By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : केंद्र से रोजगार गारंटी योजना की धनराशि के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी सहमति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : केंद्र से रोजगार गारंटी योजना की धनराशि के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी सहमति
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : केंद्र से रोजगार गारंटी योजना की धनराशि के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी सहमति

The Hill India News
Last updated: April 3, 2025 2:23 pm
The Hill India News
Published: April 3, 2025
Share
SHARE

महाराष्ट्र के रोजगार गारंटी योजना मंत्री  भरत गोगावले ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गोगावले ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार को राशि जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने तुरंत सहमति देते हुए कहा कि अगले सप्ताह राशि राज्य सरकार को दे दी जाएगी।

गोगावले ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान से मुलाकात के दौरान राज्य में रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी दी और धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह से योजना के क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया, साथ ही कुछ सुझाव भी दिए।

इस बैठक में महाराष्ट्र के सांसद श्रीरंग बारने, डॉ. श्रीकांत शिंदे और श्री संदीपन भुमारे भी उपस्थित थे।

बैठक के बाद गोगावले ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा ‘विकसित भारत’ की अवधारणा को गति देने के लिए रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत धनराशि तत्काल प्राप्त करना आवश्यक है। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और चौहान ने आश्वासन दिया है कि केंद्र द्वारा कुशल श्रमिकों के लिए 2,600 करोड़ रुपये तथा अकुशल श्रमिकों के लिए 1,200 करोड़ रुपये की धनराशि 10 से 12 अप्रैल तक राज्य को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके साथ ही श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य को सभी आवश्यक सहायता एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया।

महाराष्ट्र को लगभग 10 करोड़ मानव दिवस की निधि सहायता मिल रही है और इस वर्ष राज्य ने रोजगार गारंटी के तहत 13.50 करोड़ मानव दिवस की आर्थिक सहायता निधि दी गई है। अगले वर्ष यह निधि बढाने का अनुरोध भी श्री गोगावले ने किया। साथ ही रोजगार गारंटी मंत्री श्री गोगावले ने आग्रह किया है कि रोजगार गारंटी योजना के तहत व्यक्तिगत लाभ की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाए। श्री चौहान ने कहा है कि इस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

 

You Might Also Like

महाराष्ट्र: वाशिम के ब्रम्हा गांव में शराब की दुकान बंद कराने के लिए हुआ मतदान, परिणाम जानकर उड़ जायेंगे होश
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर: अमेरिका ने 25 मिनट में उड़ाए ईरान के परमाणु ठिकाने, 14 बंकर-बस्टर बम और दर्जनों टॉमहॉक मिसाइलों से किया हमला
गुजरात : मोरबी में पुल हादसे वाली जगह पहुंचे मोदी, अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात
New Delhi: पहले फिल्मी अंदाज में किया लड़की को किडनैप, फिर गोद में उठाकर अग्नि के सामने लिए सात फेरे
नई दिल्ली : एलसीएच ‘प्रचंड’ का रक्षा बलों में शामिल होना एक विशेष क्षण :प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:CenteremploymentGuarantee SchemeNew DelhiShivraj SinghUnion Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?