By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी को पद्मश्री सम्मान, पढ़ें प्रेरक कहानी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी को पद्मश्री सम्मान, पढ़ें प्रेरक कहानी
देशफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी को पद्मश्री सम्मान, पढ़ें प्रेरक कहानी

The Hill India News
Last updated: January 26, 2024 3:05 am
The Hill India News
Published: January 26, 2024
Share
फ़ाइल फ़ोटो
SHARE

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया है. नवंबर 2023 में फातिमा बीवी ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. इनका नाम न्यायपालिका ही नहीं बल्कि देश के इतिहास में भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. पहली महिला जज फातिमा बीवी का करियर शानदार रहा. इस दौरान अपनी कार्यशैली से वह देशभर में महिलाओं के लिए एक आदर्श बन गईं. उनका जीवन महिलाओं के लिए एक नजीर बन गया है. फातिमा बीवी तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं.

1997 में वह तमिलनाडु की राज्यपाल बनीं थीं. इस पद पर काम करते हुए उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र पर भी अपनी छाप छोड़ी. राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में भी उन्होंने काम किया. फातिमा बीवी हायर कोर्ट में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला जज भी थीं. इसके साथ ही एशिया में एक देश के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला जज का खिताब भी उन्हीं के नाम है.

आपको बताते चलते है कि फातिमा बीवी का जन्म अप्रैल 1927 में केरल के पतनमतिट्टा जिले के पंडालम में हुआ था. उन्होंने कैथोलिकेट हाई स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और तिरुवनंतपुरम के यूनिवर्सिटी कॉलेज में दाखिला लेकर बीएससी की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने यहां के विधि डिग्री कॉलेज से लॉ की पढ़ाई पूरी की और 1950 में वकील के रूप में पंजीकरण कराया. इसके बाद साल 1958 में फातिमा बीवी अपनी मेहनत से केरल अधीनस्थ न्यायिक सेवा में मुंसिफ के पद पर नियुक्त हो गईं. साल 1968 में उन्हें अधीनस्थ न्यायाधीश बना दिया गया. इसके चार साल बाद वह 1972 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बनीं.

वहीं 1974 में उनकी नियुक्ति जिला जज के तौर पर कर दी गई. 1980 में उन्हें आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया. इसके बाद 1983 में बीवी को केरल हाईकोर्ट में प्रमोट किया गया. इसके अगले ही साल उन्हें स्थायी जज बना दिया गया. न्याय के क्षेत्र में लंबा काम करने के बाद फातिमा बीवी 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनीं. 1992 में वह सेवानिवृत्त हुईं थीं. लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का सदस्य बनाया गया.

 

You Might Also Like

New delhi: केजरीवाल आज करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पर्यावरण के प्रति जागरूक गतिविधियों के साथ विश्व पृथ्वी दिवस पर युवाओं को किया प्रेरित
नई दिल्ली : सीमा शुल्क कानून और GST के तहत गिरफ्तारी की शक्ति वैध – सीजेआई की अध्यक्षता में अदालत का फैसला
उत्तराखंड: थराली में आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे हरीश रावत, सरकार की आपदा प्रबंधन नीति पर उठाए सवाल
बंगाल चुनाव 2026: 91 लाख नामों की ‘सफाई’ ने कैसे पलट दिया सियासी खेल, SIR बना सबसे बड़ा फैक्टर?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
क्राइमदेशफीचर्ड

आत्मसमर्पण करो, नहीं तो जमानत जाएगी, सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी से बढ़ीं सोनम रघुवंशी की मुश्किलें

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
यूपी की मेधावी बेटियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: फ्री स्कूटी, हेलमेट और पेट्रोल के साथ शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार
यूकेडी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: आशुतोष नेगी पदमुक्त, रिटायर्ड कैप्टन राकेश ध्यानी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
भारतीय क्रिकेटर पर गंभीर आरोप: रेप केस में हाई कोर्ट सख्त, गिरफ्तारी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर बवाल: कनॉट प्लेस में हिंसा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 FIR दर्ज, कई गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच
कराची की साइकिल एंबुलेंस पर मचा बवाल: सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई भी जानिए
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘छात्रों का भविष्य सर्वोपरि, दोषियों को मिले ऐसी सजा जो बने मिसाल’
महिला ट्रेनी IPS हैरेसमेंट केस में बड़ा ट्विस्ट: ‘सुसाइड ड्रामा’, लेटर और रिश्ते के दावे से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार
पेट्रोल में E20 ही रहेगा मानक! 20% से ज़्यादा एथेनॉल मिश्रण पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा जवाब
साहिबाबाद रेल हादसे से थमी रफ्तार: मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?