By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > Uncategorized > उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

The Hill India News
Last updated: July 24, 2026 4:29 pm
The Hill India News
Published: July 24, 2026
Share
Image Source : FILE
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ आईएएस (IAS) एवं आईएफएस (IFS) अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों से पूर्व में संभाले जा रहे विभाग वापस लेकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व दिया गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती वाले पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार बृजेश कुमार संत (IAS-2006) को सचिव आबकारी विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डॉ. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय (IAS-2007) को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में ज्योति यादव (IAS-2009) को सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) नियुक्त किया गया है। युगल किशोर पंत (IAS-2009) को सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009) को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले उनके पास गन्ना विकास एवं चीनी, पेयजल तथा सचिवालय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।

तबादला सूची में डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) को पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभिषेक रुहेला (IAS-2015) को राज्य संपत्ति विभाग में अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर तत्काल नई तैनाती वाले पदों का कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण शासन को उपलब्ध कराएं। यह प्रशासनिक फेरबदल शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्य बदलाव एक नजर में
बृजेश कुमार संत – सचिव, आबकारी विभाग
डॉ. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय – सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी विभाग
ज्योति यादव – सचिव, विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)
युगल किशोर पंत – सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग
रणवीर सिंह चौहान – सचिव, वित्त विभाग
डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) – विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग
अभिषेक रुहेला – अपर सचिव, राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी

You Might Also Like

अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर दी जाएगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी
रोनाल्डो ने किया सलमान खान को इग्नोर, वायरल Video को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नई दिल्ली :पीएमएसएसवाई के तहत 22 नए एम्स और 75 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के लिए परियोजनाएं शुरू की गईं-. मनसुख मंडाविया
उत्तराखण्ड : जनपद अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस उसमें लगभग 45 लोग सवार थे, कई लोगों की मौत की आशंका
नासिक TCS कांड: ‘ब्लैक मैजिक’ और धर्मांतरण साजिश के आरोपों से हड़कंप, दानिश का मोबाइल अनलॉक—जांच में खुल सकते हैं कई बड़े राज
TAGGED:#uttarakhandnews
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?