By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेंटिंग घोटाला: 4 लीटर पेंट पर 233 मजदूर, 1.07 लाख का बिल!
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेंटिंग घोटाला: 4 लीटर पेंट पर 233 मजदूर, 1.07 लाख का बिल!
क्राइमदेश

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेंटिंग घोटाला: 4 लीटर पेंट पर 233 मजदूर, 1.07 लाख का बिल!

The Hill India News
Last updated: July 5, 2025 3:00 pm
The Hill India News
Published: July 5, 2025
Share
SHARE

भोपाल | 5 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सरकारी स्कूलों में भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला जुड़ा है दीवारों की पुताई से, लेकिन असली “कलाकारी” रंग-रोगन में नहीं, बल्कि कागजों में हुई पेंटिंग में दिख रही है।

Contents
चार लीटर पेंट, 233 मजदूर: शहडोल की ‘अद्भुत’ गणनादूसरा मामला और भी बड़ा: 425 मजदूर, 2.3 लाख की पुताई‘रंग’ दीवार पर नहीं, कागजों में चढ़ाशिकायत पर जांच शुरू, शिक्षा विभाग की प्रतिक्रियाक्या कहता है यह मामला?

चार लीटर पेंट, 233 मजदूर: शहडोल की ‘अद्भुत’ गणना

शहडोल के साकंडी गांव के एक प्राथमिक स्कूल की दीवार पर सिर्फ 4 लीटर ऑयल पेंट करने के लिए 168 मजदूरों और 65 राजमिस्त्रियों की सेवाएं दर्शाई गई हैं। कुल 233 मजदूर एक दीवार पर रंग चढ़ाने में ‘झोंक’ दिए गए और इसके एवज में 1.07 लाख रुपये का बिल तैयार किया गया। यह बिल 5 मई 2025 को निर्माण फर्म सुधाकर कंस्ट्रक्शन द्वारा जारी किया गया, जिसे स्कूल प्रिंसिपल ने ‘अतिउत्साह’ में एक महीने पहले 4 अप्रैल को ही सत्यापित भी कर दिया।

दूसरा मामला और भी बड़ा: 425 मजदूर, 2.3 लाख की पुताई

यही नहीं, निपनिया गांव के एक अन्य स्कूल में सिर्फ 20 लीटर पेंट खर्च हुआ, लेकिन दस्तावेजों के अनुसार इस काम के लिए 275 मजदूर और 150 राजमिस्त्री, यानी कुल 425 लोग लगाए गए। इस कथित मेहनताने का मूल्य 2.30 लाख रुपये आँका गया है।

‘रंग’ दीवार पर नहीं, कागजों में चढ़ा

इन दोनों ही मामलों में, न सिर्फ मजदूरों की संख्या अविश्वसनीय है, बल्कि बिल पास कराने में कानूनी प्रक्रियाओं की भी धज्जियाँ उड़ाई गईं। नियमानुसार, ऐसे किसी भी निर्माण या मरम्मत कार्य के पहले और बाद की तस्वीरें आवश्यक होती हैं, लेकिन किसी प्रकार का दस्तावेजी साक्ष्य बिलों के साथ संलग्न नहीं किया गया।

शिकायत पर जांच शुरू, शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

जब यह ‘घोटालानुमा गणित’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मरपची ने इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा,

“इन दोनों स्कूलों के बिल सोशल मीडिया पर वायरल हैं। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। तथ्यों की पुष्टि के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

क्या कहता है यह मामला?

यह मामला न केवल एक सरकारी घोटाले की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे कागजी कलाकारी के जरिए शिक्षा के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह कथित भ्रष्टाचार उस विभाग में हो रहा है, जो बच्चों की शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए जिम्मेदार है।

You Might Also Like

दिल्ली में दिनदहाड़े मर्डर की खबर, 2 लोगों को बदमाशों ने मारी गोली एक की मौत
यूपी समेत इन राज्यों में एक अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का अलर्ट
पीएम मोदी ने गुजरात को दी 20,000 करोड़ की सौगात, डीसा एयरबेस से भरी सुरक्षा की हुंकार
कोविड-19 अपडेट
तमिलनाडु: विजय की TVK को मिला जादुई आंकड़ा, एमके स्टालिन ने नई सरकार को दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’

The Hill India News
The Hill India News
June 21, 2026
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?