
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार सोमवार को पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अभी तक उन्होंने राज्य में पार्टी के लिए कोई प्रचार नहीं किया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त थे राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से भी अभी तक दूरी बनाए रखी । सोमवार को पहली रैली वह दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे। उसके बाद वह तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान पर एक रैली को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद यह उनका पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस नेता ओर सांसद राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राहुल सार्वजनिक रैलियां करने के लिए राजकोट और सूरत जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र चल रही है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है।