देशफीचर्ड

ISI एजेंट कलीम के मामले में NIA करेगी जाँच, IB और यूपी STF की टीम ने किया था गिरफ्तार

खबर को सुने

यूपी STF ने IB के साथ एक संयुक्त अभियान में ISI एजेंट कलीम को शामली से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि आतंकी संगठन और ISI के एजेंट केवल भारत ही नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश, अफगनिस्तान और बलूचिस्तान से भी कई लोगों का ब्रेन वाश करने के बाद उन्हें अपने संगठन में शामिल कराते हैं और उनको फिर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि कलीम के पास से जो फोन बरामद हुआ है उसमें व्हाट्सएप इंस्टॉल था। वो व्हाट्सएप पाकिस्तान में बैठे ISI के दिलशाद उर्फ मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज के फोन पर भी एक्टिव मिला।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ISI एजेंट कलीम को अभी मुजफ्फरपुर की जेल में रखा गया है। इस मामले में CO स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। मगर ये मामला जल्द ही NIA को भेजा सकता है। और अगर ऐसा होता है तो कलीम को NIA की लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा। कलीम की गिरफ्तारी के बाद से ही खुफिया एजेंसियां जांच में लग गई हैं। अभी तक हुई जांच में पता चला है कि मेरठ, शामली, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली के भी कुछ लोग ISI से जुड़े हुए हो सकते हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस और STF की टीम लगातार छापेमारी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button