By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कर्नाटक : KMF का टर्नओवर जो 1975 में 4 करोड़ रूपये था वो अब बढ़कर 25000 करोड़ हो गया है, जिसका 80% किसानों के खाते में जाता है- अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > कर्नाटक : KMF का टर्नओवर जो 1975 में 4 करोड़ रूपये था वो अब बढ़कर 25000 करोड़ हो गया है, जिसका 80% किसानों के खाते में जाता है- अमित शाह
देशफीचर्ड

कर्नाटक : KMF का टर्नओवर जो 1975 में 4 करोड़ रूपये था वो अब बढ़कर 25000 करोड़ हो गया है, जिसका 80% किसानों के खाते में जाता है- अमित शाह

The Hill India News
Last updated: December 30, 2022 1:39 pm
The Hill India News
Published: December 30, 2022
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया

अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री  जी के साथ खड़ा है

260 करोड़ रुपये की लागत से आज जिस मेगा डेयरी का उद्घाटन हुआ है वह प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध प्रोसेस करेगी और बाद में इसे 14 लाख लीटर प्रतिदिन ले जाने की क्षमता है, जब 10 लाख लीटर दूध प्रोसेस होता है तो लाखों किसानों के घर में खुशहाली पहुंचती है

आज कर्नाटक में 15,210 विलेज लेवल कोऑपरेटिव डेयरी हैं जिनमें प्रतिदिन लगभग 26.22 लाख किसान अपना दूध पहुंचाते हैं और 16 डिस्ट्रिक्ट लेवल डेयरी के माध्यम से 26 लाख किसानों के खाते में हर रोज 28 करोड़ रुपये जाते हैं

KMF का टर्नओवर जो 1975 में 4 करोड़ रूपये था वो अब बढ़कर 25000 करोड़ हो गया है, जिसका 80% किसानों के खाते में जाता है

सरकार ने तय किया है कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय अगले 3 साल में देश की हर पंचायत में प्राइमरी डेयरी की स्थापना करेंगे, इसकी पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है

इससे 3 साल में देशभर में ग्रामीण स्तर पर 2 लाख प्राइमरी डेयरी बनाई जाएंगी जिनके माध्यम से देश के किसानों को श्वेत क्रांति के साथ जोड़कर भारत दुग्ध क्षेत्र में बड़ा निर्यातक बनेगा

गुजरात में श्वेत क्रांति ने किसानों की किस्मत बदल दी है और अमूल के माध्यम से लगभग 36 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में सालाना 60 हज़ार करोड़ रुपये जाते हैं

अमूल और नंदिनी मिलकर कर्नाटक के हर गांव में प्राइमरी डेयरी स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे और 3 साल में कर्नाटक में एक भी ऐसा गांव नहीं होगा जहां प्राइमरी डेयरी नहीं होगी

बोम्बई सरकार DBT के माध्यम से प्रतिवर्ष ₹ 1250 करोड़ दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों के खाते में देने का काम कर रही है, साथ ही क्षीरभाग्य योजना से बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए 51,000 सरकारी स्कूलों के 65 लाख बच्चों व 64,000 आंगनवाड़ियों में 39 लाख बच्चों को दूध दिया जाता है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  आदिचुनचनागिरी महासमस्थान मठ, मांड्या के 72वें स्वामी श्री श्री श्री निर्मलानंदनाथ महास्वामी जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री  बसवराज बोम्मई, पूर्व प्रधानमंत्री  एचडी देवेगोड़ा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही देश के किसानों ने कृषि मंत्रालय से अलग एक सहकारिता मंत्रालय की मांग की थी उस समय अगर इस पर किसी ने काम किया होता तो आज भारत के किसानों की स्थिति अलग होती। उन्होने कहा की वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होने एक अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन कर किसानों के विकास का रास्ता प्रशस्त किया। श्री शाह ने कहा कि वे मांड्या मेगा डेयरी के उद्घाटन मंच से देश भर के कोऑपरेटिव कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि भारत सरकार का यह निर्णय है कि अब सहकारिता के साथ अन्याय नहीं होगा।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि 260 करोड़ रुपये की लागत से आज जिस मेगा डेयरी का उद्घाटन हुआ है वह प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध प्रोसेस करेगी और डेयरी की बाद में इसे 14 लाख लीटर प्रतिदिन ले जाने की क्षमता है। उन्होने कहा कि जब 10 लाख  लीटर दूध प्रोसेस होता है तो लाखों किसानों के घर में खुशहाली पहुंचती है। श्री शाह ने कहा कि आज कर्नाटक देशभर के उन राज्यों में है जहां सहकारिता डेयरी बहुत बढ़िया तरीके से काम कर रही है। आज कर्नाटक में 15,210 विलेज लेवल कोऑपरेटिव डेयरी हैं जिनमें प्रतिदिन लगभग 26.22 लाख किसान अपना दूध पहुंचाते हैं और 16 डिस्ट्रिक्ट लेवल डेयरी के माध्यम से 26 लाख किसानों के खाते में हर रोज 28 करोड़ रुपये जाते हैं।

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में 1975 में प्रतिदिन 66000 किलो दूध प्रोसेसिंग किया जाता था और आज प्रतिदिन 82 लाख किलो मिल्क प्रोसेस किया जाता है और कुल टर्नओवर का 80% किसान के हाथ में जाता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि गुजरात में श्वेत क्रांति ने किसानों की किस्मत बदल दी है और अमूल के माध्यम से लगभग 36 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में सालाना 60 हज़ार करोड़ रुपये जाते हैं। उन्होने कहा कि वे कर्नाटक के सभी किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अमूल और नंदिनी मिलकर कर्नाटक के हर गांव में प्राइमरी डेयरी स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे और 3 साल में कर्नाटक में एक भी ऐसा गांव नहीं होगा जहां प्राइमरी डेयरी नहीं होगी। श्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ने यह तय किया है कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय अगले 3 साल में देश की हर पंचायत में प्राइमरी डेयरी की स्थापना करेंगे और इसकी पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। उन्होने कहा कि इससे 3 साल में देशभर में ग्रामीण स्तर पर 2 लाख प्राइमरी डेयरी बनाई जाएंगी जिनके माध्यम से देश के किसानों को श्वेत क्रांति के साथ जोड़कर भारत दुग्ध क्षेत्र में बड़ा निर्यातक बनेगा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन को हर प्रकार का तकनीकी, कोऑपरेटिव सेक्टर का सपोर्ट और अमूल की समग्र कार्य पद्धति का सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा और उसकी सभी प्रकार की जरूरतों को सहकारिता मंत्रालय द्वारा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात और कर्नाटक मिलकर पूरे देश के दुग्ध उत्पादक किसानों के कल्याण के लिए बहुत काम कर सकते हैं। श्री शाह ने बोम्मई सरकार द्वारा प्रति  लीटर 5 रुपए डीबीटी के माध्यम से वर्ष में 1250 करोड़ रुपए सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में भेज कर दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों की बहुत बड़ी मदद करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोम्बई सरकार DBT के माध्यम से प्रतिवर्ष ₹ 1250 करोड़ दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों के खाते में देने का काम कर रही है, साथ ही क्षीरभाग्य योजना से बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए 51,000 सरकारी स्कूलों के 65 लाख बच्चों व 64,000 आंगनवाड़ियों में 39 लाख बच्चों को दूध दिया जाता है। श्री अमित शाह ने मांड्या दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष को डेयरी के माध्यम से मांड्या जिले के सभी किसानों की इनकम में बढ़ोतरी करने के प्रयासों को लेकर शुभकमनाएं दीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005XS23.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H48Y.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004XQFI.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IXLC.jpg

You Might Also Like

IPL 2024: शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अब टीम में करेंगे हार्दिक वाला काम
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ, ओंकारेश्वर मंदिर में भुकुंट भैरव पूजा के साथ शुरू हुई पवित्र परंपरा, कल रवाना होगी डोली
Earthquakes: ताइवान में आ रहे है अब लगातार भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत
पुणे : सैनिकों की तरह किसान भी वंदनीय, देश का पेट भरने के लिए करते हैं त्याग- कृषि मंत्री
लातूर कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी हत्याकांड: झगड़े में छात्र की मौत, छह गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘राहुल गांधी झूठ की गूंज, कांग्रेस नाराज फूफा’, सीएम धामी का पलटवार; बोले- ‘उत्तराखंड की जमीन हरी घास नहीं, कोई भी आकर चर जाए’

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, 70 लाख रुपये की घोषणा! FIA की 2026 रेड बुक में आतंकी सरगना का नाम शामिल, पुराने दावों पर उठे सवाल
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने छीनी तीन जिंदगियां! प्रसव के लिए 3 जिलों में भटकती रही गर्भवती, अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद मां और जुड़वा बच्चों की मौत
‘अगर सारी बातें खोल दूं तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, चवन्नी वाले बयान से गरमाई सियासत
उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का सत्र; गैरसैंण को लेकर भी बढ़ी उम्मीद
दिशा सालियान केस में CBI की FIR से मचा बड़ा सियासी भूचाल, उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नामों का जिक्र; गैंगरेप की धारा ने बढ़ाई सनसनी
गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोका ‘राजमहल क्रूज’ का सफर! भागलपुर में फंसा आलीशान क्रूज, 9 विदेशी पर्यटकों को ट्रेन से सुरक्षित पटना भेजा गया
हरीश रावत के इस्तीफे से उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल! अब ‘Bigg Boss’ खड़गे से करेंगे मुलाकात, गोदियाल को भी भेजेंगे चिट्ठी
BRICS Summit खत्म, PM मोदी का बड़ा संदेश- टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार बनाना गलत, दुनिया के विकास पर पड़ता है असर
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?