By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई, गौरीकुंड के पास पहाड़ी दरकने से बंद हुआ पैदल मार्ग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई, गौरीकुंड के पास पहाड़ी दरकने से बंद हुआ पैदल मार्ग
उत्तराखंडफीचर्ड

केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई, गौरीकुंड के पास पहाड़ी दरकने से बंद हुआ पैदल मार्ग

The Hill India News
Last updated: July 26, 2025 1:07 pm
The Hill India News
Published: July 26, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर मौसम की मार के चलते बाधित हो गई है। गौरीकुंड के पास देर रात हुए भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग पर भारी मलबा और चट्टानें गिर गईं, जिससे यात्रा पूरी तरह से ठप हो गई। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से केदारनाथ की ओर यात्रा को रोक दिया है और स्थिति सामान्य होने तक गौरीकुंड से आगे किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Contents
रात साढ़े तीन बजे टूटी पहाड़ी, मची अफरा-तफरीरेस्क्यू ऑपरेशन चला पूरी रात, दोपहर बाद बहाल हुआ मार्गएसपी बोले– लगातार मॉनिटरिंग जारी, अब कोई आगे नहीं जाएगाप्रशासन सतर्क, आगे भी खराब मौसम की चेतावनी

रात साढ़े तीन बजे टूटी पहाड़ी, मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार देर रात करीब 3:30 बजे हुआ, जब अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे पैदल रास्ते पर जा गिरा। उस समय अंधेरा और सन्नाटा था, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण धाम की ओर जा रहे और लौट रहे यात्रियों को बीच रास्ते में फंसना पड़ा।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला पूरी रात, दोपहर बाद बहाल हुआ मार्ग

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने रातभर राहत व बचाव कार्य चलाया। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे के आसपास रास्ते को आंशिक रूप से पैदल आवाजाही के लिए खोला जा सका। इसके बाद धीरे-धीरे धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षाबलों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एसपी बोले– लगातार मॉनिटरिंग जारी, अब कोई आगे नहीं जाएगा

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया और सभी राहत एजेंसियों को मौके पर भेजा गया। सुरक्षाबलों ने यात्रियों को हाथ पकड़कर और सहारा देकर बाहर निकाला। फिलहाल मार्ग को लेकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और जब तक सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं होती, तब तक किसी को गौरीकुंड से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

प्रशासन सतर्क, आगे भी खराब मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना अनुमति यात्रा न करें और मौसम व मार्ग की स्थिति की पुष्टि के बाद ही यात्रा शुरू करें। मौके पर पुलिस, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

You Might Also Like

PM मोदी ने वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- पीड़ितों के साथ पूरा देश खड़ा है…
आतंक पर प्रहार, अब पाकिस्तान में शरण लेने वाले 400 से अधिक आतंकियों की संपत्ति होगी जब्त
उत्तराखंड : छात्रों को मिलेगी मुफ्त पुस्तक, ये अफसर स्कूलों में बांटेगें किताबें
देहरादून में बारिश का भारी कहर, नदी में समा गई डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग
सहभागिता से सशक्तीकरण: उत्तराखंड में ‘जनता का बजट’ तैयार करेंगे CM धामी; पौड़ी के रांसी में भविष्य के रोडमैप पर महामंथन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs NZ 4th ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे में बड़ा उलटफेर! कीवी टीम ने किए 6 बदलाव, भारत की प्लेइंग-11 में भी 3 नए चेहरे शामिल; श्रेयस अय्यर ने पहली बार संभाली कप्तानी

The Hill India News
The Hill India News
November 13, 2026
अंकिता भंडारी के परिवार को मिले सरकारी अनुदान पर सियासी संग्राम! भाजपा विधायक के बयान से भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- क्या पैसों से खरीद लिया जाएगा परिवार का मुंह?
बेटियों की सरकारी योजना में भी फर्जीवाड़ा! हरिद्वार के लक्सर में नंदा गौरा योजना के 28 आवेदन जांच में पकड़े गए, आय प्रमाणपत्रों से हुई छेड़छाड़; अब आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
दिल्ली में संगठित अपराध और ड्रग्स माफिया पर अमित शाह का बड़ा प्रहार! पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बनेगी नई रणनीति
किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी चिंता! पेट्रोलिंग पर निकले दो SPO रहस्यमय तरीके से लापता, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; कुलगाम में CRPF चौकी पर आतंकियों की फायरिंग से तीन जवान घायल
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना? भारत में रहते हुए पहली बार दूतावास से मांगा नया पासपोर्ट और NID, वकीलों ने लिखा पत्र; दिसंबर में वतन वापसी की चर्चा तेज
भारत के खिलाफ सीरीज बचाने की जंग में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका! लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर, तीसरे वनडे से पहले टीम में बड़ा बदलाव
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं! मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक आग का तांडव, तीन शहरों में 18 लोगों की दर्दनाक मौत; मासूम बच्चों समेत कई जिंदगियां खत्म
उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, पीएम मोदी का बड़ा संदेश—’विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की पूरी क्षमता रखता है देवभूमि’
सरहद पर जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन सीमा पर मनाई दिवाली; बोले- आधुनिक तकनीक से बड़ी सैनिकों की हिम्मत और अनुशासन की ताकत!
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?