By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पहलगाम हमले का बदला: सेना को ‘फ्री हैंड’, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पहलगाम हमले का बदला: सेना को ‘फ्री हैंड’, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
देशफीचर्ड

पहलगाम हमले का बदला: सेना को ‘फ्री हैंड’, पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

The Hill India News
Last updated: April 30, 2025 2:19 am
The Hill India News
Published: April 30, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में व्याप्त आक्रोश के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना को “फ्री हैंड” देने का फैसला किया है। अब सेना अपनी इच्छानुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

सेना को यह खुली छूट दी गई है कि वह पाकिस्तान को कैसे जवाब देना है, लक्ष्य क्या होंगे, कार्रवाई का तरीका और समय क्या होगा, यह सब सेना स्वयं तय करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में भारतीय सेना की पेशेवर क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना भारत का दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है और भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में उनका पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय जैसे परिचालन संबंधी निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को पूरी तरह से स्वतंत्र छोड़ दिया गया है।

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि इस हमले में हुई प्रत्येक मौत का बदला लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा की। बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हर पहलू पर रणनीति बनाई गई।

बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की। भागवत ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत को अपने धर्म की रक्षा के लिए दुश्मन को दंडित करना चाहिए।

भारत के कड़े तेवर से स्पष्ट है कि वह पहलगाम हमले में हुई प्रत्येक मौत का बदला लेगा। बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होने वाली है, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद दूसरी ऐसी बैठक है। मंगलवार को युग्म सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर संकेत दिया कि पाकिस्तान को उसकी करतूत का जल्द ही करारा जवाब मिलेगा।

You Might Also Like

ISRO का EOS-09 मिशन क्यों रह गया अधूरा? लॉन्च के 9वें मिनट में तकनीकी गड़बड़ी से टूटा भारत की निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने का सपना
उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- “चुनाव को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न एप और पोर्टल किये गये है तैयार”
अरुणाचल प्रदेश : भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता, लेकिन अगर इसे थोपा गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं: राजनाथ सिंह
भीड़ ने पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से किया हमला, हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया, दरोगा समेत 3 घायल
यूपी में SIR के तहत 2.89 करोड़ नाम कटे; चुनाव आयोग ने बढ़ाई तारीखें, अब इस दिन आएगी लिस्ट
TAGGED:Army has 'free handbefitting replyPahalgam attackPakistan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?