By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : मंत्री सतपाल महाराज ने धैर्य के साथ जवाब देकर विपक्ष को सदन में किया धराशायी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : मंत्री सतपाल महाराज ने धैर्य के साथ जवाब देकर विपक्ष को सदन में किया धराशायी
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखण्ड : मंत्री सतपाल महाराज ने धैर्य के साथ जवाब देकर विपक्ष को सदन में किया धराशायी

The Hill India Desk
Last updated: March 15, 2023 5:01 pm
The Hill India Desk
Published: March 14, 2023
Share
SHARE

Maharaj defeated the opposition in the House by answering with patience

उत्तराखण्ड विधानसभा के प्रथम सत्र 2023 के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे और प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष द्वारा दागे गए सवालों का बडे़ ही धैर्य के साथ बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को धराशायी कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक विरेंद्र कुमार लोक ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से प्रश्न किया कि सरकार राज्य के छतिग्रस्त मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए क्या कर रही है और राज्य में कितने मार्ग गड्ढों से क्षतिग्रस्त थे। इसके अलावा विपक्ष के विधायक प्रीतम सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में कितनी श्रेणियों के मोटर मार्ग विद्यमान हैं और किस श्रेणी के मोटर मार्गो पर सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया है। विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शीतकाल के पश्चात कुल क्षेत्र 659 मार्ग गड्ढों से क्षतिग्रस्त थे।

राज्य में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पुल 8436 मार्गों के सापेक्ष सुगम यात्रा के दृष्टिगत मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने हेतु 659 मार्गों के 3086 किलोमीटर लंबाई में पैच मरम्मत कार्य का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 911 किमी लंबाई में माह फरवरी, 2023 तक पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया है तथा अवशेष 2175 किमी लंबाई में पैच मरम्मत कार्य मार्च, 2023 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है और अप्रैल माह में भी कार्यवाही कर दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में लोक निर्माण विभाग के अधीन क्षतिग्रस्त 903 राजमार्ग के लक्ष्य के सापेक्ष 244, मुख्य मार् मेजर डिस्टिक रोड के 421 के लक्ष्य के सापेक्ष 92, अन्य जिला मार्ग लक्ष्य 275 के सापेक्ष 78 और ग्रामीण मार्ग के लक्ष्य के 1344 के सापेक्ष 426 मार्गो को शीत ऋतु के पश्चात गड्ढा मुक्त किया गया है जबकि अन्य कार्यों के लिए अनुबंध कर लिए गए हैं और कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है।

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मामले में जहां लोनिवि मंत्री ने विपक्ष को सदन में निरुत्तर कर दिया वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य बृज भूषण गैरोला ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से जानना चाहा कि उत्तरकाशी पंचकोसी यात्रा ट्रैक रूट को विकसित करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री ने सदन को बताया कि पर्यटन की दृष्टि से इस हेतु काफी सहायता पहुंचाई गई है।उन्होंने कहा कि 2006 और 2007 में पौराणिक पंचकोसी यात्रा में बासूंगा विकासखण्ड भटवाडी में बडेथी चुंगी से नालूखाला तक 1.30 लाख की लागत से पी.सी. मार्ग एवं रेलिंग का कार्य करवाने के साथ साथ 2014-15 में ग्राम सल्डा से पंचकोसी वारुणी क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर के पास चार दीवारी का काम किया गया है।

इतना ही नहीं अभी तक उक्त यात्रा मार्ग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिला योजना के अंतर्गत 11. 78 लाख की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से टिहरी मेगा पर्यटन सर्किट योजना के अंतर्गत टिहरी बांध की झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2.30 करोड़ की लागत से एक बार्ज का क्रय भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि झील प्रभावित क्षेत्र के किन्ही गांवों में जनसंपर्क मार्ग की समस्या है तो इस संबंध में टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग के माध्यम से ही मार्ग अथवा अन्य बार्ज की व्यवस्था के संबंध में विचार किया जा सकेगा।

प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त नेहरों की मरम्मत के सवाल के बारे में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग की 38 नहरें निर्मित हैं, जिनमें से 17 नहरें क्षतिग्रस्त हैं जिनमें से 13 छतिग्रस्त नेहरों की मरम्मत हेतु 1392.95 लाख योजनाएं बनाई जा चुकी हैं तथा चार नेहरू पर निर्माण कार्य चल रहा है।

You Might Also Like

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में खनन माफियाओं के दो गुटों में भीषण संघर्ष, चले तमंचे-लाठी-डंडे और तलवारें
उत्तराखंड में SIR पर घमासान: मस्जिदों में ’40 साल पुराने कागजों’ के पोस्टर, डेमोग्राफी और वोटर लिस्ट पर छिड़ी सियासी जंग
उत्तराखंड में एलिवेटेड रोड व रिंग रोड प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए कार्य में तेजी के निर्देश
आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा- मुख्यमंत्री धामी
Uttarakhand: CM धामी ने लिया ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों का जायजा, मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन
TAGGED:Cabinet Minister Satpal MaharajUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?