By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

The Hill India News
Last updated: December 29, 2022 4:16 pm
The Hill India News
Published: December 29, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में 7800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में 2550 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अनेक सीवर अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री कोलकाता मेट्रो की जोका-तारातला पर्पल लाइन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री अनेक रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे; न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11.15 बजे सुबह हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे कोलकाता में मेट्रो की जोका-तारातला पर्पल लाइन की आधारशिला रखेंगे और विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बारह बजे दोपहर में प्रधानमंत्री आईएनएस नेताजी सुभाष पहुंचकर नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत पश्चिम बंगाल के लिये अनेक सीवर अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे लगभग 12.25 बजे अपराह्न राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री आईएनएस नेताजी सुभाष में

देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने की एक और पहल के क्रम में प्रधानमंत्री कोलकाता में 30 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, परिषद के सदस्य केंद्रीय मंत्रीगण तथा उत्तराखंड़, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय गंगा परिषद को गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण की रोकथाम तथा उनकी अविरलता का दायित्व दिया गया है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत विकसित सात सीवर अवसंरचना परियोजनाओं (20 सीवर उपचार संयंत्रों और 612 किलोमीटर के सीवर नेटवर्क) का उद्घाटन करेंगे। इनकी लागत 990 करोड़ रुपये से अधिक की है। इन परियोजनाओं से नबादीप, कछारपाड़ा, हलिशर, बज-बज, बैरकपोर, चंदन नगर, बांसबेरिया, उतरापाड़ा काटरुंग, बैद्याबाती, भद्रेश्वर, नैहाटी, गारूलिया, तीतागढ़ और पानीहाटी के नगर निगमों को लाभ होगा। ये परियोजनायें पश्चिम बंगाल में 200 एमएल़डी की सीवर उपचार क्षमता बढ़ा देंगी।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत विकसित होने वाली पांच सीवर अवसंरचना परियोजनाओं (आठ सीवर उपचार संयंत्रों और 80 किलोमीटर सीवर नेटवर्क) की आधारशिला भी रखेंगे। इनकी लागत 1585 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल में 190 एमएलडी की नई सीवर उपचार क्षमता जुड़ जायेगी। इन परियोजनाओं से उत्तर बैरकपोर, हुगली-चिनसुरा, कोलकाता केएमसी क्षेत्र – गार्डन रीच व आदि गंगा (टॉली नाला) और महेसताला टाउन को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसे अनुमानतः लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से जोका, डायमंड हार्बर रोड, कोलकाता में विकसित किया गया है। यह संस्थान देश में जल, सफाई और स्वच्छता (वॉश) पर प्रमुख निकाय के रूप में कार्य करेगा। यह केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों के लिये सूचना व जानकारी का केंद्र-स्थल बनेगा।

प्रधानमंत्री हावड़ा रेलवे स्टेशन पर

प्रधानमंत्री हावड़ा रेलवे स्टेशन से हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड गाड़ी उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं से लैस है। गाड़ी दोनों दिशाओं में आते-जाते समय मालदा टाउन, बारसोई और किशनगंज स्टेशनों पर रुकेगी।

प्रधानमंत्री जोका-एसप्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) की जोका-तारातला लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस लाइन में छह स्टेशन हैं – जोका, ठाकुरपुकुर, सखर बाजार, बेहला चौरस्ता, बेहला बाजार और तारातला। इसकी निर्माण लागत 2475 करोड़ रुपये से अधिक है। कोलकाता सिटी के दक्षिणी इलाकों, जैसे सरसुना, डाकघर, मुचीपाड़ा और दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को इस परियोजना के चालू हो जाने से बहुत लाभ होगा।

अपने कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री चार रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें 495 करोड़ रुपये लागत से विकसित बोनची-शक्तिगढ़ तीसरी लाइन; 565 करोड़ रुपये की लागत से विकसित डानकुनी-चंदनपुर चौथी लाइन परियोजना; 254 करोड़ रुपये की लागत से विकसित निमितिया-न्यू फरक्का डबल लाइन; 1080 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विकसित अमबारी फरक्का-न्यू मायानगरी-गुमानीहाट डब्लिंग परियोजना शामिल है। प्रधानमंत्री 335 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

You Might Also Like

सीजफायर पर संकट गहराया: 24 घंटे में शर्तों के उल्लंघन से भड़का ईरान, बातचीत पर भी उठे सवाल
सोने की चमक पर ‘नीतियों’ का साया: उत्तराखंड के सर्राफा व्यापारियों ने खोला मोर्चा, 14 मई को प्रदेशभर में ‘कैंडल मार्च’ से विरोध
उत्तराखण्ड: अग्निशमन विभाग द्वारा दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए- सीएम धामी
Uttarakhand: सुंदरधुंगा घाटी में दिखा दुर्लभ ‘सैटायर ट्रैगोपैन’, हिम तेंदुए के बाद अब इस रंगीन तीतर ने चौंकाया
कोर्ट ने युवक को 170 साल कैद की सजा के साथ लगाया 72 लाख का जुर्माना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?