Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डमौसम

बंगाल से गुजरात तक इन 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने रविवार को भी कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। नौ राज्यों के लिए रेड अलर्ट और चार राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। त्रिपुरा और गुजरात में कई दिनों से तेज बारिश हो रही है और यहां बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। त्रिपुरा में हालात चिंताजनक हो चुके हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इन राज्यों में रेड अलर्ट- गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा इसके आलावा इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट- ओडिशा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान

26 अगस्त को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

27 अगस्त को महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, त्रिपुरा और मिजोरम में भी भारी बारिश की संभावना है। गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में मूसलाधार बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है। 28 अगस्त को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड में भी तेज बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724