By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: असम: भारत, दुनिया का सर्वाधिक जीवंत लोकतंत्र है; हममें से कुछ लोग अपने लोकतंत्र की निंदा क्यों करते हैं – उपराष्‍ट्रपति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > असम: भारत, दुनिया का सर्वाधिक जीवंत लोकतंत्र है; हममें से कुछ लोग अपने लोकतंत्र की निंदा क्यों करते हैं – उपराष्‍ट्रपति
देशफीचर्डशिक्षा

असम: भारत, दुनिया का सर्वाधिक जीवंत लोकतंत्र है; हममें से कुछ लोग अपने लोकतंत्र की निंदा क्यों करते हैं – उपराष्‍ट्रपति

The Hill India News
Last updated: May 3, 2023 2:27 pm
The Hill India News
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि समाज में भागीदारी, समानता और प्रगति लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी और रूपांतरकारी तंत्र है। उन्होंने रेखांकित किया कि लोगों की शिक्षा के अतिरिक्‍त सामाजिक परिस्थितियों को कोई नहीं बदल सकता है।

आज असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने छात्रों से “परिवर्तन के एजेंट“ बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्र 2047 में अपनी स्‍वाधीनता की शताब्दी  मनाएगा, आप उसी भारत के निर्माता और योद्धा हैं।

धनखड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ गुरु है और भय सबसे बड़ा शत्रु। उन्‍होंने कहा कि विद्यार्थी बड़े सपने देखें और कभी भी तनावग्रसित न हों। उन्होंने कहा, “सपने देखो लेकिन सिर्फ सपने देखने वाले ही न बनो, एक कर्ता की भांति कर्म के बल पर सपनों को पूरा करो।”

आठ पूर्वोत्तर राज्यों को भारत की “अष्ट लक्ष्मी” के रूप में प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के विकास और योगदान के बिना, भारत का विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने इन क्षेत्रों की भाषाई विविधता और साहित्यिक परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में काम करने के लिए डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी भाषाओं का संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे हजारों वर्षों में विकसित हुई हैं।

अमृत काल में भारत की मुख्यधारा की कथा में पूर्वोत्तर को शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने हमारे इतिहास और स्‍वाधीनता संग्राम में पूर्वोत्तर के गुमनाम योद्धाओं के योगदान को उजागर करने के लिए एनसीईआरटी और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) की प्रशंसा की।

सरकार द्वारा पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के भौतिक, सामाजिक और डिजिटल मूलभूत ढांचे के सुधार पर ध्‍यान केंद्रित किए जाने की सराहना करते हुए  धनखड़ ने कहा कि पूर्वोत्तर अवसरों की भूमि के रूप में उभर रहा है। उन्‍होंने विभिन्न परियोजनाओं – बोगीबील रेन-कम रोड ब्रिज, 375 सड़क परियोजनाएं,  हवाई अड्डों की संख्‍या 9 से बढ़ाकर 17 करने और 190 नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापित किए जाने की प्रशंसा की।  उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को परिलक्षित करने के लिए नए रास्ते और परिदृश्य उपलब्ध हैं।

भारत की विकास गाथा को ‘अनवरत’ बताते हुए  उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि दशक के अंत तक  हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। 99.9  प्रतिशत भारतीयों को डिजिटल आईडी (आधार),  जनधन आधार और मोबाइल (जेएएम ट्रिनिटी), मुद्रा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रदान करने जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी भारत के विश्वस्तरीय डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की है और इसे अन्य देशों के लिए एक आदर्श बताया है।

भारत को लोकतंत्र की जननी और दुनिया का सबसे जीवंत लोकतंत्र बताते हुए उपराष्ट्रपति ने सवाल किया कि हममें से कुछ देश के भीतर और बाहर हमारे लोकतंत्र की निंदा क्यों करते हैं? उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भारत में किसी भी तरह की चुप्पी के अधीन नहीं है।

संसद को हमारे लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए उपराष्ट्रपति ने बलपूर्वक कहा कि यह एक ऐसा मंच है जहां जनहित के मुद्दों पर बहस, विचार-विमर्श, चर्चा और निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक व्यवधान,  संस्थानों और प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान और विश्वास का भाव कम करता है। इसलिए उन्होंने एक इकोसिस्‍टम बनाने का आह्वान किया ताकि हमारे सांसद, संविधान के संस्थापकों की मूल भावना के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करें।

धनखड़ ने उतीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अपने गुरुओं और अपने अल्मा-मेटर को न भूले। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के पूर्व छात्रों के रूप में आपको अपने विश्वविद्यालय के कल्याण के लिए किसी भी रूप में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने असम की प्रतिष्ठित विभूतियों को डॉक्टर ऑफ साइंस और को डी. लिट डिग्री (मानद उपाधि) से सम्‍मानित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर असम के राज्यपाल और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गुलाब चंद कटारिया, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हि‍मंत बिस्वा सरमा,  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और श्रम और रोजगार राज्य मंत्री  रामेश्वर तेली और असम सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. रानोज पेगू भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्‍त डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जितेन हजारिका, बोर्ड के सदस्य, निदेशक, संकाय, कर्मचारी, विद्यार्थी और छात्रों के पारिवारिक सदस्‍य भी मौजूद थे।

Image

Image

You Might Also Like

फार्मा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को ‘गिफ्ट-ट्रिप’ समेत कई अन्य सुविधाएं देने पर, सरकार ने लगाया बैन
Uttarakhand: उद्यान विभाग का एक और कारनामा, 17 हजार पॉली हाउसों के निर्माण की योजना, बजट के बावजूद भी लटकी अधर में
नई दिल्ली : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव,
शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ मिनटों में स्वाहा
ईरान की ‘पाताललोक’ वाली मिसाइल सिटी से दुनिया हैरान: गहरी सुरंगों में हथियारों का जखीरा, क्या ट्रंप और नेतन्याहू के चक्रव्यूह को भेद पाएगा तेहरान?
TAGGED:criticizedemocracyIndiavibrantVice President..World
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?