By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता और रोजगार को मिले प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता और रोजगार को मिले प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता और रोजगार को मिले प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

The Hill India News
Last updated: July 15, 2025 2:19 am
The Hill India News
Published: July 15, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी शिक्षा को रोजगारपरक और उद्योगोन्मुखी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाए।

Contents
IIT रुड़की के सहयोग से हो तकनीकी उन्नयनरोज़गार मेलों और आउटकम इंडिकेटर्स पर विशेष ज़ोर2030 तक SDG लक्ष्य, राज्य के युवाओं के साथबैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को औद्योगिक संस्थानों की मांग के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण मिले और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के जरिये उद्योगों से जोड़ा जाए, जिससे उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि हो।

IIT रुड़की के सहयोग से हो तकनीकी उन्नयन

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि राज्य के तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए IIT रुड़की के साथ साझेदारी को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि रुड़की स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उपयोग युवाओं के कौशल विकास और नवाचार के लिए पूर्ण क्षमता से किया जाए।

रोज़गार मेलों और आउटकम इंडिकेटर्स पर विशेष ज़ोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए नियमित रोजगार मेलों का आयोजन हो और सभी योजनाओं में आउटकम इंडिकेटर्स को शामिल कर उनके वास्तविक प्रभाव का मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए।

2030 तक SDG लक्ष्य, राज्य के युवाओं के साथ

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में अग्रसर होना है। इसके लिए युवाओं को तकनीकी स्किल, सॉफ्ट स्किल, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्रों में दक्ष किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में ऑनलाइन प्लेसमेंट पोर्टल, करियर मार्गदर्शन, संकाय उन्नयन, इंटर्नशिप और विदेशी भाषा प्रशिक्षण जैसी पहलों से न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर सुलभ कराए जा रहे हैं।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव तकनीकी शिक्षा रंजीत सिन्हा, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अनूप सिंह रावत की सहमति से आज सभी मण्डलों के नमो ऐप विभाग संयोजक की घोषणा, पढ़िए…
राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता और ‘इंडियन स्टेट’ बयान विवाद: क्या है पूरा मामला और अब तक क्या हुआ?
असम चुनाव 2026: ‘अस्तित्व की लड़ाई’ या विकास का मुद्दा? CM सरमा ने जनसांख्यिकीय बदलाव पर छेड़ी बड़ी बहस
IMD Weather Forecast: इन 3 राज्‍यों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, मौसम का ताजा अपडेट
उत्तराखंड : इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, देखिए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण

The Hill India News
The Hill India News
October 2, 2026
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?