By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न देंः महाराज
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न देंः महाराज
उत्तराखंडदेश

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न देंः महाराज

The Hill India Desk
Last updated: May 10, 2025 4:18 pm
The Hill India Desk
Published: May 10, 2025
Share
SHARE

यात्रियों से अधिक दाम वसूली की फैलाई जा रही अफवाह
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इधर-उधर की पुरानी भ्रामक वीडियो पोस्ट कर चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी सभी अफवाहों से सावधान रहे। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा रुटों पर बेरोजगार युवा ऋण लेकर अपने काम धंधे करते हैं। इस प्रकार की भ्रामक खबरों से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रदेश की बदनामी होती है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थित दुकानों से यदि यात्रियों को कोई वस्तु मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा कुछ अधिक दाम पर मिलती है तो उसका सबसे प्रमुख कारण वस्तुओं के वहां तक पहुंचने पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत में आने वाली वृद्धि है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक वीडियो या तथाकथित सूचना पोस्ट कर यात्रियों को भ्रमित न करें। महाराज ने स्थानीय दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह भी अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भवः की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखने के साथ-साथ उचित मूल्य पर यात्रियों को दें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि यदि कोई अनावश्यक रूप से अधिक दाम वसूलता है तो यात्री अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है। महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 26,49, 640 (छब्बीस लाख उन्चास हजार छह सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,45,31,172 (बारह करोड़ पैंतालीस लाख इक्कीस हजार एक सौ बहत्तर) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का सीएम पर बड़ा हमला, ममता बनर्जी को गंगा में बहा देंगे लोग
पंजाब सरकार मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, CM भगवंत मान की कैबिनेट में पांच विधायकों को बनाया गया मंत्री
आज दिल्ली में होगी भाजपा यूपी कोर ग्रुप की बैठक, 25 उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान
Dehradun: सूचना महानिदेशक के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार! SSP को सौंपी गई शिकायत, साजिश के डिजिटल सबूत भी सौंपे
राजस्थान : हमने 80 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा किया है हम दोबारा सरकार बनायेंगे -मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान

The Hill India News
The Hill India News
October 22, 2026
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?