By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गोवा: भारत में विदेशी फिल्मों के सह-निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये और शूटिंग के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन: अनुराग ठाकुर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गोवा: भारत में विदेशी फिल्मों के सह-निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये और शूटिंग के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन: अनुराग ठाकुर
देशफीचर्ड

गोवा: भारत में विदेशी फिल्मों के सह-निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये और शूटिंग के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन: अनुराग ठाकुर

Rajesh Dabral
Last updated: May 18, 2022 3:28 pm
Rajesh Dabral
Published: May 18, 2022
Share
SHARE

भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने व्यापक स्तर पर रियायत की घोषणा की

ठाकुर ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया, आईएफएफआई के 53वें संस्करण के पोस्टर का अनावरण किया

भारतीय सिनेमा मानवीय प्रतिभा, विजय और नए भारत के पथ की गाथा है: श्री ठाकुर

पिछले सात दशकों में सिनेमा हमारी सॉफ्ट पावर के साधन के रूप में उभरा है: श्री ठाकुर

भारतीय सिनेमा ने सॉफ्ट पावर के एक साधन के रूप में भारत को दुनिया के समक्ष बेहतर तरीके से जानने में सहायता की है:  जावेद अशरफ, फ्रांस में भारतीय राजदूत

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कान्स फिल्म मार्केट ‘मार्चे डू फिल्म’ में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। भारत को विदेशी फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने के उद्देश्य से, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज भारत के साथ विदेशी फिल्मों और विदेशी सह-निर्माण की शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए दो योजनाओं का अनावरण किया। श्रव्य-दृश्य सह-निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना और भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोत्साहन योजना जैसी इन दो योजनाओं का उद्देश्य भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की क्षमता को बढ़ाना है।

प्रोत्साहन के पहलुओं का उल्लेख करते हुए  ठाकुर ने बताया कि आधिकारिक सह-निर्माण के लिए, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण कंपनियां भारत में क्वालीफाइंग व्यय पर अधिकतम 2 करोड़ रुपये के अधीन 30 प्रतिशत तक की प्रतिपूर्ति का दावा कर सकती हैं। भारत में शूटिंग करने वाली विदेशी फिल्में अधिकतम 50 लाख रुपए (65,000 अमरीकी डालर) तक पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत बोनस का दावा कर सकती हैं क्योंकि भारत में 15 प्रतिशत या अधिक जनशक्ति को नियोजित करने के लिए अतिरिक्त प्रतिपूर्ति दी जाएगी। मंत्री महोदय ने कहा कि ये योजनाएं भारत के साथ वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देंगी और विदेशी फिल्म निर्माताओं से निवेश आकर्षित करेंगी और भारत को फिल्मांकन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में सहायता करेंगी।

भारतीय सिनेमा की गहरी सामाजिक पृष्ठभूमि की व्याख्या करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सिनेमा में रचनात्मकता, उत्कृष्टता और नवाचार सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों की संवेदनशीलता के साथ-साथ विकसित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों के मूल्यों, विश्वासों और अनुभवों को प्रतिबिंबित करते हुए, भारतीय सिनेमा ने भी उनकी आशाओं, स्वप्नों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। भारतीय संस्कृति में निहित होने के बावजूद, भारतीय फिल्म उद्योग एक सार्वभौमिक चरित्र को प्रदर्शित करने में सफल रहा है। मंत्री महोदय ने कहा कि हमारे संरक्षण के दौरान सदियों पुरानी कहानियों को, भारतीय फिल्म निर्माता प्रौद्योगिकी के माध्यम प्रस्तुत करने में अपनी अभिनव कला का उपयोग कर रहे हैं।  श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सिनेमा सिर्फ 6000 वर्ष पुरानी सभ्यता और 1.3 अरब कहानियों की गाथा ही नहीं अपितु दर्शकों के दृष्टिकोण के माध्यम से मानवीय प्रतिभा, विजय और नए भारत के पथ की गाथा भी है।

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के एक संवाद की व्याख्या करते हुए श्री ठाकुर ने कहा- “भारत का सिनेमा, दौड़ना चाहता है, उड़ना चाहता है बस, रुकना नहीं चाहता।”   ठाकुर ने कहा कि इस सुंदर यात्रा के माध्यम से भारतीय सिनेमा ने वैश्विक फिल्म निर्माताओं को प्रेरित किया है और उनसे प्रेरणा भी ली है और 2020 भारत में कला और फिल्म निर्माण का सबसे अच्छा समय रहा है।

भारतीय सिनेमा एक आदर्श बदलाव के दौर से गुजर रहा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में, स्ट्रीमिंग क्रांति ने देश में तूफान ला दिया है, और फिल्मों के निर्माण, वितरण और इन्हें देखने के मामले में डिजिटल/ओटीटी प्लेटफार्मों की लोकप्रियता बदल चुकी है। वैश्विक और भारतीय सिनेमा के उपभोक्ताओं के पास अब पहले से कहीं अधिक विकल्प हैं।

भारत को एक पसंदीदा फिल्मांकन गंतव्य बनाने के लिए सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, ठाकुर ने कहा कि हमारे पास एक मजबूत बौद्धिक संपदा शासन है, साथ ही डिजिटल माध्यम अब थिएटर और फिल्मों के प्रचार और प्रसार के अन्य स्थापित तरीकों का पूरक बन चुका है। उपभोक्ता की पसंद को बेहद व्यापक स्तर पर प्राथमिकता दी गई है और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रचनात्मक उद्योगों को समर्थन के माध्यम से इसे संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्यापक स्तर पर अपनी फिल्मों को पुनः प्रतिष्ठा दिलाने के कार्य पर अपने विचार प्रकट करते हुए  ठाकुर ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के अंतर्गत विश्व की सबसे बड़ी फिल्म पुनः प्रतिष्ठा परियोजना का शुभारंभ किया है और इस अभियान के तहत,  अनेक भाषाओं और विधाओं में 2200 फिल्मों को उनका पूर्व गौरव प्रदान किया जाएगा।

इंडिया पवेलियन को बधाई देते हुए ठाकुर ने कहा कि इंडिया पवेलियन हमारी प्रतिष्ठा का प्रतीक है और आज केवल आपके विश्वास और प्रयास से यह कल भारतीय स्वप्नों का पथ प्रदर्शक बनेगा।

अनुराग ठाकुर ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण के आधिकारिक पोस्टर का भी अनावरण किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिनेत्री  तमन्ना भाटिया ने कहा कि भारत ने कई वर्षों तक वैश्विक फिल्म उद्योग में योगदान दिया है और अब स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत के साथ कान फिल्म महोत्सव की भागीदारी वास्तव में प्रतिष्ठित है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाव व्यक्त किया कि भारत कई कहानियों का देश है और जमीनी स्तर की ये कहानियां वैश्विक प्रमुखता लिए हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि यह एक गर्व का क्षण है कि भारत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर कान्स में सुर्खियों में रहा, उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा महानता के शिखर पर है और कान्स में यह उपलब्धि केवल एक शुभारंभ है।

शेखर कपूर ने कहा कि भारत कहानियों का देश रहा है और अब भारतीय संस्कृति पश्चिमी सिनेमा के लिए भी एक प्रमुख संस्कृति बन जाएगी। श्री प्रसून जोशी ने कहा कि फिल्म निर्माण को इतना आसान बनाने की जरूरत है कि छोटे शहरों के उभरते फिल्म निर्माता भी अपनी कल्पना को साकार रूप देने के मामले में अपने को सशक्त महसूस करें।

पूजा हेगड़े ने जोर देते हुए कहा कि वह ब्रांड इंडिया के तौर पर वहां थीं और यह एक सम्मान की बात है कि भारत का कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर वहां होना इस बात का साक्ष्य है कि भारत सही उपलब्धि की दिशा में बढ़ रहा है। सुश्री वाणी त्रिपाठी ने सिनेमा में भारतीय महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की महिलाओं का आज दुनिया भर में सम्मान किया जा रहा है, जैसा कि दीपिका ने जूरी सदस्य बनकर यह साबित किया है।

फ्रांस में भारत के राजदूत श्री जावेद अशरफ ने कान फिल्म समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़ा। दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के समक्ष बेहतर तरीके से जानने का मौका दिया है। भारतीय सिनेमा दुनिया में भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

भारत में विदेशी फिल्मों के श्रव्य-दृश्य सह-निर्माण और शूटिंग के लिए प्रोत्साहन योजना की मुख्य विशेषताएं

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में शूटिंग और विदेशों के साथ आधिकारिक सह-निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन हेतु प्रोत्साहन योजनाओं का शुभारंभ करने का निर्णय किया है।

प्रोत्साहन और पात्रता

  1. श्रव्य-दृश्य सह-निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत, सभी योग्य परियोजनाओं के लिए, भारतीय सह-निर्माता भारत में योग्यता व्यय पर 30 प्रतिशत तक की देय नकद प्रतिपूर्ति का दावा कर सकता है, जो अधिकतम 2 करोड़ रुपए (260,000 अमरीकी डॉलर) के अधीन है। हालांकि, परियोजना के लिए वित्तीय योगदान के अपने हिस्से के अनुसार प्रतिपूर्ति को प्रोड्यूसरों के बीच विभाजित किया जाएगा।

श्रव्य-दृश्य सह-निर्माण पर भारत के आधिकारिक द्विपक्षीय सह-निर्माण समझौतों में से एक के तहत परियोजना को सूचना और प्रसारण मंत्रालय और भाग लेने वाले देश (देशों) द्वारा “सह-निर्माण” का दर्जा दिया जाना चाहिए। 01.04.2022 के बाद जिन परियोजनाओं को आधिकारिक सह-निर्माण का दर्जा दिया गया है, वे प्रोत्साहन के पात्र हैं।

  1. भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत, ऊपर दिए गए प्रोत्साहनों के अलावा, अधिकतम 50 लाख रुपए (65,000 अमरीकी डालर) पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत बोनस तक का दावा किया जा सकता है, यह अतिरिक्त प्रतिपूर्ति 15 प्रतिशत रोजगार देने अथवा भारत में अधिक जनशक्ति पर प्रदान की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन जिन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा (केवल वृत्तचित्रों के लिए) शूटिंग की अनुमति दी गई है,  इस योजना के लाभ के लिए 01.04.2022 के बाद प्रोत्साहन के पात्र होंगे।

प्रोत्साहन को अंतरिम और अंतिम दो चरणों यानी वितरित किया जाएगा। भारत में परियोजना पूरी होने के बाद अंतिम संवितरण का दावा किया जा सकता है। प्रोत्साहन एक विशेष प्रोत्साहन मूल्यांकन समिति की सिफारिश पर प्रदान किया जाएगा। (विस्तृत दिशानिर्देश शीघ्र ही एफएफओ वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे)। किसी भी एक योजना के तहत प्रोत्साहन का दावा किया जा सकता है, दोनों के लिए नहीं।

प्रोत्साहन योजना राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के तत्वावधान में फिल्म सुविधा कार्यालय (एफएफओ) के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y3J5.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-05-18at6.39.57PMALI2.jpeg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-05-18at6.39.58PM(1)U5BE.jpeg

You Might Also Like

Amritsar Crime News: अमृतसर में खूनी खेल, AAP सरपंच की शादी समारोह में सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
नई दिल्ली : नगालैंड -त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान
उत्तराखंड में ‘हर घर नल’ योजना को मिली संजीवनी: केंद्रीय बजट 2026 से ठेकेदारों की भुगतान राह आसान, सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, बांदा में 45°C के करीब पारा, प्रयागराज और वाराणसी भी तपे
ब्रह्मोस मिसाइल बनी पाकिस्तान के आतंकी अड्डों का काल, यूपी में आज से शुरू होगा निर्माण
TAGGED:Anurag Thakurco-productionforeign filmsincentiveshooting
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

यूकेडी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: आशुतोष नेगी पदमुक्त, रिटायर्ड कैप्टन राकेश ध्यानी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
भारतीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप: रेप केस में हाई कोर्ट सख्त, गिरफ्तारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर बवाल: कनॉट प्लेस में हिंसा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 FIR दर्ज, कई गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच
कराची की साइकिल एंबुलेंस पर मचा बवाल: सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई भी जानिए
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘छात्रों का भविष्य सर्वोपरि, दोषियों को मिले ऐसी सजा जो बने मिसाल’
महिला ट्रेनी IPS हैरेसमेंट केस में बड़ा ट्विस्ट: ‘सुसाइड ड्रामा’, लेटर और रिश्ते के दावे से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार
पेट्रोल में E20 ही रहेगा मानक! 20% से ज़्यादा एथेनॉल मिश्रण पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा जवाब
साहिबाबाद रेल हादसे से थमी रफ्तार: मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
सिक्किम सुरंग त्रासदी: मीथेन गैस बनी मौत का जाल, 8 मजदूरों की मौत, कई अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे
दिल्ली कूच पर अड़े किसान: ट्रेड डील के विरोध में राजधानी की ओर बढ़ा कारवां, शंभू बॉर्डर से किसान घाट तक हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?