देशफीचर्ड

अरुणाचल प्रदेश से बोले राहुल गांधी- ‘BJP हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाना चाहती है’

खबर को सुने

अरुणाचल प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में हैं। उन्होंने इस यात्रा के दौरान अरुणाचल के लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। वहीं हिंदी को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की यह मानसिकता है कि पूरा भारत दिल्ली से चले और हिंदी भाषा पूरे देश में फैले जबकि हमारा मानना है कि अरुणाचल प्रदेश की अपनी भाषा है और इस प्रदेश को यहीं से ही चलाना चाहिए न कि दिल्ली से।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अरुणाचल में अपने संबोधन में कहा-‘ हिंदुस्तान में बहुत से प्रदेश हैं। कुछ छोटे हैं और कुछ बड़े हैं। लेकिन मेरे लिए सारे प्रदेश बराबर हैं। बीजेपी की विचारधारा है कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। हिंदी भाषा पूरे देश में फैलनी चाहिए। सब हिंदुस्तानियों को हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। हमारी विचारधारा है कि हिंदी की जगह है मगर आपकी भाषा की भी जगह है। हिंदुस्तान के इतिहास की जगह है तो अरुणाचल प्रदेश के इतिहास, भाषा और संस्कृति की भी जगह है। आपका जो राज्य है यहीं से चलना चाहिए न कि दिल्ली से।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button