By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड सब एरिया के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड सब एरिया के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त
उत्तराखंड

उत्तराखंड सब एरिया के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त

The Hill India Desk
Last updated: May 26, 2025 3:31 pm
The Hill India Desk
Published: May 26, 2025
Share
SHARE

मेजर जनरल एमपीएस गिल ने संभाला पदभार

देहरादून। सोमवार को विशिष्ट सेवा मेडल मेजर जनरल एमपीएस गिल ने उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मेजर जनरल गिल ने शौर्य स्थल पर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मेजर जनरल गिल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (आईएमए), खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी (एनडीए), देहरादून के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें 16 दिसंबर 1989 को 18 मैकेनाइज़्ड इन्फैंट्री में कमीशन प्राप्त हुआ था। अपने गौरवशाली सैन्य करियर के दौरान, उन्होंने पश्चिमी सीमा पर एक मैकेनाइज़्ड इन्फैंट्री बटालियन और एक बख्तरबंद ब्रिगेड का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।
शिक्षा के प्रति समर्पित और गहन अध्ययनशील स्वभाव के धनी मेजर जनरल गिल ने कई प्रतिष्ठित सैन्य पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। जिनमें डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन; आर्मी वॉर कॉलेज, महू का हायर कमांड कोर्स तथा बांग्लादेश स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज (विदेशी) शामिल हैं। उन्होंने सैन्य संचालन निदेशालय, नई दिल्ली में निदेशक मुख्यालय आर्मी ट्रेनिंग कमांड में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ; एक स्ट्राइक कोर के चीफ ऑफ स्टाफ और थलसेना प्रमुख सचिवालय में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (विजिलेंस) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय में परसेप्शन मैनेजमेंट निदेशालय की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए मेजर जनरल गिल को विशिष्ट सेवा मेडल, उप सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र एवं जीओसी-इन-सी (आर्मी ट्रेनिंग कमांड) प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तराखंड सब एरिया की कमान संभालने के पश्चात् मेजर जनरल गिल ने कहा उनका मुख्य फोकस सैन्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के समावेश, श्आत्मनिर्भर भारतश् की दिशा में योगदान, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याण तथा राज्य प्रशासन के साथ समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर रहेगा।

You Might Also Like

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए, ‘एलायंस एयर’ की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ
उत्तराखंड में इंटरमीडिएट तक योग अनिवार्य, शासनादेश जारी
उत्तराखंड में स्केटिंग को मिलेगा नया आयाम, धामी ने कहा- “राज्य सरकार करेगी हर संभव सहयोग”
मुख्यमंत्री ने पीएम के वचनों को बताया प्रेरणादायी, कहा मन की बात से जुड़ा है जन-जन
उत्तराखण्ड : बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे- सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा

The Hill India News
The Hill India News
November 16, 2026
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
अंडर-19 फाइनल में मोहित उल्वा ने दोहराया धोनी वाला जादू! आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को बनाया चैंपियन, सुनील गावस्कर बोले- इस खिलाड़ी में दिखी ‘आइसमैन’ जैसी शांति
ठिठुरती ठंड में भी नहीं डिगी आस्था! उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, मसूरी में कृत्रिम झील बनी आस्था का केंद्र; 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़कर व्रतियों ने मांगी परिवार की खुशहाली
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, छह महीने तक नहीं होंगे बदरी विशाल के दर्शन; जानिए क्यों स्त्री वेश धारण करते हैं मुख्य पुजारी रावल?
पीएम मोदी आज फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; समुद्री सुरक्षा से लेकर व्यापारिक साझेदारी तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार; अखिलेश यादव को भी दी दो टूक चेतावनी- प्रदेश के स्वाभिमान से समझौता बर्दाश्त नहीं
रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?