By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : भारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए : पीयूष गोयल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : भारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए : पीयूष गोयल
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : भारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए : पीयूष गोयल

The Hill India News
Last updated: December 6, 2022 2:02 pm
The Hill India News
Published: December 6, 2022
Share
SHARE

गोयल ने कुपोषण और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए बाजरा को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के प्रयत्नों की सराहना की

पीयूष गोयल ने बाजरा के लिए नए अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू बाजारों की खोज करने की अपील की

गोयल ने बाजरा पर अनुसंधान एवं विकास कार्यकलापों पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए। वह आज नई दिल्ली में ‘ मिलेट्स-स्मार्ट नूट्रिटिव फूड ‘ कान्क्लेव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

गोयल ने कहा कि मिलेट्स-स्मार्ट नूट्रिटिव फूड कान्क्लेव और कान्क्लेव के दौरान आयोजित किए जा रहे बाजरा पर पहले अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक से देश को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष – 2023 ( आईवाईओएमम – 2023 ) के लिए तैयारी  करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूएन ने भारत के आग्रह पर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में स्वीकार किया है जिसे 70 से अधिक देशों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया।

गोयल ने जी20 के तथा शंघाई सहयोग संगठन ( एससीओ ) की भारत की प्रेसीडेंसी को संदर्भित किया और कहा कि नेतृत्व का यह दायित्व निश्चित रूप से वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद को परिलक्षित करता है।

गोयल ने उल्लेख किया कि भारत ने 2018 में अपना बाजरा वर्ष मनाया था और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निरंतर बाजरा को एक ऐसे भोजन के रूप में बढ़ावा दिया है जो पोषण को भारत तथा विश्व के सुदूरतम हिस्सों तक ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने विचार व्यक्त किया कि विश्व ने भारत द्वारा योग से लेकर बाजरा तक की गई कई पहलों को स्वीकार किया है जो प्रधानमंत्री के वैश्विक नेतृत्व तथा दुनिया भर में भारत गाथा को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

वणिज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘ लाइफ – पर्यावरण के लिए जीवन शैली ‘ के लिए दिए गए आह्वान को भी पूरे विश्व में प्रतिध्वनित किया गया जिससे इसका अहसास हुआ कि और अधिक टिकाऊ जीवन शैली के लिए निश्चित रूप से इसे अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने रेखांकित किया कि विश्व उल्लेखनीय वैश्विक समस्याओं, चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो, रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष हो, के समाधान के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व से अपेक्षा कर रहा है। श्री गोयल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री श्री मोदी सामूहिक वैश्विक खाद्य की दिशा में काम कर रहे हैं तथा वैश्विक समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और बाजरा भी एक ऐसी ही पहल है जो कुपोषण की वैश्विक समस्या को हल करेगी और इस किफायती खाद्य को दुनिया के दूसरे हिस्सों में ले जाएगी जहां हम कुपोषण या खाद्य सुरक्षा की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

गोयल ने एपीडा द्वारा अब तक किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उसकी सराहना की और विश्वास जताया कि उसके प्रयासों से भारतीय बाजरा को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने और भारत को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

गोयल ने बाजरा को उसके जबरदस्त पोषक गुणों के कारण ‘ मानवता को प्रकृति का उपहार ‘ बताया। प्रधानमंत्री  मोदी को उद्धृत करते हुए  गोयल ने कहा, ‘‘ बाजरा या मोटे अनाज प्राचीन काल से ही भारत के कृषि, संस्कृति और सभ्यता के हिस्से रहे हैं ।‘‘ उन्होंने यह भी कहा कि बाजरा जलवायु के अनुकूल भी हैं और जीवन शैली रोगों से लड़ने में सक्षम भी हैं। उन्होंने एक चारा के रूप में बाजरा के गुणों की चर्चा की और कहा कि बाजरा के वास्तव में बहुआयामी लाभ हैं।

गोयल ने इस प्रकार के कई और अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठकों, फूड फेस्टिवलों , बाजरा से जुड़ी पाक कला प्रतियोगिताओं के आयोजन की अपील की और कहा कि बाजरा को मिड डे मील प्रोग्राम का भी हिस्सा बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा बाजरा पर काम कर रहे लगभग 250 स्टार्टअप्स की सहायता की जा रही है और यह भी कहा कि भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान बाजरा पर स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करती रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय पैकेजिंग संस्थान को बाजरा तथा बाजरा उत्पादों पर नवोन्मेषण करने और पैकेजिंग में सुधार लाने के लिए शामिल किया जा सकता है।

गोयल ने कहा कि बाजरा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के रूप में   ‘ NOURISH ’ का उपयोग किया जा सकता है।

  • ‘एन  नए बाजारों तथा गंतव्यों – के लिए
  • ‘ ओ‘ बाजरे की खेती को और अधिक मूल्यवान बनाने तथा वैश्विक रूप से स्वीकार्य बनाने ‘ जैविक पद्धतियों ‘ को बढ़ावा देने की आवश्यकता – के लिए
  • ‘ यू ‘ बाजरा की ‘ अनूठी किस्मों ‘ की सुरक्षा एवं जीआई टैगिंग – के लिए
  • ‘ आर ‘ बाजरा की तेजी से उगने वाली, अधिक स्वादिष्ट किस्मों के विकास के लिए ‘ बाजरा पर अनुसंधान ‘ एवं बाजार की क्षमता को विस्तारित करने – के लिए
  • ‘ आई ‘ उत्पाद, बाजार एवं मूल्य श्रृंखला विकास में और अधिक ‘ उद्योग भागीदारी – के लिए
  • ‘ एस ‘ उच्च गुणवत्ता बाजरा और बाजरा उत्पादों को सुनिश्चित करने के लिए ‘मानकों एवं स्थिरता ‘ – के लिए
  • ‘ एच ‘ घरेलू बाजारों एवं ‘ उच्च व उत्पादकता ‘ – के लिए

गोयल ने कहा कि हमें कुपोषण तथा भूखमरी, जिसका सामना अभी भी विश्व के कई हिस्सों को करना पड़ रहा है, की समस्याओं का समाधान करने के लिए बाजरा गाथा को मुख्याधारा में लाने तथा बाजरा को वैश्विक रूप से स्वीकार्य बनाने के लिए निश्चित रूप से आपस में मिल कर काम करना चाहिए।

वाणिज्य विभाग के सचिव सुनील बर्थवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किए जाने के बाद कई बाजरा आधारित स्टार्टअप्स इस व्यवसाय में आ गए हैं।उन्होंने कहा कि बाजरा तथा बाजरा उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आगे आने वाले समय में कई और क्रेता-विक्रेता बैठकों का भारत एवं विदेशों में आयोजन किया जाएगा। यह बताते हुए कि यह एक नई शुरुआत थी जहां प्रोसेसर किसानों से सीधी खरीद कर रहे थे, श्री बर्थवाल ने कहा कि इससे किसान तथा स्टार्टअप्स दोनों ही लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि बाजरा उगाने तथा उपभोग करने की संस्कृति में आगे आने वाले समय में और वृद्धि होगी।

इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव मनोज आहुजा, वाणिज्य विभाग के अपर सचिव  श्रीनिवास, एपीडा के अध्यक्ष  एम अंगमुथु, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

May be an image of 1 person and indoor

You Might Also Like

संभल में दलित युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, कांवड़ यात्रा देखने गए थे; 5 नामजद, दर्जनभर अज्ञात पर FIR
नागपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘स्वस्ति निवास’ और NFSU कैंपस का भूमि पूजन किया, कैंसर संस्थान को बताया ‘सेवा का वटवृक्ष
दिल्ली में बड़ा खुलासा: 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद, चार गिरफ्तार
New Delhi: Cyclone Biparjoy Updates- गुजरात में रौद्र रूप रखके, बिपरजॉय बढ़ा राजस्थान की ओर…
Uttarakhand: समस्याओं के समाधान के लिए दिव्यांग फरियादियों के पास, स्वयं पहुंचती हैं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?