By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: र्वोत्तर में पूरे देश का जैविक खाद्य भंडार बनने की क्षमता है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > र्वोत्तर में पूरे देश का जैविक खाद्य भंडार बनने की क्षमता है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
देशफीचर्ड

र्वोत्तर में पूरे देश का जैविक खाद्य भंडार बनने की क्षमता है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

The Hill India News
Last updated: November 2, 2022 4:04 pm
The Hill India News
Published: November 2, 2022
Share
The President, Smt. Droupadi Murmu at the civic reception, in Kohima on November 02, 2022.
SHARE

नगालैंड के दौरे पर राष्ट्रपति; शिक्षा, सड़क और वित्तीय क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (2 नवंबर, 2022) नगालैंड सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल हुईं और उन्होंने कोहिमा में शिक्षा, सड़क बुनियादी ढांचे और वित्तीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किसी राज्य के विकास के लिए बुनियादी ढांचे का विकास एक महत्वपूर्ण मानदंड है। भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास पर केंद्रित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिन सड़कों और पुलों का आज उद्घाटन किया गया है, वे इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और मजबूती देंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि नगालैंड के युवा बेहद प्रतिभाशाली और रचनात्मक हैं। 80 प्रतिशत से अधिक की साक्षरता दर वाले नगालैंड के कुशल युवक और युवतियां, जो अंग्रेजी भाषा के अच्छे जानकार हैं, पूरे भारत में आईटी, हॉस्पिटैलिटी और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। युवाओं को एक समग्र शिक्षा प्रदान करना उनकी वास्तविक क्षमता को प्राप्त करने में मदद करने के लिए जरूरी कदम है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लड़कियों के लिए स्कूलों और छात्रावासों से संबंधित नई पहल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और स्मार्ट क्लासरूम परियोजना राज्य में शिक्षा को और गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है और नगालैंड देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है। उन्होंने कहा कि यह नगा समाज में महिलाओं को दिए जाने वाले उच्च सम्मान को प्रदर्शित करता है। उन्होंने नगालैंड की महिलाओं से आगे आने और सार्वजनिक जीवन में अधिक शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज में और विकास होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि नगालैंड गांव और जनजातीय परिषद अधिनियम 1978 के माध्यम से स्थानीय स्वशासन के अपने पारंपरिक तरीके को संस्थागत रूप देने पर वास्तव में गर्व महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज ग्राम परिषद और ग्राम विकास बोर्ड पूरे नगालैंड में विकेंद्रीकृत शासन के स्थापित तरीके हैं। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि नगालैंड ने सेवा वितरण में सुधार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के प्रभावी प्रबंधन के लिए सरकार और समुदाय के बीच साझेदारी बनाने के उद्देश्य से संचार की अग्रणी अवधारणा पेश की है।

इस तथ्य की ओर इशारा करते हुए कि नगालैंड में लगभग 70 प्रतिशत कृषि प्रथा पारंपरिक और जैविक है, राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर में पूरे देश का जैविक खाद्य भंडार बनने की क्षमता है। नगालैंड की अच्छी गुणवत्ता वाले कृषि और बागवानी उत्पादों की बाजार में काफी मांग है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि तीन कृषि उत्पादों – नगा पेड़ टमाटर, नगा ककड़ी और नगा मिर्च – को जी.आई. टैग प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नैचुरली नगालैंड आउटलेट खोलने से स्थानीय उद्यमियों, किसानों और बुनकरों को पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा, सुंदर नगा शॉल और जैविक उत्पादों की किस्मों को बेचने के लिए एक नया मंच प्रदान किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि नगालैंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। नगा जनजाति अपनी जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है जो ‘विविधता में एकता’ के हमारे आदर्श वाक्य का उदाहरण है। गीत और नृत्य, दावतें और त्योहार नगा जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। हॉर्नबिल महोत्सव राज्य की रंगीन और सुंदर संस्कृति को पकड़ने और प्रदर्शित करने का एक लोकप्रिय मंच बन गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि नगालैंड ने विभिन्न विकास मानकों पर महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसके लिए उन्होंने सभी सरकारों और नगालैंड के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगालैंड राज्य अपनी स्थापना के 60 साल पूरे कर रहा है, सभी को अधिक समृद्ध और विकसित नगालैंड के लक्ष्य के लिए खुद को फिर से समर्पित करना चाहिए।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मदरसों की जांच के आदेश: बाहरी छात्रों के दाखिले को लेकर सरकार सख्त
New Delhi: Cyclone Biparjoy Updates- गुजरात में रौद्र रूप रखके, बिपरजॉय बढ़ा राजस्थान की ओर…
Uttarakhand: केदारनाथ तीर्थयात्रियों ने बेहतर रेस्क्यू के लिए, सरकार व जिला प्रशासन की करी खूब सराहना
नेपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नई सरकार ने अध्यादेश जारी कर 1500 से अधिक नियुक्तियां कीं रद्द
नई दिल्ली : आज शाम 7 बजे तक 15 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई :स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा का नया सवेरा: सिर्फ डिग्री नहीं, अब रोजगार और शोध पर फोकस; हर यूनिवर्सिटी गोद लेगी 5 गांव, बनेगा स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल

The Hill India News
The Hill India News
July 19, 2026
PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा, जून तिमाही में कमाया ₹5,253 करोड़ का बंपर प्रॉफिट; सुधरा एसेट क्वालिटी
मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध: जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 2 सैनिकों की मौत; कुवैत में भी भारी तबाही
IMD Weather Update: देश के 5 राज्यों में मानसून की भारी तबाही, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं रुकीं; कई जिलों में रेड अलर्ट
राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सात मोड़ पर प्रस्तावित पेड़ों के कटान पर लगी रोक, पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता : मोहित उनियाल
लोकसभा में ‘38+4’ का गणित क्यों बना एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती? महिला आरक्षण, वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी जैसे अहम विधेयकों पर टिकी नजर
भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की नई तैयारी से बदलेगी करेंसी की तस्वीर, जानिए क्या होंगे फायदे और क्यों नहीं बंद होगी कागजी मुद्रा
“प्रकृति को बचाकर ही होगा सच्चा विकास” : देहरादून–ऋषिकेश मार्ग पर वृक्ष कटान के बीच पद्मश्री एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का बड़ा संदेश
पाकिस्तान-कुवैत रक्षा समझौते की तैयारी: सऊदी मॉडल पर बढ़ती रणनीतिक साझेदारी, ईरान संकट के बीच बदलेगा पश्चिम एशिया का शक्ति संतुलन?
गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे बनेगा पूर्वी भारत की नई लाइफलाइन, दिल्ली-NCR से बिहार तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी का खुलेगा नया दौर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?