By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कृषि के छात्रों को भारतीय कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आना चाहिए- चौहान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कृषि के छात्रों को भारतीय कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आना चाहिए- चौहान
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कृषि के छात्रों को भारतीय कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आना चाहिए- चौहान

The Hill India News
Last updated: March 22, 2025 1:53 pm
The Hill India News
Published: March 22, 2025
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वर्चुअल शामिल हुए। आईएआरआई ने 63वां दीक्षांत समारोह नई दिल्ली में भारत रत्न सी. सुब्रमणियम हॉल में आयोजित किया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), जो हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है, ने अपने उत्कृष्ट शोध, शिक्षा और विस्तार गतिविधियों के माध्यम से कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि को निरंतर गति प्रदान की है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और  रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि सचिव और प्रभारी सचिव कृषि अनुसंधान शिक्षा विभाग (DARE) एवं महानिदेशक, आईसीएआर श्री देवेश चतुर्वेदी, निदेशक, आईएआरआई डॉ. च. श्रीनिवास राव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, छात्र छात्राओं, किसानों, वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में स्नातक और डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और वैज्ञानिकों के शोध एवं नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की कृषि विकास दर 5% है जो दुनिया में सबसे आगे है। विद्यार्थी अनंत शक्तियों का भंडार हैं और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और किसानों की मेहनत से देश अन्न भंडारों से समृद्ध हुआ है। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि छात्रों को भारतीय कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आना चाहिए। साथ ही, शोध और नवाचार, कृषि स्टार्टअप और प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए अनुसंधान को और सशक्त करना होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए कौशल आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, कृषि उद्यमिता, और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री चौहान ने बताया कि भारत में लघु एवं सीमांत किसानों की संख्या अधिक है इसलिए ऐसे नवाचार आवश्यक हैं जो छोटे किसानों की आय में वृद्धि करें। सतत कृषि, जलवायु-लचीली खेती और जैविक तथा प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आईएआरआई द्वारा विकसित तकनीकों को प्रयोगशालाओं से खेतों तक तेजी से पहुंचाना आवश्यक है ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कृषि यंत्रों, स्मार्ट फार्मिंग और उन्नत डिजिटल तकनीकों को अपनाने की भी सलाह दी।

दीक्षांत समारोह में राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और श्री ठाकुर ने 5 एम.एससी. और 5 पीएचडी विद्यार्थियों को आईएआरआई मेरिट मेडल से सम्मानित किया। इसके अलावा, आईएआरआई बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड (नाबार्ड)-2024 – डिवीजन ऑफ एंटोमोलॉजी के पीएचडी छात्र श्री रुद्र गौड़ा को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ एम.एससी. छात्र पुरस्कार डिवीजन ऑफ एग्रोनॉमी की एम.एससी. छात्रा सुश्री स्नेहा भारद्वाज को दिया गया। डॉ. एच.के. जैन मेमोरियल यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2024–डिवीजन ऑफ जेनेटिक्स के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विग्नेश मुथुसामी को दिया गया।  28वां हुकर पुरस्कार (2022-23) डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, एसएसटी, आईएआरआई, नई दिल्ली को दिया गया।  4वां नाबार्ड रिसर्चर ऑफ द ईयर-2024 डिवीजन ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन के वैज्ञानिक डॉ. गिरीश सिंह महरा को प्रदान किया गया। समारोह में कुल 399 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्रदान की गईं जिनमें विदेशी छात्र भी शामिल हैं।

इस अवसर पर गेहूं, मक्का, चना, मूंग और आम सहित विभिन्न फसलों की नई किस्मों का विमोचन किया गया। साथ ही, तीन प्रमुख प्रकाशनों का भी अनावरण किया गया।

 

 

You Might Also Like

दिल्ली में 48 घंटे की रिकॉर्ड कार्रवाई: साइबर अपराध से जुड़े 800 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, 4,400 संदिग्धों से पूछताछ
61 साल की उम्र में आमिर खान फिर रचाएंगे शादी, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे, खुद किया बड़ा खुलासा
हिमाचल में शहीद जवान की बहन की शादी में फौजी साथियों ने निभाया भाई का फर्ज, भावुक हुआ पूरा गांव
उत्तराखण्ड: आपदा के दौरान मीडिया की होती है अहम भूमिका :आपदा प्रबंधन श्री आनन्द श्रीवास्तव
नई दिल्ली: योगगुरु बाबा रामदेव पर एलोपैथ डॉक्टरों के खिलाफ बोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए
TAGGED:agriculturalChauhan.Indian agricultureNew Delhistudents
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का भाजपा पर बड़ा हमला! बोले- उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार; अखिलेश यादव को भी दी दो टूक चेतावनी- प्रदेश के स्वाभिमान से समझौता बर्दाश्त नहीं

The Hill India News
The Hill India News
November 14, 2026
रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन! 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली; अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अमेरिका में आसमान में मचा हड़कंप! 7 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, FAA ने देशभर के एयरपोर्ट पर लगाया ग्राउंड स्टॉप; हजारों यात्री फंसे, 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर ठप
IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?