By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के घटकों में किसानों के लिए बड़े परिवर्तन, NFSM का नाम बदलकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > नई दिल्ली : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के घटकों में किसानों के लिए बड़े परिवर्तन, NFSM का नाम बदलकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन किया
दिल्लीदेशफीचर्ड

नई दिल्ली : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के घटकों में किसानों के लिए बड़े परिवर्तन, NFSM का नाम बदलकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन किया

The Hill India News
Last updated: February 11, 2025 2:19 pm
The Hill India News
Published: February 11, 2025
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें समीक्षा करते हुए देश के किसानों के हित में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के दिशा-निर्देशों में बड़े बदलाव करने की स्वीकृति प्रदान की। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के घटकों में किसानों के हित में परिवर्तन किए गए हैं। मिशन के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए किसानों और बीज उत्पादकों के लिए सब्सिडी बढ़ाई गई है, वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट तौर पर अधिकारियों से कहा कि योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसानों के नाम पर अन्य कोई फायदा उठा लें। मिशन के तहत, पारंपरिक-देशी बीज किस्मों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रावधान किया गया है, वहीं, पंचायत स्तर पर बीज प्रसंस्करण व भंडारण इकाई स्थापित करने की भी श्री शिवराज सिंह ने मंजूरी दी। श्री चौहान ने आला अफसरों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए ताकि किसानों का भला हो।

पूर्ववर्ती “बीज और रोपण सामग्री” (एसएमएसपी) उप मिशन सहित “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन” (एनएफएसएनएम) अब कृषि संवर्धन योजना का एक घटक होगा। मिशन के उद्देश्य हैं- देश के चिन्हित जिलों में सतत् तरीके से क्षेत्र विस्तार और उत्पादकता वृद्धि के माध्यम से चावल, गेहूं, दलहन, मोटे अनाज (मक्का व जौ) व पोषक अनाज (श्री अन्न) का उत्पादन बढ़ाना; व्यक्तिगत खेत स्तर पर मिट्टी की उर्वरता व उत्पादकता बहाल करना; किसानों में विश्वास बहाल करने के लिए कृषि स्तरीय अर्थव्यवस्था (अर्थात कृषि लाभ) को बढ़ाना तथा कुशल बाजार संपर्कों के माध्यम से किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्ति के लिए खेत पर फसलोपरांत मूल्य संवर्धन को बढ़ाना और बीज प्रतिस्थापन दर (एसआरआर) और किस्म प्रतिस्थापन दर (वीआरआर) को बढ़ाना एवं देश के बीज क्षेत्र के लिए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर ढांचे में सुधार करना।

बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई प्रजातियों के प्रदर्शन, प्रमाणित बीज उत्पादन एवं प्रमाणित बीज वितरण के घटकों में किसानों के लिए सब्सिडी बढ़ाने की मंजूरी दी है, साथ ही, जलवायु अनुकूल, बायो-फोर्टिफाइड और उच्च उपज देने वाली किस्मों के उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी। मिशन के सभी प्रावधानों पर डिजिटली मानीटरिंग की जाएगी। कृषि मैपर और साथी पोर्टल की सहायता भी इसमें ली जाएगी। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि स्कीम का फायदा किसानों को पूरी तरह से मिलना सुनिश्चित किया जाएं व स्कीम के केंद्र में किसान ही हों।

इसी तरह, पारंपरिक किस्मों के उत्पादन को बढ़ावा देने” का प्रावधान नए दिशा-निर्देशों में करने की स्वीकृति चौहान ने प्रदान की है क्योंकि ये पारंपरिक किस्में फसल विकास, स्थानीय अनुकूलन, पोषण मूल्य व अन्य महत्वपूर्ण विशेषताओं में रणनीतिक महत्व रखती हैं। इस प्रकार पहचान, सूचीकरण, उनके उत्पादन के मुख्य क्षेत्रों की पहचान, जियोटैगिंग, उनके उत्पादन में वृद्धि, उनके उत्पादों को लोकप्रिय बनाने और उनकी विपणन क्षमता बढ़ाने जैसे समग्र दृष्टिकोण के साथ पारंपरिक किस्मों को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। इसलिए, इस घटक में उनके बीज वितरण, उत्पादन, विभिन्न पहलुओं में क्षमता निर्माण व पीपीवीएफआरए व राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा पंजीकृत ऐसी किस्मों के बीज बैंक के निर्माण/विकास पर सहायता/प्रोत्साहन का प्रावधान है।

संशोधित दिशा-निर्देशों में ग्राम पंचायत स्तर पर बीज प्रसंस्करण एवं भंडारण इकाई का प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत, एसएमएसपी के पूर्ववर्ती घटक अर्थात ग्राम पंचायत स्तर पर बीज प्रसंस्करण एवं भंडारण इकाई को पुनर्जीवित करने की स्वीकृति भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई है, ताकि देशभर के किसानों के आसपास के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर बीज प्रसंस्करण, सफाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग व भंडारण कार्य किया जा सके।

गैर पारंपरिक तरीके से आलू बीज उत्पादन के लिए नए घटक के निर्देशों को भी केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने मंजूरी प्रदान की है, वहीं बीज उत्पादन, विधायन, प्रमाणीकरण एवं टेस्टिंग से जुड़ी विभिन्न सरकारी एजेंसियों को दी जाने वाली सहायता में भी वृद्धि की गई है, ताकि वे सशक्त होकर बेहतर कार्य कर सकें। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

You Might Also Like

उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद विपक्षी खेमे में मची हलचल; क्रॉस वोटिंग पर तृणमूल ने AAP पर साधा निशाना
पौधारोपण के साथ मतदाता जागरूकता का संकल्प: उत्तराखंड में पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल
UKSSSC पेपर लीक कांड: कांग्रेस का हल्ला-बोल, भाजपा सरकार पर नकल माफिया को संरक्षण देने का आरोप
दिल्ली विधानसभा में पहले दिन हंगामा: ‘POK पर कायरता’ वाले बयान पर AAP विधायक बाहर निकाले गए
Uttarakhand: मुख्यमंत्री के निर्देशन पर रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी सचिव ने किया, केदार घाटी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का निरीक्षण
TAGGED:farmersNational Food Security MissionNew DelhiNFSM
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

1 सितंबर से बदलेंगे LPG, ITR, बैंक FD और क्रेडिट कार्ड से जुड़े बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर—जानिए 7 महत्वपूर्ण बदलाव

The Hill India News
The Hill India News
August 29, 2026
फ्लैट के लिए 78 साल के रिटायर्ड IAS पिता को ‘मानसिक बीमार’ बताने की कोशिश! बेटे की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लगाई ₹5 लाख की फटकार
दिल्ली में पिता ही बना बेटे का कातिल! डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने बुलाया, पत्थर से हमला और गला घोंटकर कंटेनर में फेंकी लाश; 6 दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार! 10 लाख की ओपनिंग से 22वें दिन 6.50 करोड़ की छलांग, शोज बढ़े तो कमाई ने भी पकड़ी रफ्तार
“मां, ये लोग मुझे मार डालेंगे…” चीखती रही प्रसूता, कुछ ही घंटों बाद जच्चा-बच्चा की मौत; रीवा अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ निलंबित
वायरल वीडियो ने खोली वारदात की परतें: मंगलौर में महिला को जबरन ले जाने और कथित दुष्कर्म-मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोदावरी के पुल पर 3 साल के मासूम को छोड़ नदी में कूदे माता-पिता, अंधेरी रात में स्कूटर से चिपककर रोता रहा बच्चा; कर्ज ने ली जिंदगी?
सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? मोदी, RSS और चीन वाले अध्यायों पर विवाद, पेंगुइन के कदम से बढ़ी सियासी हलचल
उत्तराखंड को आज मिलेगी खेल की नई उड़ान: सीएम धामी करेंगे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, 94 पदों को भी मंजूरी
नेपाल में बाढ़ का भीषण कहर: 586 मौतें, 2400 से ज्यादा लोग लापता; 320 भारतीयों से संपर्क टूटा, 15 हजार से अधिक जवान रेस्क्यू में जुटे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?