देशफीचर्ड

नई दिल्ली : SEBI के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए तुहिन कांता पांडेय, माधबी पुरी बुच की लेंगे जगह

भारत सरकार ने वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी पांडेय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए होगी।

तुहिन कांत पांडेय ने सितंबर, 2024 में देश के वित्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। वित्त सचिव के रूप में, तुहिन कांत पांडेय की भूमिका नीतिगत मामलों पर वित्त मंत्री को सलाह देने और मिनिस्ट्री के ऑपरेशन को मैनेज करने में महत्वपूर्ण थी। उन्होंने संसद की लोक लेखा समिति के सामने मंत्रालय का प्रतिनिधित्व किया और भारत की राजकोषीय और आर्थिक रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अब सेबी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपने साथ वित्तीय प्रबंधन और प्रशासन का समृद्ध अनुभव लेकर आएंगे, जो उनके शानदार करियर में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button