
देहरादून, 19 जून 2025 – देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच चुकी हैं। बीते रोज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति का यह दौरा खास है क्योंकि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य को कई बड़ी सौगातें देने जा रही हैं।
🕘 सुबह 9:30 से 09:50 बजे:
-
‘राष्ट्रपति निकेतन’ को जनता को समर्पित करेंगी
-
कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान और आगंतुक सुविधा केंद्र का उद्घाटन
🕘 सुबह 9:50 से 10:40 बजे:
-
NIEPVD (राष्ट्रीय दृष्टिहीन सशक्तिकरण संस्थान) में विशेष बच्चों के कार्यक्रम में रहेंगी मुख्य अतिथि
-
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी होंगे मौजूद
🕥 सुबह 10:40 से 11:15 बजे:
-
‘राष्ट्रपति तपोवन पार्क’ को जनता को समर्पित करेंगी
-
राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर का दर्शन करेंगी
-
‘राष्ट्रपति उद्यान’ का शिलान्यास और जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन
🕛 दोपहर 12:30 से 12:50 बजे:
-
राष्ट्रपति अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं लेंगी
-
‘राष्ट्रपति निकेतन’ में विश्राम करेंगी
🕓 शाम 4:35 से 04:50 बजे:
-
राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष डाक टिकट जारी करेंगी
-
राजभवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का प्रजेंटेशन भी लेंगी
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस व प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है ताकि जनता को न्यूनतम असुविधा हो। सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैनात है।
राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि राज्य को स्थायी स्मृतियां और संरचनाएं देने वाला है। ‘राष्ट्रपति निकेतन’, ‘तपोवन’, ‘उद्यान’, और संस्थागत पुस्तकें आने वाले समय में न केवल सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र बनेंगी बल्कि शिक्षा, पर्यावरण और दृष्टिबाधितों के लिए प्रेरणास्थल का कार्य भी करेंगी।