By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कल “भारत में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में अग्रणी महिलाएं” विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कल “भारत में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में अग्रणी महिलाएं” विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कल “भारत में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में अग्रणी महिलाएं” विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

The Hill India News
Last updated: December 5, 2022 12:54 pm
The Hill India News
Published: December 5, 2022
Share
SHARE

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं सह-अध्यक्ष  मेलिंडा फ्रेंच गेट्स भी इस विषय पर अपने विचार साझा करेंगी

यह सम्मेलन भारत और वैश्विक स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र में नेतृत्व के पदों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए प्राप्य मार्गों और लक्ष्यों की पहचान करेगा

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),  प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में “भारत में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में अग्रणी  महिलाएं” विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं सह-अध्यक्ष  मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और वीमेनलिफ्ट हेल्थ की कार्यकारी निदेशक सुश्री एमी बैटसन भी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और उसका एक लोक उपक्रम जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बाईरैक–बीआईआरएसी), वीमेनलिफ्ट हेल्थ एंड ग्रैंड चैलेंजेज इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा यह सम्मेलन महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करने में आगे बढाने के साथ ही स्वास्थ्य और विज्ञान में नेतृत्व और भारत और वैश्विक स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र में नेतृत्व के पदों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए प्राप्य मार्गों और लक्ष्यों की पहचान करना चाहता है।

यह सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ ही उनकी अटूट दृढ़ता के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) नवाचारों और स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाता है।

सम्मेलन से पहले जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और बीआईआरएसी के अध्यक्ष डॉ. राजेश एस. गोखले ने कहा कि “सदियों से महिलाओं का नेतृत्व परिवर्तनकारी रहा है। मैं सभी महिलाओं को बधाई देता हूं और मेरा मानना है कि यही वह समय है जब हमें नेतृत्व के पदों पर और अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत है ताकि भारत वह महाशक्ति बन सके जिसका सपना हमारे प्रधानमंत्री देखते हैं“।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार और बीआईआरएसी की प्रबंध निदेशक डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि “महिला नेतृत्व को अब उच्चतम स्तर पर मान्यता मिली है और यह लगातार बढ़ रहा है। बीआईआरएसी की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को देश भर में बढ़ावा और समर्थन दिया जा रहा है“। उन्होंने आगे कहा कि “यह सम्मेलन निश्चित रूप से महिलाओं के नेतृत्व पर एक राष्ट्रीय फोकस बनाने में मदद करने वाला है”।

वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कार्यबल मुख्य रूप से महिलाएं हैं और फिर भी नेतृत्व और निर्णय लेने वाले पदों पर उनका प्रतिनिधित्व कम है, विशेष रूप से उच्च कार्यकारी या बोर्ड स्तरों पर। एसटीईएम में कम प्रतिनिधित्व भी प्रमुख चिंताओं में से एक है। भले ही भारत में स्वास्थ्य देखभाल कार्यबल की भागीदारी पुरुषों और महिलाओं के बीच कुछ हद तक समान है, फिर भी नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं की संख्या कम है।

इस विषय के महत्व को स्वीकार करते हुए ही जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी), भारत के सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और विकास से जुड़े विषयों में  वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

कृषि, भोजन और पोषण में पहल मातृ और बाल स्वास्थ्य के मुद्दों को कम करके महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने पर केंद्रित है। उद्यमशीलता अनुसन्धान (एंटरप्रेन्योरियल रिसर्च) में बीआईआरएसीटीआईई वुमन इन एंटरप्रेन्योरियल रिसर्च की महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने जैसी पहलें – विज्ञान और उद्यमिता में महिलाओं को मजबूती से बढ़ावा देती हैं और पहचानती भी हैं।

सम्मेलन की सह-आयोजक वुमेन लिफ्ट हेल्थ मिड कैरियर महिलाओं में निवेश करके वरिष्ठ नेतृत्व में प्रतिभाशाली महिलाओं की उन्नति में तेजी लाने के लिए काम करती है और ऐसे वातावरणों को प्रभावित करती हैं जिनमें ये महिलाएं रहती और काम करती हैं।

इस सम्मेलन में संबोधित करने वालों के सम्मानित पैनल में पूर्व मुख्य वैज्ञानिक विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पूर्व सचिव डॉ. रेणु स्वरूप, डॉ. विनोद कुमार पॉल, सदस्य, नीति आयोग में सदस्य डॉ. विनोद कुमार पॉल, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल, डॉ. टेसी थॉमस, वैमानिकी प्रणालियों के महानिदेशक, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में वैमानिकी प्रणालियों की महानिदेशक डॉ. टेसी थॉमस और स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

You Might Also Like

सिक्किम : डेयरी उद्योग महिला सशक्तिकरण का सबसे उत्तम उदाहरण है : अमित शाह
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया
उत्तराखंड बजट सत्र 2026: गैरसैंण की वादियों में गूंजेगी विकास की गूँज; 11 मार्च को ‘धामी’ पेश करेंगे साल का सबसे बड़ा लेखा-जोखा
अब कॉन्ट्रेक्ट जॉब में भी SC/ST/OBC को मिलेगा आरक्षण, केंद्र ने SC को दी जानकारी
नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?