By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी स्वीकार करना शुरू किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी स्वीकार करना शुरू किया
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी स्वीकार करना शुरू किया

The Hill India News
Last updated: November 2, 2022 3:41 pm
The Hill India News
Published: November 2, 2022
Share
SHARE

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई ने आंतरिक प्रक्रियाओं की दक्षता बढ़ाने और पारदर्शिता में बढ़ोतरी के उद्देश्य से डिजिटल प्रौद्योगिकी को अपनाने की एक अन्य पहल की है। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए एनएचएआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (ई-बीजी) को स्वीकार करना शुरू कर दिया है और अपनी सभी मौजूदा बैंक गारंटी को भी डिजिटल कर दिया है। एनएचएआई, नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (एनईएसएल) की ई-बीजी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहा है। एनईएसएल कागज के इस्तेमाल में कमी, भौतिक रूप से भंडारण की आवश्यकताओं को कम करने तथा बैंक गारंटी लाइफ साइकिल की घटनाओं जैसे आह्वान, नवीनीकरण और सेवाएं स्थगित करने के लिए आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करता है। एनएचएआई के पक्ष में बैंकों द्वारा कुछ ई-बीजी पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती अलका उपाध्याय ने कहा कि हम ई-बीजी के अनेक लाभों को ध्यान में रखते हुए अपने छूट ग्राहियों को ई-बीजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ की भावना के अनुरूप है। ई-बीजी से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है, इससे कई तरह की क्षमताएं उपलब्ध होती हैं और हितधारकों को व्यापार करने में आसानी प्रदान की जाती है।

बैंक गारंटी (बीजी) एक कानूनी अनुबंध के रूप में उपयोग किया जाने वाला एक वाणिज्यिक साधन है,  जिसमें बैंक एक जमानती के रूप में कार्य करते हैं। यह उस समय लाभार्थी को गारंटी में निर्दिष्ट एक निश्चित राशि का भुगतान करने का दायित्व लेता है, जब मूल अनुबंध से देनदार अपने संविदात्मक दायित्वों को पूरा नहीं कर पाता है। एनएचएआई जैसे संगठनों को आम तौर पर संविदात्मक दायित्वों की ईमानदारी से पूर्ति के लिए बीजी की आवश्यकता है। बीजी का फिजिकल फॉर्म समय लेने वाली सत्यापन प्रक्रिया और धोखाधड़ी की संभावना जैसी चुनौतियां रखता है। हालांकि, एनएचएआई अपने आंतरिक प्रसंस्करण तंत्र के माध्यम से बीजी से संबंधित मुद्दों एवं चुनौतियों से प्रभावी ढंग से तथा कुशलता से निपट रहा है।

You Might Also Like

संसद से सड़क तक सियासी टकराव: ‘एसआईआर’ विवाद पर आज विपक्ष का मेगा-मार्च
हल्द्वानी: खाकी का नशे के सौदागरों पर ‘हंटर’, माली की आड़ में चरस का काला साम्राज्य चलाने वाला गिरफ्तार
बंगाल में INDIA गठबंधन में टकरार, कांग्रेस-लेफ्ट के लिए केवल 2 सीटें छोड़ने के लिए राजी ममता
Uttarakhand Big Breaking: केदारनाथ के गौरीकुंड के पास बड़ा हादसा, 3 की मौत दो घायल
इस्लामाबाद राउंड-2: खाड़ी में ‘महायुद्ध’ रोकने की अंतिम कोशिश, क्या अमेरिका और ईरान के बीच पिघलेगी बर्फ?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?