By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देशभर में मानसून का कहर: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > देशभर में मानसून का कहर: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त
फीचर्डमौसम

देशभर में मानसून का कहर: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

The Hill India News
Last updated: August 14, 2025 3:17 am
The Hill India News
Published: August 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मानसून इस समय अपने उफान पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

Contents
दिल्ली–एनसीआर में भारी बारिश का सिलसिला जारीउत्तर प्रदेश में स्कूल बंद, बाढ़ से जूझते 37 जिलेउत्तराखंड में भूस्खलन, दो लोग लापताहिमाचल प्रदेश: 325 सड़कें बंद, पुल बह गएजम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का खतरातेलंगाना: फ्लाइटें रद्द, ‘रेड अलर्ट’ जारीमौसम विभाग की अपील

दिल्ली–एनसीआर में भारी बारिश का सिलसिला जारी

गुरुवार सुबह से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
दिल्ली–एनसीआर में 16 अगस्त तक अलर्ट जारी किया गया है और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।


उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद, बाढ़ से जूझते 37 जिले

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते लखनऊ में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के 37 जिलों के 1929 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित इलाकों में नावों व राहत टीमों को तैनात किया गया है।


उत्तराखंड में भूस्खलन, दो लोग लापता

ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर घट्टू घाट के पास बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में आकर दो लोग लापता और दो अन्य घायल हो गए। लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से महज 15 मीटर की दूरी पर उफनती गंगा बह रही थी और आशंका है कि लापता लोग नदी में बह गए हों।


हिमाचल प्रदेश: 325 सड़कें बंद, पुल बह गए

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से शिमला व लाहौल-स्पीति जिलों में तबाही मच गई है। कई पुल बह गए, 300 से अधिक सड़कें, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, बंद करनी पड़ीं।
गानवी घाटी में बाढ़ में एक पुलिस चौकी बह गई, जबकि शिमला में बस स्टैंड और आसपास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने कुल्लू के कुर्पन खड्ड और बागीपुल-निरमंड इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और अन्य जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।


जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का खतरा

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में 13 से 18 अगस्त तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। पहाड़ी और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


तेलंगाना: फ्लाइटें रद्द, ‘रेड अलर्ट’ जारी

तेलंगाना में खराब मौसम के कारण हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट कर दी गईं। कोच्चि, चेन्नई, पटना और अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 11 विमानों को दूसरे एयरपोर्ट भेजा गया।
आईएमडी ने तेलंगाना के कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और हैदराबाद सहित कई हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।


मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अलर्ट और चेतावनी को गंभीरता से लें, खासकर पहाड़ी और नदी किनारे के इलाकों में। बाढ़, भूस्खलन और तेज हवाओं की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like

Monsoon Rain: मैदानों में भी टूटा बारिश का महारिकॉर्ड, उत्तराखंड-हिमाचल से लेकर दिल्ली-पंजाब तक भारी वर्षा
पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम में हर महीने ₹5,000 बचाकर बनाएं ₹3.56 लाख का फंड, जानिए पूरा हिसाब
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने निवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पिथौरागढ़ में डंपर ने 11वीं के छात्र को रौंदा, रुड़की में पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की गई जान
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं के साथ आज मीटिंग, कल शुवेंदु अधिकारी से की थी मुलाकात
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?

The Hill India News
The Hill India News
August 24, 2026
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
उत्तराखंड SIR में चौंकाने वाले आंकड़े: 40 हजार से ज्यादा मतदाता लापता, एक व्यक्ति ने दर्ज कराईं 5,906 आपत्तियां
पुलिस के बावजूद आधी रात तक लाठी लेकर पहरा दे रहीं महिलाएं, नशे के खिलाफ थानी गांव में खुद संभाला मोर्चा
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, CM योगी ने साधा निशाना—कहा, ‘भारत की विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं’
सात महीने पहले माता-पिता की हत्या का आरोप, अब इंजेक्शन लगाकर महिला की मौत; प्रेम संबंध विवाद से जुड़ा था मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?