By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत के सख्त रुख से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > भारत के सख्त रुख से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
फीचर्डविदेश

भारत के सख्त रुख से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

The Hill India News
Last updated: May 14, 2025 2:58 am
The Hill India News
Published: May 14, 2025
Share
SHARE

इस्लामाबाद/नई दिल्ली : भारत द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर की गई सख्त कार्रवाई और उसके जवाब में पाकिस्तान को मिली कूटनीतिक और सैन्य विफलता के बाद अब इस्लामाबाद की सरकार बौखलाहट में प्रतिक्रियात्मक कदम उठा रही है। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को जासूसी के आरोप में “अवांछित व्यक्ति” (persona non grata) घोषित किया है।

पाकिस्तान ने संबंधित भारतीय राजनयिक और उनके परिवार को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में आई है जब भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और उसका सैन्य व कूटनीतिक जवाब देना अब भारत की नई नीति का हिस्सा है।

अब तक भारत सरकार की ओर से इस निष्कासन आदेश पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि भारत इस कदम को ‘राजनयिक प्रतिशोध’ की श्रेणी में रखेगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर पर संघर्षविराम की बातचीत हुई थी, जिसे पाकिस्तान ने खुद पहल कर प्रस्तावित किया था।

ज्ञात हो कि हाल के दिनों में भारत ने जम्मू-कश्मीर और पीओके में सक्रिय आतंकी नेटवर्कों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कार्रवाई की थी। इस सैन्य अभियान में पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी हमले की नाकाम कोशिश की थी। लेकिन भारतीय वायुसेना और सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर पाक की मंशा को ध्वस्त कर दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम भीतरूनी और अंतरराष्ट्रीय दबाव से उपजा है। आतंकी गतिविधियों पर घिरते पाकिस्तान की वैश्विक साख लगातार गिर रही है और भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र के मंच पर TRF जैसे संगठनों को बेनकाब करने की कोशिशें पाकिस्तान की चिंता बढ़ा रही हैं।

You Might Also Like

नई दिल्ली : शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है :राजनाथ सिंह
डोभाल के साथ मीटिंग में बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ‘भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है’
उत्तराखण्ड : सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों तथा विभागों की सेवाओं और कार्यों की जानकारी सभी ऑल इन वन पोर्टल पर होगी उपलब्ध
नई दिल्ली :गृह मंत्रालय ने पीएफआई और उसके सहयोगियों को ‘विधिविरुद्ध संगठन’ घोषित किया
Health: अगर मोटापे से है परेशान, तो इन बातों का रखें ध्यान…
TAGGED:India's tough standIndian officerordered to leave the countryPakistan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?