Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डविदेश

भीषण भूस्खलन से जॉर्जिया की हालत हुई जर्जर, 7 लोगों की मौत और 30 से अधिक लापता

मूसलाधार बारिश ने यूरोपीय देश जॉर्जिया में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इससे बड़े पैमाने पर लोगों की मौतें हुई हैं। साथ सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं और काफी संख्या में लोग लापता हुए हैं। अधिकांश लोगों के घर, दुकान, कारोबारी संस्थान या तो पानी में डूब गए हैं या फिर बह गए हैं। रही-सही कसर भूस्खलन पूरा कर दे रहा है। इससे लोगों की जिंदगी नर्क बन चुकी है। जॉर्जिया में एक ऐसे ही हाहाकारी भूस्खलन से हलचल मच गई है। इसमें आरंभिक तौर पर 7 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

यह भूस्खलन पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया के पहाड़ों में स्थित एक रिसॉर्ट क्षेत्र में हुआ है। भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। खबरों के मुताबिक यह भूस्खलन राजधानी त्बिलिसी से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित शोवी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुआ। यह शोवी क्षेत्र अपने खनिजों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए लोकप्रिय है और इसमें कॉटेज और छोटे होटल हैं।

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाश्विली ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर भूस्खलन की त्रासदी देखी। पीएम ने कहा कि मरने वालों की संख्या सात है। राहत और बचाव दल जुटे हैं। 30 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं जॉर्जिया की स्थानीय मीडिया की खबरों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि भूस्खलन के बाद से लगभग 35 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724