By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैंसर की दवाओं के बड़े आपूर्तिकर्ता के तौर पर उभरा भारत, पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक बने मुरीद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > कैंसर की दवाओं के बड़े आपूर्तिकर्ता के तौर पर उभरा भारत, पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक बने मुरीद
फीचर्डस्वास्थय

कैंसर की दवाओं के बड़े आपूर्तिकर्ता के तौर पर उभरा भारत, पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक बने मुरीद

The Hill India News
Last updated: August 19, 2023 3:35 am
The Hill India News
Published: August 19, 2023
Share
Image Source: AP
SHARE

दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था भारत अब दवा से हथियार तक दूसरे देशों को सप्लाई कर रहा है। कैंसर की दवाओं का भी भारत बड़ा आपूर्तिकर्ता बन चुका है। इसका एक उदाहरण ये भी है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से लेकर चीन तक हमसे दवाएं खरीद रहे हैं। अमेरिका में भी भारत दवाओं का बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। अमेरिका में कैंसर की दवाओं का भारत मुख्य सप्लायर है।

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा ने शुक्रवार को कहा कि दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत अमेरिका का एक अपरिहार्य भागीदार है। बेसेरा ने कहा कि उनके देश का एक शीर्ष अधिकारी अमेरिका में कैंसर सहित कुछ महत्वपूर्ण दवाओं की कमी के मुद्दे से निपटने के लिए जल्द ही भारत का दौरा करेगा। बेसेरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब दवाओं की बात आती है तो हमारा भारत के साथ बहुत मजबूत और आश्रित संबंध है। हम भारत पर निर्भर हैं, भारत हम पर निर्भर करता है और जब यह सुनिश्चित करने की बात आती है कि दवाएं न केवल हमारे लोगों के लिए बल्कि दुनिया के लिए उपलब्ध हों तो हम दोनों मिलकर आगे बढ़ सकते हैं।’’

बेसेरा जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ-साथ अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए गांधीनगर में थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका कुछ कैंसर दवाओं की आपूर्ति में व्यवधान का सामना कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या कैंसर की दवाओं की कमी को दूर करने के लिए उनकी भारतीय अधिकारियों या उद्योग जगत कारोबारियों से मिलने की कोई योजना है, बेसेरा ने कहा कि यही कारण है कि यूएस एफडीए ‘खाद्य एवं औषधि प्रशासन’ आयुक्त रॉबर्ट कैलिफ जल्द भारत का दौरा करेंगे।

बेसेरा ने कहा, ‘‘क्योंकि हम किसी भी दवा की आपूर्ति में कोई कमी नहीं देखना चाहते हैं। कैंसर की कुछ दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान आया है। अमेरिका को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने में भारत एक अपरिहार्य भागीदार है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत की भूमिका का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं, लोग भी मानते हैं कि भारत कुछ दशक पहले की तुलना में एक अलग स्थान पर है। यही वह समय है जब भारत दिखा सकता है कि वह इस क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
Uttarakhand: सरदार@150 यूनिटी मार्च : साधली, गुजरात में मुख्यमंत्री धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड में कृषि क्रांति का खाका तैयार: मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को दी हरी झंडी, क्लस्टर आधारित खेती पर रहेगा फोकस
धामी सरकार ने खोली दायित्वों की पोटली, अल्पसंख्यक आयोग को मिले नए सदस्य
“बच्चों की जान गई, सिस्टम सोता रहा: कफ सिरप कांड में फैक्ट्री सील होने के बाद सामने आया सच”
TAGGED:AmericaIndia emergedmajor supplier cancer drugsPakistan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्वास्थय

पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट! CDSCO ने कहा- न खरीदें, सेहत के लिए पैदा कर सकती हैं गंभीर खतरा

The Hill India News
The Hill India News
September 15, 2026
अल्मोड़ा में गूंजे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे, ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव का भव्य आगाज; कुमाऊंनी रंग में रंगा पूरा शहर
86 साल पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली नई जिंदगी! छह राज्यों ने किया MoU, 15,000 करोड़ से ज्यादा की योजना से बदलेगा पानी-बिजली का पूरा गणित
उत्तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, अब बारिश का जोर थमेगा! 21 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी राहत! दोबारा खुला फीस जमा करने का पोर्टल, 21 सितंबर तक पूरा करना होगा एडमिशन
दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी! बोले- ‘मैं दिशा से कभी नहीं मिला, मेरा नाम घसीटना बेहद दुखद’, CBI जांच में करूंगा पूरा सहयोग
मैकेनिक हत्याकांड में ‘तीसरी आंख’ ने खोली बदमाशों की राह! CCTV में कैद हुए हथियारबंद हत्यारे, तीसरे साथी तक पहुंचने में जुटी पुलिस
दिवाली 2026 पर राम बनाम महाशक्ति! रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ को नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ देगी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश
हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- मैंने कभी काम करवाने के बदले पैसे नहीं लिए, मेरे पूरे कार्यकाल की जांच करा लें
केंद्र की सख्ती के आगे Meta का बड़ा फैसला! अब भारत में बच्चों के यौन शोषण के मामलों पर सीधे भारतीय एजेंसियों के साथ करेगा काम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?