By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पुंछ में पाक गोलाबारी में भारतीय जवान शहीद, ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर तनाव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पुंछ में पाक गोलाबारी में भारतीय जवान शहीद, ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर तनाव
देशफीचर्ड

पुंछ में पाक गोलाबारी में भारतीय जवान शहीद, ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर तनाव

The Hill India News
Last updated: May 8, 2025 2:52 am
The Hill India News
Published: May 8, 2025
Share
SHARE

जम्मू : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पीओके और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई मिसाइल कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने पुंछ और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना के लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए। शहीद जवान हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले थे।

Contents
गंभीर रूप से घायल होने के बाद ली अंतिम सांससुरक्षा उपाय: सीमावर्ती गांव खाली कराए गए

गंभीर रूप से घायल होने के बाद ली अंतिम सांस

मंगलवार रात पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान लांस नायक दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। भारतीय सेना ने जवान की शहादत की पुष्टि की है।
शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को पलवल स्थित उनके पैतृक गांव रवाना किया गया है, जहां उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Lance Naik Dinesh Kumar of 5 Field Regiment laid down his life on 07 May during Pakistan Army shelling.
We also stand in solidarity with all victims of the targeted attacks on innocent civilians in Poonch Sector: Indian Army’s White Knight Corps pic.twitter.com/l1ICtpQj4A

— ANI (@ANI) May 7, 2025

सेना के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से पुंछ, राजौरी, बारामूला और कुपवाड़ा के अग्रिम गांवों पर मोर्टार और भारी गोलाबारी की गई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। कई नागरिक मकानों को भी नुकसान पहुँचा है।

सुरक्षा उपाय: सीमावर्ती गांव खाली कराए गए

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सांबा जिले के डिच क्षेत्र और आसपास के सभी सीमावर्ती गांवों को खाली करा लिया है। बुधवार शाम लगभग 4 बजे स्थानीय प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की गई।
सुरक्षा बलों और प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी शिविरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे। इनमें लश्कर, जैश और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के ठिकाने तबाह किए गए।

भारत की यह कार्रवाई संयमित, लक्षित और जिम्मेदाराना मानी जा रही है, जो न केवल आतंकवाद के खिलाफ उसकी ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है, बल्कि सीमा पार की धमकियों का सटीक उत्तर भी है।

You Might Also Like

Monsoon Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, दशहरे पर कई राज्यों में बरसेंगे बादल
असम में वायुसेना का सुखोई-30MKI क्रैश में देश ने खोये दो जांबाज पायलट, कार्बी आंगलॉन्ग के जंगलों में मिला मलबा
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 490 अंक टूटा, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
New Delhi: कानून लिव-इन रिलेशनशिप को विवाह के तौर पर मान्यता नहीं देता: केरल हाई कोर्ट
UP: बरेली में प्लॉट कब्जे को लेकर दो गुटों में हिंसा, आगजनी-पथराव और एक घंटे तक गरजी बंदूकें
TAGGED:Indian jawan martyredLOCOperation SindoorPak shelling in Poonch
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलेंगे या रहेगा प्रतिबंध? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का नाम लेकर दिया बड़ा संदेश

The Hill India News
The Hill India News
October 29, 2026
उत्तराखंड में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का बड़ा खुलासा! 21 दिन में 45,453 कॉल, SIP कनेक्शन से ILD गेटवे बाईपास का शक; STF ने आरोपी नईमुद्दीन को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड में अर्नब साइक्लोन के असर से बदलेगा मौसम! 30 अक्टूबर को 4 जिलों में भारी बारिश, आंधी-बिजली और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
रेखा आर्या–गिरधारी लाल विवाद में नया मोड़! गिरफ्तारी पर रोक और मुकदमा रद्द कराने पहुंचे हाईकोर्ट, फिलहाल नहीं मिली राहत
2027 चुनाव से पहले हरीश रावत का बड़ा सियासी संकेत! खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, बोले- पार्टी जहां कहेगी, वहीं से उतरूंगा मैदान में
गैरसैंण विधानसभा सत्र में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, बर्तनों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट तक पहुंचे UKD कार्यकर्ता
देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोकी गई रैली
एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वालों को झटका! अब पार्किंग के भी देने होंगे पैसे, दोपहिया के ₹20 और कार के ₹40 शुल्क; व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
बदरी-केदार धाम पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, परिवार संग किए दर्शन; स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि बनाने का दिया संदेश
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?