By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मॉनसून सत्र 2025: विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कसी कमर, ये हैं इंडिया गठबंधन के ‘सात अस्त्र’
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > मॉनसून सत्र 2025: विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कसी कमर, ये हैं इंडिया गठबंधन के ‘सात अस्त्र’
देशफीचर्ड

मॉनसून सत्र 2025: विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कसी कमर, ये हैं इंडिया गठबंधन के ‘सात अस्त्र’

The Hill India News
Last updated: July 19, 2025 3:42 am
The Hill India News
Published: July 19, 2025
Share
Image Source : PTI
SHARE

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे पहले ही सियासी पारा चढ़ गया है। एक ओर मोदी सरकार सत्र को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गया है। विपक्ष इस बार केंद्र के खिलाफ ‘सात तीरों वाला चक्रव्यूह’ रच रहा है, जिनके सहारे वह सरकार को घेरने की पूरी योजना बना चुका है।

Contents
1. बिहार में मतदाता सूची सत्यापन पर सवाल2. बिहार की कानून व्यवस्था पर तीखा वार3. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न4. पहलगाम आतंकी हमला और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल5. लड़ाकू विमानों के नुकसान और विदेश नीति पर उठेंगे सवाल6. अहमदाबाद एअर इंडिया हादसा7. जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब?क्या बोले विपक्षी रणनीतिकार?सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

शनिवार शाम गठबंधन दलों की बैठक में इन मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई और तय किया गया कि कैसे इन सवालों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। जानिए वो सात अहम मुद्दे जिन पर मानसून सत्र में सरकार से जवाब मांगने की तैयारी है:


1. बिहार में मतदाता सूची सत्यापन पर सवाल

बिहार में चल रही वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने पहले से ही मोर्चा खोल रखा है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जहां से चुनाव आयोग को फिलहाल राहत मिल गई, लेकिन विपक्ष का कहना है कि इससे मतदाता अधिकारों का हनन हो सकता है।


2. बिहार की कानून व्यवस्था पर तीखा वार

चुनाव से ठीक पहले बिहार में बढ़ते अपराध और प्रशासनिक विफलताओं को विपक्ष एक बड़ा मुद्दा बना रहा है। कांग्रेस और अन्य दल लगातार नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि राज्य में सुशासन है या ‘जंगल राज’ लौट आया है।


3. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न

राहुल गांधी और ममता बनर्जी जैसे विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सीधे आरोप लगाए हैं। राहुल ने आयोग को “बीजेपी की कठपुतली” कहा, जबकि ममता ने यहां तक कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की “दलाली” कर रहा है।


4. पहलगाम आतंकी हमला और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल

विपक्ष का कहना है कि पहलगाम हमले में दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कांग्रेस का आरोप है कि “26 मांगों का सिंदूर उजाड़ने वालों” को सजा देने का वादा अधूरा है। इस मुद्दे पर संसद में जोरदार बहस की तैयारी है।


5. लड़ाकू विमानों के नुकसान और विदेश नीति पर उठेंगे सवाल

ऑपरेशन सिंदूर में सैन्य संसाधनों, विशेषकर लड़ाकू विमानों के नुकसान को लेकर विपक्ष जवाब चाहता है। राहुल गांधी पहले ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चुप्पी पर सवाल उठा चुके हैं। विपक्ष इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर प्रस्तुत कर सकता है।


6. अहमदाबाद एअर इंडिया हादसा

एअर इंडिया की उड़ान के हादसे पर विपक्ष सरकार से पूछेगा कि जांच कहां तक पहुंची है। प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठ रहे सवालों को आधार बनाकर विपक्ष पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करेगा।


7. जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा कब?

यह एक पुराना लेकिन संवेदनशील मुद्दा है। महागठबंधन जम्मू-कश्मीर को पुनः पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को सत्र में प्रमुखता से उठाने की रणनीति बना रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने अब तक सिर्फ वादे किए, जमीन पर कुछ नहीं किया।


क्या बोले विपक्षी रणनीतिकार?

बैठक में शामिल एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, “यह सत्र सिर्फ बहस का नहीं बल्कि जवाबदारी तय करने का है। जनता जानना चाहती है कि इतने गंभीर मुद्दों पर सरकार की नीति और नीयत क्या है।”


सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

हालांकि सरकार की ओर से इन मुद्दों पर औपचारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बीजेपी और सहयोगी दल इन मुद्दों पर अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए तैयार हैं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ किया है कि सरकार हर सवाल का जवाब देगी लेकिन हंगामे की राजनीति नहीं चलेगी।

अब देखना यह होगा कि मानसून सत्र जनहित में मुद्दों पर आधारित बहस के लिए जाना जाएगा या फिर राजनीतिक शोरगुल में खो जाएगा।

You Might Also Like

Weather Update: देशभर में ‘कोल्ड टॉर्चर’, 21 राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों से मैदान तक रिकॉर्ड तोड़ रही ठंड
दिल्ली में दिल दहला देने वाला कांड: IRS अधिकारी की बेटी से रेप के बाद हत्या, आरोपी के खुलासों ने हिला दिया देश
महाराष्ट्र में पनीर पर बड़ा फैसला: अब रेस्टोरेंट को बताना होगा असली है या ‘एनालॉग’, ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी रोक
Uttarakhand: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएँ, विधायक और जिलाधिकारी ने दिए आश्वासन
कोहरे का कहर: देश में ठंड से जनजीवन बेहाल, भारतीय रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक; 74 ट्रेनें लेट, देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

मैं जो देखकर लौटा, उसे कभी नहीं भूलूंगा’: जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता अमोल पराशर, छात्रों की उम्मीद और संघर्ष की सुनाई आंखोंदेखी

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
संसद में आज फिर टकराव के आसार: काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध, मॉनसून सत्र के तीसरे दिन हंगामे की पूरी तैयारी
“हम कभी नहीं भूलेंगे…” चीन ने भारतीय सेना को कहा धन्यवाद, रिश्तों में नई गर्माहट का बड़ा संकेत
मौसम का महाप्रकोप: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी ठप, चारधाम यात्रा पर भी संकट; पहाड़ों में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
गूगल प्ले स्टोर पर भी साइबर ठगी का जाल! फर्जी ऐप से लाखों की ठगी, Google इंडिया हेड पर केस दर्ज; जानिए कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से
ट्रंप का बड़ा टैरिफ दांव: अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं पर 200% शुल्क की तैयारी, भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती
CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?