By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : स्थानीय भाषा और मातृ भाषा में शिक्षा से जनजातीय आबादी सशक्त बनेगी- धर्मेंद्र प्रधान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : स्थानीय भाषा और मातृ भाषा में शिक्षा से जनजातीय आबादी सशक्त बनेगी- धर्मेंद्र प्रधान
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : स्थानीय भाषा और मातृ भाषा में शिक्षा से जनजातीय आबादी सशक्त बनेगी- धर्मेंद्र प्रधान

The Hill India News
Last updated: December 21, 2022 1:41 pm
The Hill India News
Published: December 21, 2022
Share
SHARE

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में जनजातीय लोगों के सशक्तिकरण पर मीडिया के साथ संवाद किया

जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक और समावेशी कदम सरकार की नीति के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं: धर्मेंद्र प्रधान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश की लंबे समय से वंचित जनजातीय आबादी को सम्मान दे रहे हैं :  धर्मेंद्र प्रधान

स्थानीय भाषा और मातृ भाषा में शिक्षा से जनजातीय आबादी सशक्त बनेगी:  धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में जनजातीय लोगों के सशक्तिकरण पर मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने जनजातीय आबादी के उत्थान और उनके सशक्तिकरण में हुई प्रगति के लिए सरकार की तरफ से की गई विभिन्न पहलों के बारे में बताया।

प्रधान ने कहा कि यह संवाददाता सम्मेलन समग्र सरकार के दृष्टिकोण के क्रम में है जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की दिशा में सामूहिक प्रयास पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनजतायी आबादी को बहु प्रतीक्षित सम्मान दे रहे हैं। उन्होंने जनजातीय आबादी के कल्याण के उद्देश्य से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के वित्तपोषण में भारी बढ़ोतरी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक कदम और समावेशन को बढ़ावा देना सरकार की नीति के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं। एसटीसी कोष के लिए आवंटन 2022-23 में बढ़कर 87,585 करोड़ रुपये हो गया, जो 2014-15 में 19,437 करोड़ रुपये के स्तर पर था। वहीं, जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए आवंटन भी बढ़कर 2022-23 में 8,407 करोड़ रुपये हो गया, जो 2014-15 में 3,832 करोड़ रुपये के स्तर पर था। आवंटन में बढ़ोतरी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक दर्शन और एक जिम्मेदारी पूर्ण प्रतिबद्धता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी संस्कृति की रक्षा, उनकी पहचान, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार का सम्मान सहित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जनजातीय आबादी के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिक्षा के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं और मातृभाषा में शिक्षा पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में खासा जोर दिया गया है, जिसमें जनजातीय आबादी एक प्रमुख लाभार्थी होगी। उन्होंने जनजातीय आबादी के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के बारे में भी बताया, जिसमें 1 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं।

‘प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना (पीएमएएजीवाई)’ का उल्लेख करते हुए,  प्रधान ने कहा कि इसके तहत कम से कम 50 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले 36,428 गांवों को शामिल करने की परिकल्पना की गई है। इसका उद्देश्य ज्यादा जनजातीय आबादी वाले गांवों को आदर्श गांव (आदर्श ग्राम) में बदलना है। इस योजना का उद्देश्य मिशन मोड में इन गांवों में बुनियादी जरूरतें और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत अगले 5 वर्षों तक सालाना 7,500 गांवों को लिया जाएगा।

सरकार वन धन केंद्र योजना के तहत जनजातीय स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका सुनिश्चित कर रही है, जिसमें एमएसपी के तहत आने वाली 87 लघु वनोपज वस्तुएं (एमएफपी), स्फूर्ति के तहत आने वाले 273 जनजातीय समूह शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया, प्रधानमंत्री का जोर मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने पर है जिसमें पोषक खुराक मिलती है और ये मुख्य रूप से जनजातीय क्षेत्रों में पैदा होते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर हाल में घोषित अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष को जनजातीय आबादी के सशक्तिकरण में अभी लंबा सफर तय करना है, जो मोटे अनाज की खेती में मुख्य रूप से योगदान करती है।

प्रधान ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नेताओं के योगदान और इस समृद्ध विरासत और इतिहास को सम्मान देने के सरकार के प्रयासों के बारे में भी बात की, जिसमें जनजातीय संग्रहालय खोलना, जनजातीय गौरव दिवस मनाना और अन्य पहल शामिल हैं। उन्होंने वन धन विकास केंद्र, खोजने लायक जनजातीय डिजिटल दस्तावेज भंडार के विकास, स्फूर्ति योजना और पहले राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान की स्थापना जैसी अन्य पहलों के बारे में भी बताया।

You Might Also Like

रिखणीखाल करंट हादसे में तीन अधिकारी सस्पेंड, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
इंडिया की हार का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों के सपोर्ट में महबूबा, बोलीं- ये कोई बड़ी बात नहीं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे
हिमाचल, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में उपचुनाव, BJP ने इन नेताओं को बनाया है उम्मीदवार
उत्तराखण्ड : पी०सी०एस० एवं अन्य उच्च पद में साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा -सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

महाराष्ट्र में फिर गरमाई ‘राम बनाम हनुमान’ की सियासत: उद्धव ठाकरे के ‘राम रक्षा स्तोत्र’ और नवनीत राणा के ‘हनुमान चालीसा’ पाठ से तेज हुई राजनीतिक जंग

The Hill India News
The Hill India News
July 18, 2026
सिर्फ गाली देना ‘अश्लीलता’ नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने IPC की धारा 294 की सीमा तय करते हुए दिया बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर आधी रात पुलिस कार्रवाई: सोनम वांगचुक अस्पताल ले जाए गए, छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला
भारत-पाक सीमा से 50 किमी दूर छत पर चल रही थी एमडी ड्रग्स फैक्ट्री, करोड़ों का जखीरा बरामद
राजौरी में घुसपैठ की साजिश नाकाम: LoC पर 2 घंटे चली गोलीबारी, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
पाकिस्तान में फौज बनाम मौलाना! आसिम मुनीर को खुली चुनौती देने वाले फजलुर रहमान कौन हैं?
क्या रोहित शर्मा के संन्यास से बदलेगा टीम इंडिया का भविष्य? इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के करियर पर भी मंडरा सकते हैं सवाल
मेरठ में सनसनी: 20 लाख की बीमा राशि और प्रेम संबंध के लिए पति की सांप से डसवाकर हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
मैथ्स में सिर्फ 51 नंबर, ISRO की नौकरी छोड़ी और रच दिया इतिहास: जानिए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ के पीछे पवन कुमार चंदना की प्रेरणादायक कहानी
पंजाब को ₹5,470 करोड़ की विकास सौगात: नई रेल सेवाएं, एक्सप्रेसवे और आधुनिक रेलवे स्टेशनों के साथ पीएम मोदी ने तेज़ किया विकास का अभियान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?