By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, CM धामी ने दिया आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, CM धामी ने दिया आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, CM धामी ने दिया आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

The Hill India News
Last updated: July 19, 2024 3:35 pm
The Hill India News
Published: July 19, 2024
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए आधुनिकतम तकनीक वाले राहत और बचाव उपकरणों की खरीद करेगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन तथा राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर दिया गया है।

शुक्रवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के समक्ष यूएसडीएमए भवन में एक निजी कंपनी ने विभिन्न प्रकार के उपकरणों का डेमो दिया। इनमें अंडर वॉटर रोबोट, लेजर कैमरा, फुलाकर बनाया जाने वाला रेस्क्यू सेंटर, सर्च ऑपरेशंस के लिए अत्याधुनिक कैमरा आदि शामिल हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के दौरान त्वरित गति से राहत और बचाव कार्यों को अंजाम देने तथा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर उपलब्ध आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभिन्न कंपनियां अपने उपकरणों का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचती हैं। शुक्रवार को भी एक कंपनी ने अपने उपकरणों का डेमो दिया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न तकनीकी व प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा उपयोग में लाई जा रही आधुनिक तकनीकी का अध्ययन कर उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जो भी उपकरण उपयोगी पाए जाएंगे, निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए उनकी खरीद की जाएगी। यूएसडीएमए के विशेषज्ञों द्वारा भी ऐसे उपयोगी उपकरणों का परीक्षण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस, वन, लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग तथा अन्य रेखीय विभागों के कर्मचारी, जो आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य करते हैं, उनके पास अत्याधुनिक उपकरण हों ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जा सके।
इस मौके पर यूएसडीएमए के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, विशेषज्ञ रोहित कुमार, डॉ0 पूजा राणा, डॉ. वेदिका पंत, मनीष भगत, हेमंत बिष्ट, तंद्रीला सरकार, जेसिका टेरोन आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

3 राज्यों की 3 हॉट सीटों पर उपचुनाव आज: बांकीपुर में त्रिकोणीय जंग, दतिया और मांजलपुर में BJP-कांग्रेस का सीधा मुकाबला
उत्तराखण्ड : में केवल जनता की सेवा के लिए और आमजन की आवाज बनने के लिए राजनीति में आया हूँ – विधायक उमेश कुमार शर्मा
Mumbai: सनकी आशिक ने बीच सड़क पर सरेआम की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो
हमास के आतंकी लीडर ने केरल के लोगों को किया संबोधित, शुरू हो गया बवाल
उत्तराखंड: ऋषिकेश बाईपास को केंद्र की मंजूरी, ₹1105 करोड़ की 4-लेन परियोजना से यातायात और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?