By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नेहरू कॉलोनी डकैती का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे बनाई योजना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नेहरू कॉलोनी डकैती का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे बनाई योजना
उत्तराखंड

नेहरू कॉलोनी डकैती का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे बनाई योजना

The Hill India Desk
Last updated: April 14, 2023 11:06 am
The Hill India Desk
Published: April 14, 2023
Share
SHARE

रिपोर्टर रजत कुमार देहरादून : दिनांक 11 अप्रैल 2023 को संदीप अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी 107 नेहरू कॉलोनी देहरादून में सूचना दी गई की दोपहर करीब 12ः00 बजे चार अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू व तमंचे की नोक पर उनके घर में घुसकर उनकी माता सुनीता अग्रवाल, पिता विनोद अग्रवाल व बहन रश्मि अग्रवाल को डरा धमका कर उन्हें बंधक बनाते हुए उनसे सोने के जेवरात व नकदी लूट कर ले गए हैं।

दिनदहाडे हुई डकैती की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत 08 अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि एक एक्टिवा व एक अपाचे मोटरसाइकिल में सवार चार लोग वादी के घर के अंदर घुसे और उनके द्वारा शातिराना अंदाज में गाड़ियां दूर खड़ी कर घटना को अंजाम दिया गया, इसके अतिरिक्त एक अभियुक्त निगरानी हेतु घर के पास ही रुक गया ।

10 मिनट के पश्चात सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल व एक्टिवा में फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन करने पर उक्त वाहनों की नंबर प्लेट पर काली टेप चढ़ा होना पाया गया, जिस कारण वाहनों को ट्रेस कर पाना काफी मुश्किल था।

गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में जनपद देहरादून, हरिद्वार तथा मुजफ्फरनगर के लगभग 450 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि घटना से पूर्व कुछ लोगों द्वारा घर की भली-भांति रैकी की गई थी।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फोटोग्राफ प्राप्त हुए, जिनकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा जनपद हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर ,दिल्ली इत्यादि स्थानों पर अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी की गई तो गोपनीय जानकारी से उक्त घटना में मुजफ्फरनगर के ग्राम पचेन्डाकला के बदमाशों के शामिल होने के गहन साक्ष्य मिले।

पुलिस टीम द्वारा घटना में सलिप्त 05 अभियुक्तों में से 04 अभियुक्तों 01-विपिन, 02-सचिन, 03-विकास व 04-अंकित को ग्रा0 पचेन्डाकला मुजफ्फरनगर तथा 01 अन्य अभियुक्त विकास जयसवाल को आईडीपीएल ऋषिकेश से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट का समस्त सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त विपिन द्वारा बताया गया कि मैं देहरादून में अपने चचेरे भाई गुड्डू के पास अक्सर आता जाता रहता हूँ, जो Saint Annies स्कूल में काम करता है जो संदीप अग्रवाल का है। अपने चचेरे भाई से मैंने बातों-बातों में उसके मालिक के घर के बारे में काफी जानकारी जुटायी थी क्योकि संदीप अग्रवाल एक नामी स्कूल चलाता है तथा वर्तमान में एडमिशन सीजन होने के कारण मुझे उसके घर पर लगभग 40 से 50 लाख रू0 तक मिलने की उम्मीद थी, इसलिये मैने उसके घर में डकैती डालने का प्लान बनाया था।

इस प्लान को मैंने अपने अन्य साथियों सचिन, अंकित तथा विकास को भी शामिल किया था। फिर हमने करीब 10 दिन पहले आकर घर की रेकी की थी व उसके दो दिन बाद ही घटना करने आये थे, किन्तु उस दिन उनके घर के बाहर काफी मजदूर काम कर रहे थे, जिस कारण हम वापस चले गए।

10 तारीख को हम लोग एक्टिवा व अपाचे मोटर साइकिल से देहरादून आये पर उस दिन भी मौका न मिलने के कारण हम ऋषिकेश में हमारे गावं के रहने वाले विकास जयसवाल के पास चले गये, जो पहले दिल्ली रहता था और वर्तमान में ऋषिकेश क्षेत्र में किराये पर रहकर एक होटल चलाता है। विकास जयसवाल को हमने अपनी योजना के बारे में बताया तो वो भी हमारी इस योजना में शामिल हो गया।

विकास जयसवाल के कमरे में जगह कम होने के कारण मैं उसके कमरे में रुक गया व मेरे अन्य साथी विकास, सचिन और अंकित भानियावाला में काइट (ज्ञप्ज्म्)होटल में रुक गए। 11 तारीख को सुबह हम सब लोग प्लान के मुताबिक एक्टिवा व अपाचे बाइक में सीधे देहरादून नेहरु कॉलोनी SBI वाली गली में स्थित उक्त घर में पहुंचे जिसकी हमारे द्वारा पहले ही जानकारी जुटा ली गयी थी।

हमने बाइक को घर से थोडी दूर एक पार्क के पास खड़ा किया व एक्टिवा सीधे घर के पास ले गए। विकास घर के बाहर रहा और हम चारों लोग घर में घुस गए व वहां मौजूद 2 महिलाओं ,एक बुजुर्ग को हमारे पास मौजूूद तमंचे व चाकू से डराते हुए उन्हें बंधक बनाकर उनसेे उनके पहने हुये जेवरात अंगूठी, कड़े व कान के टॉप्स तथा लगभग 6-7 हज़ार रूपये नगदी ले ली।

हम घर पर अलमारी आदि चेक कर पाते इससे पहले ही उपरी मंजिल से एक महिला चिल्लाने लगी तो हम लोग डर कर वहां से भाग निकले। उसके बाद हमने कैमरों से बचने के लिए अपने कपडे बदले और सीधे ऋषिकेश चले गए, जहाँ हमने विकास को छोड़ा व उसे उसके हिस्से की एक अंगूठी दी और बैराज घूमते हुवे सीधे अपने गावं आ गए, जो पैसे हमने लूटे थे वो हमारे खाने पीने में खर्च हो गए। हम जेवरात बेचने मुज्जफरनगर गए थे किन्तु बिना बिल के किसी ने उन्हें नहीं खरीदा तो हम वापस घर जा रहे थे कि इस दौरान ही पुलिस ने हमे पकड लिया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:- 1- विपिन पुत्र कृष्णपाल, निवासी पचेन्डाकला थाना नई मण्डी, मुज्जफरनगर, 2- विकास पुत्र रणजीत, निवासी उपरोक्त, 3- सचिन पुत्र रामगोपाल, निवासी उपरोक्त, 4- अंकित पुत्र अशोक, निवासी उपरोक्त, 5- विकास जयसवाल पुत्र विक्रम सिंह निवासी ए-2/190/44 अमर कॉलोनी ईस्ट गोकुलपुर देहली 94

बरामदगी का विवरण: 1- 04 अगूठी सोने की, 2- 04 चूड़ी सोने की, 3- 02 कान की बाली सोने की, 4- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस, 5- 02 चाकू घरेलू इस्तेमाली, 6- अपाचे मोटर साइकिल नं0 PB65 AA4480, 7- एक्टिवा नं0: DL 8S CQ 3248

You Might Also Like

Uttarakhand:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि- “प्रत्येक जनपद की टीमें हर मतदाता के घर-घर जाकर स्थापित करेगी जनसम्पर्क”
देहरादून: जिला प्रशासन की पहल, निर्धन परिवार की तीन बेटियों को मिला स्कूल में दाखिला, बड़ी बहन को रोजगार प्रशिक्षण
14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषिका देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता
In natural farming, the farmer works with nature and tries to mimic the natural processes in farming
उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना, आपातकालीन केंद्र ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?