली पुलिस के कई अहम पदों पर काम किया है। वह जिले में डीसीपी, रेंज में संयुक्त आयुक्त, और विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) भी रहे। 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान वह स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) थे। साथ ही, वह अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button