By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गलत राह पर चलने से रोक रही थी मां, बेटे ने पेट में मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > गलत राह पर चलने से रोक रही थी मां, बेटे ने पेट में मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार
क्राइमदिल्लीदेशफीचर्ड

गलत राह पर चलने से रोक रही थी मां, बेटे ने पेट में मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार

The Hill India News
Last updated: April 21, 2025 3:33 am
The Hill India News
Published: April 21, 2025
Share
Image Source : ANI
SHARE

नई दिल्ली (द्वारका): दिल्ली के द्वारका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही मां को गोली मार दी। महिला अपने बेटे को अपराध की राह पर चलने से रोक रही थी। घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है, जिनका द्वारका सेक्टर-10 के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके पेट से गोली निकाल दी है।

पुलिस ने आरोपी बेटे अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से देसी पिस्टल (कट्टा) भी बरामद की गई है। आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर है।

घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस को अस्पताल से रात 1:04 बजे सूचना मिली कि एक महिला को गोली लगी है। प्रारंभ में परिवार ने दावा किया कि गोली घर के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलाई थी। लेकिन जब पुलिस घर पहुंची, तो वहां ताजे खून के निशान और गीले पोछे मिले, जिससे सच्चाई सामने आने लगी।

जांच में सामने आया कि गोली घर के अंदर चली थी और मां-बेटे के बीच बहस के दौरान अभिषेक ने अपनी मां पर गोली चला दी। गोली पेट में लगकर कमर में फंस गई थी।

लक्ष्मी देवी अपने बेटे की आपराधिक गतिविधियों से परेशान थीं और अक्सर उसे समझाती थीं कि वह गलत संगत छोड़ दे और हथियार न रखे। लेकिन अभिषेक की जिद और गुस्से के आगे पूरा परिवार चुप हो जाता था। आरोप है कि परिवार ने भी अभिषेक को बचाने के लिए सबूत छुपाने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि रात में ही घर में पोछा लगाया गया था, जो गीला था। इसके अलावा कारतूस का खोखा भी छुपा दिया गया था। पुलिस ने जब सभी से अलग-अलग पूछताछ की, तो बयान असंगत पाए गए और सच्चाई उजागर हो गई।

अभिषेक पर पहले भी कम से कम छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका छोटा भाई यश भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

You Might Also Like

राहुल गाँधी का बड़ा बयान, ‘जेटली मेरे पास आकर बोले-जमीन अधिग्रहण पर मत बोलो नहीं तो…’
Uttarakhand: आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती — मुख्यमंत्री धामी ने जारी किए सख्त निर्देश
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने की भेट
मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, तस्करों से 39 ग्राम हेरोइन, नशे की 85 गोलियां बरामद
Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई बातचीत
TAGGED:accused arrestedmotherson shotstomachwrong path
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?