By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, उद्यमिता का केंद्र बने कृषि शिक्षा- जगदीप धनखड़
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, उद्यमिता का केंद्र बने कृषि शिक्षा- जगदीप धनखड़
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, उद्यमिता का केंद्र बने कृषि शिक्षा- जगदीप धनखड़

The Hill India News
Last updated: February 25, 2023 3:36 pm
The Hill India News
Published: February 24, 2023
Share
The Vice President, Shri Jagdeep Dhankhar addressing the gathering at the 61st convocation ceremony of ICAR-IARI, in New Dehlhi on February 24, 2023.
SHARE

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के स्नातकोत्तर विद्यालय का 61वां दीक्षांत समारोह उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता व राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी के विशेष आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर श्री धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि शिक्षा को देश की प्रगति के लिए अनुसंधान और नवाचार तथा उद्यमशीलता का केंद्र बनना चाहिए।

 उपराष्ट्रपति ने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, अन्नदाताओं का जबरदस्त योगदान रहा है। उन्होंने कृषि क्षेत्र की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिसने खाद्य सुरक्षा बनाए रखी और 80 करोड़ से अधिक लोगों के लिए मुफ्त भोजन सुनिश्चित करना संभव बना दिया, वह भी ऐसे समय में जब दुनिया महामारी से जूझ रही थी। उन्होंने कहा- आज जिस भारत को हम देख रहे, वह अद्भुत है। उपराष्ट्रपति ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में चिन्हित करने की दिशा में भारत के प्रयासों व दुनियाभर में कृषि क्षेत्र के लिए इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने ड्रोन सहित कृषि में अत्याधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ टेक्नालाजी इस क्षेत्र को बदल रही है। श्री धनखड़ ने कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पहल के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.20 लाख करोड़ रु. से अधिक राशि सीधे उनके बैंक खातों में बिना बिचौलियों के हस्तांतरित की गई हैं। उपराष्ट्रपति ने संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए कहा कि यह संवाद, बहस, चर्चा, विचार-विमर्श के लिए है, जो व्यवधान या अशांति का मंच नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में बोला गया हर शब्द उचित विचार के बाद आना चाहिए।

दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति  धनखड़ के साथ ही  तोमर व  चौधरी ने मेधावी छात्रों को मेरिट पदक व पुरस्कार प्रदान किए। उपराष्ट्रपति ने अनाज, फल-सब्जियों की 16 विभिन्न किस्मों को भी जारी किया। इस मौके पर डेयर के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कुलपति व निदेशक डॉ. ए.के. सिंह, अधिष्ठाता व संयुक्त निदेशक (शिक्षा) डॉ. अनुपमा सिंह सहित अन्य अधिकारी, विद्यार्थी तथा अभिभावक एवं किसानबंधु उपस्थित थे। समारोह में 402 छात्र-छात्राओं ने डिग्रियां प्राप्त कीं, जिनमें विदेशी विद्यार्थी भी शामिल हैं। डॉ. ए.के. सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

 

You Might Also Like

ग्वालियर में सीएसपी और वकील आमने-सामने: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा फूलबाग, प्रशासन अलर्ट पर
नई दिल्ली : चीनी निर्यात पहली बार 10 मिलियन टन से अधिक हुआ
बिहार में 20 लाख मृत मतदाता चिह्नित, चुनाव आयोग ने SIR पर जारी किए 7 अहम अपडेट
NCB ने किया फिल्म इंडस्ट्री के एक नामी प्रोड्यूसर का भंडाफोड़, 2000 करोड़ के ड्रग्स का है मामला
देशभर में झमाझम बारिश का दौर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
TAGGED:agriculturalAgriculturebackboneEconomyeducationentrepreneurshipindianJagdeep DhankharNew Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?