By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : आपदा जोखिम प्रबंधन सेटअप को पेशेवर बनाना और लोगों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी कार्यक्रम तथा हस्तक्षेप विकसित करना आगे की राह हैं-प्रधान सचिव पी के मिश्रा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : आपदा जोखिम प्रबंधन सेटअप को पेशेवर बनाना और लोगों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी कार्यक्रम तथा हस्तक्षेप विकसित करना आगे की राह हैं-प्रधान सचिव पी के मिश्रा
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : आपदा जोखिम प्रबंधन सेटअप को पेशेवर बनाना और लोगों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी कार्यक्रम तथा हस्तक्षेप विकसित करना आगे की राह हैं-प्रधान सचिव पी के मिश्रा

The Hill India News
Last updated: March 11, 2023 4:40 pm
The Hill India News
Published: March 11, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव  पी के मिश्रा ने आज यहां आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच के तीसरे सत्र के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। सन 2013 से एनपीडीआरआर के तीनों सत्रों में भाग लेने वाले श्री मिश्रा ने बातचीत के विस्तृत दायरे और चर्चाओं की व्यापकता के बारे में प्रसन्नता व्यक्त की। समूचे देश में अपनी उपस्थिति से यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्‍पना के अनुसार, आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण को एक ‘जन आंदोलन’ में परिवर्तित कर रहा है।

प्रधान सचिव ने सत्र के विषय ‘बदलती जलवायु में स्थानीय स्‍तर पर मजबूती सुनिश्चित करना’ के महत्व को रेखांकित किया, क्योंकि यह ऐसे समय में आपदा जोखिम प्रबंधन को स्थानीय बनाने की आवश्यकता के प्रति उत्‍तरदायी है, जब आपदा जोखिम बढ़ने के साथ ही साथ जोखिमों की नई परिपाटियां भी उभर रही हैं। श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री के 10-सूत्री एजेंडे का उल्लेख किया, जो आपदा जोखिम प्रबंधन में स्थानीय क्षमताओं और पहलों तथा विशेषकर महिलाओं के नेतृत्व के निर्माण की आवश्यकता पर बल देता है। उन्होंने कहा कि सत्र की कार्यवाहियों से प्राप्‍त सीख से प्रधानमंत्री के दस सूत्री एजेंडे और सेंदाई फ्रेमवर्क को लागू किया जाएगा।

मिश्रा ने हितधारकों से दो व्यापक विषयों का अनुसरण करने का सुझाव दिया। पहला, राज्य और जिला स्तर पर आपदा जोखिम प्रबंधन के ढांचे को पेशेवर बनाने से संबंधित है, और दूसरा विषय, लोगों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी कार्यक्रमों और हस्तक्षेपों को विकसित करना है।

पहले विषय के संबंध में, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि “सभी स्तरों – राष्ट्रीय, राज्य और जिला – स्‍तर पर आपदा प्रबंधन के कार्यों के सभी पहलुओं को पेशेवर रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता, उद्देश्‍य के अनुरूप संरचना, प्रशासनिक बुनियादी ढांचे, आधुनिक कार्यक्षेत्र और आपातकालीन संचालन केंद्र जैसी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है।” इस व्यावसायीकरण में एसडीएमएस, डीडीएमए दोनों को शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के आगमन के साथ जिस तरह आपदा प्रतिक्रिया का व्यावसायीकरण हुआ है, उसी की तर्ज पर आपदा से निपटने की तैयारी और आपदा न्यूनीकरण को भी पेशेवर बनाने की जरूरत है। श्री मिश्रा ने कहा कि राज्यों के पास पर्याप्त संसाधन हैं और उन्हें एनडीएमए, एनआईडीएम और एनडीआरएफ द्वारा समन्वित तरीके से सहायता दी जाएगी।

दूसरे विषय-कार्यक्रम विकास के संबंध में श्री मिश्रा ने कहा कि नीतियां और कार्यक्रम साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने कहा, “कार्यक्रमों के विकास के लिए हमें सभी क्षेत्रों में काम करना होगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, जल संसाधन, शिक्षा, शहरी विकास, कृषि और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्रों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता होगी।”

प्रधान सचिव ने एनडीएमए से आपदा प्रबंधन के अनुप्रयोग को आगे बढ़ाने के उपयुक्त संदर्भ के रूप में अंतर-क्षेत्रीय कार्यक्रमों को विकसित करने पर विचार करने के लिए कहा, क्योंकि विकास में आपदा जोखिम प्रबंधन को मुख्यधारा में लाना तब तक संभव नहीं है, जब तक हम यह नहीं जान लेते कि जोखिम कम करने के लिए अपने नियमित कार्यक्रमों को कैसे लागू किया जाए। उन्होंने सबसे कमजोर लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

उन्होंने व्यावसायीकरण और कार्यक्रम विकास दोनों कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई प्रौद्योगिकियां चक्रवात जैसी घटनाओं में आपदा प्रबंधन उपकरणों और प्रथाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे को अधिक प्रभावी बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल बहुत महत्वपूर्ण हैं, और हमें इस पर ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ना चाहिए।

प्रमुख सचिव ने सेंदाई फ्रेमवर्क की धीमी प्रगति के बारे में हितधारकों को सचेत किया, जिसकी सप्‍ताह भर में आठवीं वर्षगांठ है। उन्‍होंने कहा, “इस 15-वर्ष के फ्रेमवर्क का आधे से अधिक समय बीत चुका है और दुनिया सेंदाई लक्ष्यों को हासिल करने से अभी तक दूर है। हमें आपदा जोखिम प्रबंधन की अधिक प्रभावी, अधिक प्रतिक्रियाशील प्रणाली बनाने के लिए खुद को फिर से समर्पित करना चाहिए ताकि अधिक मजबूत समुदायों के साथ सुरक्षित देश और सुरक्षित विश्‍व की दिशा में काम किया जा सके।

IMG_256

IMG_256

IMG_256

IMG_256

You Might Also Like

उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाने की पहल तेज़ — सल्ट विधायक ने मुख्यमंत्री धामी को भेंट किए स्थानीय उत्पाद
Who was Savitribai Phule ?
नैनीताल और पछवादून में नाबालिगों से हैवानियत: उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग सख्त, त्वरित कार्रवाई का निर्देश
Calcetta: शिक्षक भर्ती केस में TMC नेता अभिषेक बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, 26 मई को मामले की सुनवाई
आधी रात को एनकाउंटर: दिल्ली में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी भीम जोरा, 6 राउंड फायरिंग से कांप उठा ईस्ट ऑफ कैलाश
TAGGED:developingdisasterinterventionsmanagementNew DelhipeoplePrincipal Secretary PK MishraProfessionalizingprogramsresponsiverisksetup
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?