By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में कंडारा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में कंडारा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में कंडारा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

The Hill India News
Last updated: September 26, 2024 1:49 pm
The Hill India News
Published: September 26, 2024
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कंडारा में जनता दरबार एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा 50 समस्याओं को दर्ज कराया गया जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

ग्राम पंचायत भवन कंडारा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान क्यूंजा विनीता नेगी ने क्यूंजा में राजकीय पाॅलीटेक्निक स्वीकृत कराने की मांग की। इसी तरह शिक्षक-अभिभावक संघ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में हिन्दी के रिक्त प्रवक्ता पद पर शिक्षक की तैनाती करने तथा उच्छाढुंगी के ग्रामीणों ने सहकारी मिनी बैंक में कार्य प्रणाली ऑनलाइन ढंग से करने की मांग की। कंडारा के ग्रामीणों ने खेल मैदान के विस्तारीकरण व सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। जबकि कंडारा गांव की ही विछना देवी ने अवगत कराया कि अत्यधिक बारिश के कारण उनका आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने इसके लिए मुआवजा दिलाने तथा शांति देवी ने शौचालय निर्माण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रार्थना की। क्यूंजा के ग्रामीण दर्शन सिंह ने स्वतंत्रता सैनानी के नाम पर मोटर मार्ग स्वीकृत करने की मांग की। कंडारा निवासी कुलदीप सिंह भंडारी ने सड़क मार्ग की दुर्दशा के साथ ही सुधारीकरण को लेकर अवगत कराया। इस तरह आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगभग 50 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 20 शिकायतों का मौके पर ही जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव के गरीब, किसान व मातृशक्ति की समस्याओं का उनके क्षेत्र में जाकर ही समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र से अब तक लखपति दीदी योजना के तहत 70 बहिनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी हैं। बताया कि जहां केंद्र सरकार द्वारा 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वहीं राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। अब तक राज्य में 92 हजार बहिनें लखपति दीदी बन गई हैं। इससे साबित होता है कि हम निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि आज प्राप्त शिकायतों का निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर की समस्याओं को लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा। जबकि जिला स्तर की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सैनिक बाहूल्य क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि सरकार हर वर्ग की समस्याओं के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल भी लगाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 23 लोगों को संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवान, शकुंतला जगवाण, सदस्य जिला पंचायत सुमंत नेगी, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, प्रधान कंडारा ज्योति देवी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, प्र. जिला विकास अधिकारी विमल कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट
आंध्र प्रदेश में 2,014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही है, जिसकी कुल लागत 33,540 करोड़ रुपये है -नितिन गडकरी
Uttarakhand: उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर, CM धामी ने दी आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि
उत्तराखंड में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ शुरू होंगे: डिजिटल शिक्षा से आएगा बड़ा बदलाव, चार जिलों का चयन
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता निलंबित, सीएम धामी ने कुमाऊं समीक्षा बैठक में लिया सख्त एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?