By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुंबई : जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मुंबई में संपन्न हुई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मुंबई : जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मुंबई में संपन्न हुई
देशफीचर्ड

मुंबई : जी20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मुंबई में संपन्न हुई

The Hill India News
Last updated: December 16, 2022 3:28 pm
The Hill India News
Published: December 16, 2022
Share
SHARE

विकास के लिए डेटा और लाइफस्टाइल (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) पर विचार-विमर्श के साथ मुंबई में विकास कार्य समूह की पहली बैठक के मूल खंड का समापन

मुंबई, 15 दिसंबर: महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत विकास कार्य समूह (डीडब्ल्यूजी) की पहली बैठक के तीसरे दिन विकास और जलवायु  के अनुकूल सामूहिक कार्रवाई के लिए डेटा के उपयोग के प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय विकास कार्य समूह की चार दिवसीय बैठक के सभी पांच मूल सत्रों का आज समापन हुआ।

आज सुबह सत्र 3 – ‘विकास के लिए डेटा’ के तहत चर्चा शुरू करते हुए, भारत के डीडब्ल्यूजी के सह-अध्यक्ष श्री नागराज नायडू और सुश्री ईनम गंभीर ने 2030 एजेंडा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों को प्रभावी ढंग से गति देने के लिए वैश्विक प्रयासों को प्रेरित करने की आवश्यकता का संदर्भ दिया।

उन्होंने कहा, “…जैसा कि राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करते हैं, अब ध्यान डिजिटल समाधानों और प्रणालियों पर विश्व स्तर पर केंद्रित है, जो आवश्यक समाज व्यापक कार्यों और सेवाओं के प्रभावी प्रावधान को सक्षम बनाता है।”

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माईटी) के अतिरिक्त निदेशक और डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप के एक प्रतिनिधि श्री क्षितिज कुशाग्र ने इस मुद्दे की क्रॉस-कटिंग प्रकृति और दो ट्रैक के बीच चल रहे तालमेल पर प्रकाश डाला।

इसके बाद, प्रौद्योगिकी पर यूएन एसजी के विशेष दूत राजदूत अमनदीप सिंह गिल ने प्रभावी संग्रह, भंडारण, विश्लेषण और डेटा सेट को डिजिटल इंटेलिजेंस में बदल कर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास और सहयोग के लिए वैश्विक अवसरों  के बारे में बताया।

अंत में, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के ट्रोबजोर्न फ्रेडरिकसन ने जी20 देशों के मंच पर आने से पहले डेटा फॉर डेवलपमेंट स्कोपिंग नोट पर अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया।

गुणवत्ता डेटा की आवश्यकता पर देश के क्रियाकलाप, विश्वसनीय डेटा की आवश्यकता, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज की भूमिका, डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए आवश्यक कदम, विकासशील देशों में क्षमता निर्माण और डीडब्ल्यूजी के साथ उस डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप के कार्यों के बीच तालमेल बिठाने पर केंद्रित हैं।

सत्र 4 ने लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (एलआईएफई) पर ध्यान केंद्रित किया। डीडब्ल्यूजी सह-अध्यक्ष सुश्री गंभीर ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा, “हम कैसे पुनर्कल्पना करते हैं, और हम कैसे समर्थन करने के लिए इकोसिस्टम का निर्माण कर सकते हैं।” यह बात  जलवायु के अनुकूल वैश्विक कार्रवाई के संदर्भ में, भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के लिए एक केंद्रीय प्राथमिकता है।

भारत की प्राचीन स्थायी परंपराओं से आकर्षित, एलआईएफई टिकाऊ जीवन के लिए एक साहसिक, परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है, जो खपत (मांग) और उत्पादन (आपूर्ति) पैटर्न दोनों में वैश्विक बदलाव का प्रस्ताव करता है। यह प्रस्ताव भारत के जी20 प्रेसीडेंसी – ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर,’ की थीम के साथ भी निकटता से जुड़ा हुआ है। जो सभी जीवन रूपों की परस्पर संबद्धता को उजागर करता है और इस साझा ग्रह के लिए समान जिम्मेदारी देता है जो इसमें रहते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/G-20-2H25Q.jpg

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीईओ) के श्री गुइसेप डी सिमोन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की सुश्री दिव्या दत्त द्वारा आर्थिक और नीतिगत ढांचों पर  प्रस्तुतियां, जो इस वैकल्पिक मांग-आपूर्ति प्रतिमान के पैमाने और प्रभाव के बारे में एलआईएफई को अपनाने में सक्षम बना सकती हैं, प्रतिनिधियों को डेटा-संचालित दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। सुश्री दत्त ने सर्कुलर इकोनॉमी और क्रॉस-कटिंग नीतिगत बदलावों के संदर्भ में “स्थायी जीवन शैली को आकांक्षात्मक बनाने” के महत्व को भी बताया।

जी20 देशों के प्रतिनिधियों ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 12: ‘जिम्मेदार खपत और उत्पादन’ पर भारत के फोकस का स्वागत किया और स्थानीय वास्तविकताओं और ज्ञान को एकीकृत करने, दायरे और पैमाने को चित्रित करने और इस क्षेत्र में बदलाव को सक्षम और प्रोत्साहित करने वाले नीतिगत उपायों की पहचान करने के लिए विचार-विमर्श किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/G-20-3UWTR.jpg

2023 जी20 नई दिल्ली अपडेट पर सत्र 5 के साथ मूल वार्ता डीडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्ष सुश्री गंभीर की टिप्पणियों और एक प्रस्तुति, परिणाम दस्तावेज़ के लिए संदर्भ की शर्तों पर एक चर्चा, और  डीडब्ल्यूजी के सह-अध्यक्षों की समापन टिप्पणियों के साथ समाप्त हुई।

शाम को, डीडब्ल्यूजी सह-अध्यक्षों ने जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें  डीडब्ल्यूजी के उपक्रमों और भविष्य की बैठकों के लिए समूह की योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया गया। जी20 प्रतिनिधियों ने केंद्र के लॉन में रात्रिभोज के साथ दिन के कार्यक्रम का समापन किया।

सत्रों के बीच,  प्रतिनिधियों ने भारतीय तंदूरी चाय (चाय) के अनूठे स्वाद का  आनंद लिया; जो गर्म तंदूर में कुल्हड़ (मिट्टी का छोटा प्याला) रखने के लिए लोहे के चिमटे का उपयोग करने की प्रक्रिया से अपने  धुएं के स्वाद को आत्मसात करता है।

दो दिनों के गहन विचार-विमर्श के बाद तेजी से बढ़ते शहरी महानगर के बीच प्रतिनिधियों को मुंबई की सांस्कृतिक और हरियाली का अनुभव करने का अवसर प्रदान करने के लिए कल संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में कन्हेरी गुफाओं के भ्रमण की योजना बनाई गई है।

You Might Also Like

New Delhi: ‘उद्धव ठाकरे ने हमसे वादा किया है… अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली : प्रसंस्कृत फलों और सब्जियों के निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में चालू वित्त वर्ष के छह महीनों में 42 % की बढोतरी हुई
DM सविन बंसल का ‘रुद्र रूप’: रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर आधी रात छापा, बच्चों के निवाले पर डाका डालने वालों पर गिरेगी गाज
पश्चिम बंगाल के इस सरकारी मेडिकल कॉलेज ने 40 विद्यार्थियों को किया ‘निष्कासित’, ये रही वजह
खटीमा सामूहिक दुष्कर्म कांड: नैनीताल हाईकोर्ट से आरोपी को बड़ी राहत, पीड़िता के बयानों ने पलटा पूरा मामला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?