By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं-प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं-प्रधानमंत्री मोदी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं-प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: January 16, 2023 4:39 pm
The Hill India News
Published: January 16, 2023
Share
SHARE

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया, उन्‍होंने पथ-प्रदर्शक अग्निपथ योजना के अग्रणी होने पर उन्हें बधाई दी

यह परिवर्तनकारी नीति सशस्त्र बलों को मजबूत बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के बारे में एक ‘गेम चेंजर’ सिद्ध होगी: प्रधानमंत्री

संपर्क रहित युद्ध के नए मोर्चों की चुनौतियों के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

प्रधानमंत्री ने बताया कि अग्निपथ योजना किस प्रकार महिलाओं को सशक्त बनाएगी, उन्‍होंने कहा कि वह तीनों सेनाओं में महिला अग्निवीरों को देखने के लिए उत्सुक हैं

रक्षा मंत्री ने इस योजना को एक मजबूत और समृद्ध ‘नया भारत’ का निर्माण करने की दिशा में एक अग्रणी कदम बताया

लगातार बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य में देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है:  राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों सेवाओं के उन अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया, जिन्होंने अपना बुनियादी प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने इस पथ-प्रदर्शक अग्निपथ योजना के अग्रणी होने पर अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने इस बारे में प्रकाश डाला कि यह परिवर्तनकारी नीति हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत बनाने और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी। प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को और अधिक युवा और तकनीक रूप से व्‍यावहारिक बनाएंगे।

अग्निवीरों की क्षमता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी भावना सशस्त्र बलों की वीरता को दर्शाती है, जिसने सदैव राष्ट्र के झंडे को ऊंचा रखा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर से उन्हें जो अनुभव प्राप्त होगा, वह जीवन भर उनके लिए गौरव का स्रोत सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नया भारत’ एक नए जोश से भरा हुआ है और हमारे सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में युद्ध लड़ने के तौर-तरीकों में बदलाव हो रहा है। संपर्क रहित युद्ध के नए मोर्चों और साइबर युद्ध की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं की वर्तमान पीढ़ी में यह क्षमता है, इसलिए अग्निवीर आने वाले समय में हमारे सशस्त्र बलों में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि यह योजना किस प्रकार महिलाओं को भी अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि किस प्रकार महिला अग्निवीर नौसेना का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि वह तीनों सेनाओं में महिला अग्निवीरों को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने सियाचिन में तैनात की गई महिला सैनिकों और आधुनिक लड़ाकू विमानों को चलाने वाली महिला पायलटों का उदाहरण देते हुए उल्‍लेख किया कि किस प्रकार महिलाएं विभिन्न मोर्चों पर सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती से उन्हें विविध अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और वे उन्हें विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों तथा जीवन जीने के तरीकों को भी सीखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और नेतृत्व कौशल का सम्मान उनके व्यक्तित्व में एक नये आयाम का सृजन करेगा। उन्होंने अग्निवीरों का अपनी पसंद के क्षेत्र में अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए काम करते हुए नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक बने रहने का आह्वान किया। युवाओं और अग्निवीरों की क्षमता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए अपना संबोधन समाप्त किया कि आप ही हैं जो 21वीं सदी में राष्ट्र को नेतृत्व प्रदान करने जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विज़न की सराहना की, जिसके तहत सभी क्षेत्रों ने नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं और वे इन लक्ष्‍यों को अर्जित करने की दिशा में बड़े कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना को सबसे महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व सुधारों में से एक बताते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि लगातार बदलते वैश्विक परिदृश्य और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी स्थिति में, ‘अग्निपथ योजना’ सशस्त्र बलों की प्रोफाइल को और अधिक युवा और तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निवीर सशस्त्र बलों के साथ-साथ अपनी ताकत और ज्ञान से समाज की सेवा करने में सक्षम हों, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यह योजना एक मजबूत और समृद्ध ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण की दिशा में एक अग्रणी कदम है।

राजनाथ सिंह ने इस तथ्य की सराहना की कि भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदकों के आने से इस योजना को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने उन महिला अग्निवीरों का विशेष रूप से उल्लेख किया जिन्हें पुरुष समकक्षों के साथ-साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है।

रक्षा मंत्री ने बताया कि रक्षा मंत्रालय सहित कई मंत्रालय अग्निवीरों के कल्याण के लिए आगे आ रहे हैं। रक्षा मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और रेल मंत्रालय के विभिन्न विभागों में अनेक पदों पर अग्निवीरों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। अग्निवीरों को उचित शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्था की जा रही है। सेवा के बाद स्वरोजगार या कोई व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले अग्निवीरों को वित्त मंत्रालय के सहयोग से उचित दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। अग्निवीर न केवल सुरक्षावीर बनेंगे, बल्कि समृद्धिवीर भी बनेंगे। श्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जाहिर किया कि सभी अग्निवीर प्रधानमंत्री के विजन और सार्थक विचारों से बहुत प्रेरित और निर्देशित होंगे।

प्रधानमंत्री के संबोधन का सभी अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्रों पर सीधा प्रसारण किया गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

You Might Also Like

उत्तराखंड में अवैध धर्मांतरण पर सर्जिकल स्ट्राइक, धामी सरकार की कैबिनेट ने धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2025 को दी मंजूरी
अपनी ही माटी में ‘बेगाना’ हुआ उत्तराखंड का राज्य गीत? वर्षगांठ पर छलका लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का दर्द
फेक चैनलों की साजिश: भारत-ईरान रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश, ईरानी दूतावास ने जताई नाराज़गी
महाराष्ट्र : कांग्रेस-शिवसेना UBT और शरद पवार गुट में फाइनल हुई डील, जानें को मिली कितनी सीटें?
लच्छीवाला ब्लॉक कांग्रेस ने हरेला पर्व पर डोईवाला में किया वृक्षारोपण 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?