By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप रसायन और पेट्रो-रसायन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है: डॉ. मनसुख मांडविया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप रसायन और पेट्रो-रसायन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है: डॉ. मनसुख मांडविया
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप रसायन और पेट्रो-रसायन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है: डॉ. मनसुख मांडविया

Rajesh Dabral
Last updated: September 20, 2022 1:15 pm
Rajesh Dabral
Published: September 20, 2022
Share
SHARE

रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वैश्विक रसायन और उर्वरक बाजार का नेतृत्व करने के लिए भारत का अपना मॉडल बनाने का आह्वान किया

भगवंत खुबा: भारतीय रसायन और पेट्रो रसायन उद्योग में देश के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपार संभावनाएं हैं

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है”। यह बात आज केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रसायन और पेट्रो रसायन सलाहकार मंच की तीसरी बैठक में कही। इस अवसर पर रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002B9F3.jpg

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारतीय रसायन और पेट्रो रसायन उद्योग में देश के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की पर्याप्त क्षमता है। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत को रसायनों और उर्वरकों के वैश्विक बाजार का नेतृत्व करने के लिए अपना खुद का मॉडल बनाने की जरूरत है।” उन्होंने कंपनियों और सलाहकार मंच से “भविष्य की रणनीति बनाने का आग्रह किया जो वैश्विक मांगों और संबंधित उद्योगों की उभरती जरूरतों के अनुरूप हो। भारत में चुनौती का सामना करने की क्षमता है; बस एक ऐसी रणनीति की जरूरत है जो परिणामों पर केंद्रित हो।”

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20220920-WA004356R0.jpg

डॉ. मांडविया ने जोर देते हुए कहा, “आइए, हम निर्णय लेने का अपना मॉडल बनाएं जो परामर्शी और बहुआयामी हो। इसमें भारत को अपनी घरेलू और वैश्विक मांगों को पूरा करने के लिए जरूरी उपाय भी शामिल हों”। उन्होंने उद्योग और शिक्षाविदों से अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) में भागीदारी करने का भी आग्रह किया जो इस क्षेत्र में घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करे। उन्होंने कहा, “हम रसायनों के लिए एमएसएमई जैसे विशिष्ट क्षेत्रों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुसंधान एवं विकास को लक्षित कर सकते थे।”

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों और देश में व्यापार को आसान बनाने के लिए की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। इस बात का उल्लेख करते हुए कि भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है, उन्होंने कहा कि भारतीय रासायनिक और पेट्रो रसायन उद्योगों में देश के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपार संभावनाएं हैं।

इस कार्यक्रम में पेट्रो रसायन पर सलाहकार मंच  द्वारा प्रस्तुत संभावित योजना पर चर्चा की गई और “उद्योग परिदृश्य को समझना” विषय पर रिपोर्ट भी जारी की गई।

देश में रासायनिक और पेट्रो रसायन क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने वाली बाधाओं की पहचान करने और नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से उद्योग के विकास को आसान बनाने के लिए 10 जुलाई 2019 को रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र के लिए एक सलाहकार मंच का गठन किया गया है। सलाहकार मंच की भूमिका उद्योग संघों को उन मुद्दों को उठाने के लिए एक मंच प्रदान करना है जिसे अन्य मंत्रालयों के समन्वय से हल किया जा सकता है। यह हितधारकों को इस क्षेत्र में देश को “आत्म-निर्भर” बनाने के लिए नीतियां बनाने और नई पहल करने के लिए अपनी नई जानकारी प्रदान करने का अवसर भी प्रदान करता है। ‘सलाहकार मंच’ में उद्योग संघ, शैक्षणिक संस्थान, सीएसआईआर प्रयोगशालाएं, पीएसयू और राज्यों के प्रतिनिधि सदस्य शामिल हैं। यह सलाहकार मंच केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करता है।

 

You Might Also Like

असम में बड़ा रेल हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे
भारत आए ओमान के सुलतान ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात
कोलंबो एयरपोर्ट पर आतंकी अलर्ट: चेन्नई से पहुँची फ्लाइट की घंटों तलाशी, पहलगाम हमले से जुड़े संदिग्धों की तलाश
चूरू में छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
West Bengal: ED अधिकारियों पर हमले से बंगाल में बवाल, BJP ने मांगा ममता का इस्तीफा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?