By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्री मानसूनी बारिश ने 22 दिनों में उत्तराखण्ड में बरपाया कहर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > प्री मानसूनी बारिश ने 22 दिनों में उत्तराखण्ड में बरपाया कहर
उत्तराखंड

प्री मानसूनी बारिश ने 22 दिनों में उत्तराखण्ड में बरपाया कहर

The Hill India Desk
Last updated: May 24, 2025 2:14 pm
The Hill India Desk
Published: May 24, 2025
Share
SHARE

65 फीसदी से ज्यादा बरसे बदरा, वैज्ञानिक भी हैरान
पूरे प्रदेश में इस सीजन के दौरान 20 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई

देहरादून। मानसून के आने में अभी काफी वक्त बचा है। लेकिन इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि मानो मानसून भारत ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी दस्तक दे चुका हो। राज्य के तमाम जिलों में लगातार हो रही बारिश मई में गर्मी के अनुभव को नहीं होने दे रही। कुछेक दिनों को छोड़ दिया जाए तो ऐसा भी लग रहा है जैसे इस बार गर्मी का मौसम आया ही ना हो।
मई और जून का महीना ऐसा होता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है। लेकिन इस बार उत्तराखंड में तो मई महीने की शुरुआत ही बारिश से हुई। रुक रुक कर हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक लाने का काम किया और गर्मी की आहट के बीच मौसम बदलता दिखा। स्थिति यह है कि मई महीने में 22 दिनों के भीतर ही 65 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड कर ली गई। जिसे देखकर खुद मौसम वैज्ञानिक भी हैरान दिखाई दे रहे हैं।
मई महीने में अभी करीब एक हफ्ता बाकी है, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े बताते हैं कि कैसे इस बार उत्तर भारत की तरह उत्तराखंड राज्य में भी बारिश महीने भर छाई रही। आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में ओवरऑल अब तक सामान्य से 65 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश हरिद्वार जिले में रिकॉर्ड की गई। हरिद्वार में सामान्य से 175 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में भी इस बार सामान्य से 143 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। इसी तरह बागेश्वर जिले में भी सामान्य से 140 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, पौड़ी जनपद में 138 फीसदी, देहरादून में 110 फीसदी, अल्मोड़ा में 103 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि इन 22 दिनों में राज्य के सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। लेकिन बाकी जिलों में बारिश ज्यादा होने का प्रतिशत 70 से कम रहा है।
पूरे प्रदेश में इस सीजन के दौरान 20 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो कि सामान्य के ही करीब है। लेकिन राज्य भर में बारिश के डिस्ट्रीब्यूशन की स्थिति को देखें तो यह काफी चौंकाने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पूरे सीजन के दौरान एक तरफ कुछ जिलों में 77 फीसदी तक बारिश ज्यादा हुई है तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां बारिश सामान्य से भी काफी कम रिकॉर्ड हुई है।
राज्य में मार्च महीने से लेकर अब तक के इस पूरे सीजन के दौरान बारिश की स्थिति पर नजर दौड़ाए तो बागेश्वर जिले में जहां 77 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई और इसी तरह उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा में भी बारिश सामान्य से क्रमशः 52 और 48 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड की गई। उधर टिहरी जिले में भी 75 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि बहुत ज्यादा हो रही बारिश के बावजूद भी नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद में बारिश सामान्य से भी कम हो रही है। नैनीताल जिले में इस सीजन के दौरान अब तक 14 फीसदी बारिश सामान्य से कम हुई है। इसी तरह पिथौरागढ़ में भी 11 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ग्लोबल वार्मिंग मानी जा रही वजह
देहरादून। जलवायु परिवर्तन अतरर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी चिंता का विषय रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के रूप में इसे देखा जा रहा है। एनवायरनमेंट पर काम करने वाले जानकार कहते हैं कि जिस महीने में गर्मी रिकॉर्ड की जाती थी उसमें इस तरह बारिश का होना जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत है। देश में इस बार मानसून समय से पहले आने की बात कही जा रही है। उत्तराखंड के लिए यह विषय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमालय राज्य होने के नाते मानसून के दौरान प्रदेश में ऐसी कई कठिनाइयां पैदा हो जाती हैं जो ना केवल यहां के स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती है, बल्कि पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को भी बड़ा झटका देती है। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर इसका सीधा असर पड़ता है।

उत्तराखंड में बारिश का डिस्ट्रीब्यूशन काफी अनियंत्रित दिखाई देता है
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का डिस्ट्रीब्यूशन काफी अनियंत्रित दिखाई देता है, राज्य में मानसून सीजन के दौरान भी अक्सर कुछ जगह पर जरूर से ज्यादा बारिश तबाही मचा देती है। कुछ जिले ऐसे भी होते हैं जहां उम्मीद से भी कम बारिश रिकॉर्ड की जाती है। ज्यादा बारिश किसानों फसल को चौपट कर देती है। कहीं बारिश पर्याप्त होने के कारण भी किसान परेशान रहते हैं। उधर इससे अलग

भारी बारिश और आंधी तूफान से भारी नुकसान
कई भवनों और गौशालाओं की छतें उड़ी
रुद्रप्रयाग। देर रात तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश के चलते गदेरे उफान पर आ गए। वहीं आंधी तूफान से कई भवनों और गौशालाओं की छत उड़ गई। इस विनाशलीला में कई पेड़ों को भी क्षति पहुंची है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है।
बीती देर रात रुद्रप्रयाग जनपद के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने भारी क्षति हुई है। अगस्त्यमुनि में विजयनगर गदेरा उफान पर आ गया। जिससे गदेरे के किनारे खड़ी करीब एक दर्जन से ज्यादा स्कूटी और बाइक भी मलबे की चपेट में आ गए। इसके अलावा तेज बारिश और आंधी तूफान से भरदार पट्टी के दरमोला गांव में भी गौशाला और भवनों की छत उड़ गई। ग्रामीणों के सामने अब मवेशियों को रखने की समस्या खड़ी हो गई है। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के विजयनगर इलाके में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बारिश के चलते स्थानीय गदेरा उफान पर आ गया और किनारे पार्क की गई कई दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग अपनी स्कूटी और बाइक गदेरे के किनारे पार्क कर चले गए थे, लेकिन रात करीब दो बजे अचानक बारिश तेज हो गई और देखते ही देखते गदेरे के पानी ने वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। कई स्कूटी व बाइक बहकर नदी तक चली गई। सुबह-सुबह जब स्थानीय निवासी धर्मेन्द्र रावत, विपिन नेगी, हेमंत फर्स्वाण, फिलहाल छह वाहन किनारे लगे हैं, बाकी वाहनों की ढूंढ़खोज जारी है। गदेरे किनारे कितने वाहन खड़े थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान गदेरे और नालों के आसपास वाहन खड़े न करें. दरमोला-तरवाड़ी निवासी ग्रामीण कनकपाल सिंह की गौशाला की छत तेज आंधी तूफान के कारण उड़ गयी। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। रोहिणी वहां पहुंचे तो गदेरे में खड़ी स्कूटी बाइकों को किसी तरह नदी तट से खींच कर किनारे लाए।

You Might Also Like

मिशन ‘टीबी मुक्त उत्तराखंड’: उधम सिंह नगर ने पेश की मिसाल, राज्यभर में मिला दूसरा स्थान; राज्यपाल ने डॉ. केके अग्रवाल को नवाजा
Uttarakhand: जनजाति समाज के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार
देवभूमि में भक्ति का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, ‘उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026’ का भव्य आगाज
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गये।
Uttarakhand: जनपद देहरादून में जल्द दिखेंगे ईवी चार्जिंग स्टेंशन, युद्धस्तर पर कार्यवाही के लिए डीएम ने कसी कमर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?