देशफीचर्ड

पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आने के बाद विदेश यात्रा करेंगे राहुल गांधी, इन देशों का करेंगे दौरा

खबर को सुने

राहुल गांधी पांच राज्यों का चुनाव परिणाम आने के बाद विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। इस बार वे मलेशिया, सिंगपुर और इंडोनेशिया की यात्रा पर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक वे 8 से 14 दिसंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी दक्षिण पूर्व एशिया के तीन देशों का दौरा करनेवाले हैं। वे मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जाएंगे, जहां वे कुछ विश्वविद्यालयों में भारतीय प्रवासियों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। राहुल गांधी समय-समय पर विदेशों का दौरा करते रहते हैं। इस साल का उनका यह चौथा विदेश दौरा है। उन्होंने हाल में सितंबर महीने में यूरोप का दौरा किया था।

आपको बता दें कि सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला विदेशी दौरा था 7 सितंबर को राहुल गांधी ने ब्रसेल्स में यूरोपियन पार्लियामेंटेरियन से मुलाकात की थी। 8 और 9 सितंबर को वे फ्रांस के दौरे पर थे। 8 सितंबर को उन्होंने यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया था और 9 सितंबर को फ्रांस के पार्लियामेंटेरियन से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने 10 सितंबर और 11 सितंबर को नार्वे में भारतीय प्रवासियों से संवाद किया था। इससे पहले राहुल गांधी ने मई के आखिरी सप्ताह में अमेरिका का दौरा किया था। इसके बाद राहुल लंदन गए थे। दोनों ही जगह उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button