By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में ऊना और चंबा जाएंगे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में ऊना और चंबा जाएंगे
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में ऊना और चंबा जाएंगे

The Hill India News
Last updated: October 12, 2022 4:07 pm
The Hill India News
Published: October 12, 2022
Share
SHARE

दवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रयासों को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे– प्रधानमंत्री ने 2017 में इसकी आधारशिला रखी थी

प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री चंबा में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। ऊना में प्रधानमंत्री ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री आईआईआईटी ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। उसके बाद, चंबा में एक सार्वजनिक समारोह में, प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का शुभारंभ करेंगे।

ऊना में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान ने सरकार की विभिन्न नई पहलों के समर्थन के माध्यम से देश को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है। ऐसा ही एक प्रमुख क्षेत्र फार्मास्यूटिकल्स है, और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए, प्रधानमंत्री ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे, जिसे 1900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। पार्क एपीआई आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा। इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी आधारशिला 2017 में प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नई वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

चंबा में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री दो पनबिजली परियोजनाओं- 48 मेगावाट की छंजू-III पनबिजली परियोजना और 30 मेगावाट की देवथल छंजू पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों परियोजनाओं से सालाना 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री राज्य में लगभग 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III का भी शुभारंभ करेंगे। राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार ने 420 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए हैं।

You Might Also Like

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां चौकस
रुद्रपुर: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक; लोहे के एंगल में फंसने से 16 वर्षीय किशोर की तड़प-तड़प कर मौत
सिक्किम में भारी बर्फबारी और ख़राब मौसम के बीच फंसे 800 पर्यटक, सेना ने किया रेस्क्यू
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की पहली ‘लैब ऑन व्हील्स’ मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके 100 साल के सैनिक ने की 96 साल की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में अफसरों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल: आनंद श्रीवास्तव को कृषि-उद्यान की कमान, 6 अधिकारियों को मिले नए दायित्व

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
रामलीला मैदान शुद्धिकरण पर सियासत तेज: महेंद्र भट्ट बोले- खड़गे भी जानते होंगे, उनके नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस
उत्तराखंड में शिक्षा की बड़ी सौगात: 42 राजकीय विद्यालय होंगे अपग्रेड, 448 पदों को मंजूरी; जानिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का वेतनमान
विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, परिणाम जल्द घोषित करने की मांग: मोहित उनियाल
धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 17 प्रस्तावों पर मुहर, अदानी पावर से 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी
टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, स्पीकर को नोटिस से इनकार पर बोला- ‘आप आ गए, हमारा उद्देश्य पूरा हो गया’
उत्तराखंड में बदल रहा सियासी समीकरण? हरक सिंह रावत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के वोट में होगा इजाफा; महेंद्र भट्ट पर भी साधा निशाना
18 साल की लड़की ने पति से मांगा तलाक तो तालिबान की अदालत में क्या हुआ? फैसले से ज्यादा चौंकाने वाली थी महिलाओं पर टिप्पणी
ग्वालियर में 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 20 दिन की जांच के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन! आयातकों को 60 दिन में चीनी बेचनी होगी, जमाखोरी पर लगेगी लगाम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?